06 December 2021 Current Affairs Questions in hindi : करंट अफेयर्स प्रश्नावली हिन्दी में

06 December 2021 Current Affairs Questions in hindi : करंट अफेयर्स प्रश्नावली हिन्दी में

 06 दिसंबर 2021 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

दोस्तो स्वागत है आपका हमारी आज की करंट अफेयर्स की पोस्ट में आज 06 दिसंबर 2021 के करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर को लेकर आये हैं, इस प्रश्नों को हमने विभिन्न समाचार पत्रों पत्रिकाओं और अन्य स्टडी वेबसाइट जैसेः e-dristi, adda247, testbook, wifi study और अन्य कई स्टडी प्लेटफार्म का सहारा लेकर खास आपके परीक्षा के पैटर्न को देखकर तैयार किया जाता है। इसलिए हम अपनी करंट अफेयर्स पर पूरा भरोसा करते हैे, कि आपके प्रत्येक आने वाले परीक्षाओँ में हमारी पोस्ट की करंट अफेयर्स से बाहर नहीं जायेंगे प्रश्न। इसलिए सिर्फ आपको रोज हमारी साइट पर विजिट करना है, या फिर हमारा एप करंटपुर को प्लेस्टोर से डाउऩलोड कर सकते है।

 

हमने इस करंट अफेयर्स में 06 December 2021 के Important Daily Current Affairs Questions को शामिल किया है। जो कि आपकी सभी आगामी परीक्षाओं जैसे रेलवे ग्रुप डी, रेलवे एनटीपीसी सीबीटी 2, एसएससी, यूपीएससी और उत्तर प्रदेश अधिनस्थ चयन आयोग आदि की और से निकलने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। 

आज के प्रमुख करंट अफेयर्स प्रश्न ( Today Top Current Affairs in Hindi)

 प्रश्न 1. इंडोनेशिया के किस द्वीप में सेमेरू ज्वालामुखी फटा है।

उत्तरः जावा द्वीप में

प्रश्न 2. आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस कब मनाया गया है।

उत्तरः 05 दिसंबर 2021

प्रश्न 3. हाल ही में किसने 5वें हिन्दमहासागर सम्मेलन को किसने संबोधित किया है।

उत्तरः डॉ. एस. जयशंकर प्रसाद ने

प्रश्न 4. भारत की सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में कौन शीर्ष पर है।

उत्तरः निर्मला सीतारमण

प्रश्न 5. हाल ही में महिलाओं के लिए बैक टू वर्क योजना किस राज्य में शुरू की गई है।

उत्तरः राजस्थान में

प्रश्न 6. हाल ही में इंडिया डेट रिजॉल्यूशन कंपनी के मुख्य कार्यकारी कौन बनाये गये है।

उत्तरः संजय जैन

प्रश्न 7. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का अध्यक्ष किसे बनाया गया है।

उत्तरः अलका उपाध्याय

प्रश्न 8. हाल ही में यूपी का दूसरा अर्थ स्टेशन कहां स्थापित किया गया है।

उत्तरः गोरखपुर

प्रश्न 9. 06 दिसंबर 2021 को किस देश के राष्ट्रपति भारत की यात्रा पर आ रहे है।

उत्तरः रूस के व्लादिमिर पुतिन

प्रश्न 10. पूर्ण रूप से कोविड-19 टीकाकरण करने वाला पहला राज्य कौन बना है।

उत्तरः हिमाचल प्रदेश

प्रश्न 11. विश्व की सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर का निधन हो गया है, उनका नाम क्या है।

उत्तरः एलीन ऐश

प्रश्न 12. हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार विजेता विनोद का निधन हो गया है, वे किस क्षेत्र से संबंधित थे।

उत्तरः पत्रकार

आज का विस्तृत करंट अफेयर्स 

1.हिमाचल बना पूर्ण रूप से कोविड-19 टीकाकरण वाला राज्य

हिमाचल प्रदेश 100 प्रतिशत वयस्क आबादी को पूरी तरह से कोविड-19 के विरूद्ध टीका लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। अगस्त 2021 में पहली खुराक का 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में 5 दिसंबर को कोविड-19 कार्यकर्ताओँ के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

2.06 दिसंबर 2021 को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 6 दिसंबर को भारत आने वाले है। शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन राज्य और भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधो की संभावनाओं की समीक्षा करेंगे। पिछला भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन 2019 में रूस मे ंप्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान हुआ था।

3.राजस्थान ने महिलाओं के लिए शुरू की बैंक टू वर्क योजना

राजस्थान सरकार उन महिलाओं के लिए बैक टू वर्क योजना लेकर आई है, जिन्हे कभी-कभी पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अपनी नौकरी छोड़नी पड़ती है। ऐसी महिलाओँ को निजी क्षेत्र की मदद से नियमित या वर्क फ्रॉम होम नौकरी के अवसर प्रदान किये जाएँगे। इस योजना का लक्ष्य 15000 महिलाओं को रोजगार प्रदान करना है। विधवाओँ , परित्यक्त महिलाओँ, तलाकशुदा और हिंसा की शिकार महिलाओँ को प्राथमिकता दी जाएगी।

4.अलका उपाध्याय बनीं NHAI की अध्यक्ष

वरिष्ठ नौकरशाह अलका उपाध्याय को 04 दिसंबर 2021 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अलका उपाध्याय मध्य प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी है।वे वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। साथ ही संजय बंदोपाध्याय को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है।

5.भारत की शक्तिशाली महिलाः निर्माला सीतारमण

भारत की वर्तमान वित्र मंत्री को भारत की सबसे शक्तिशाली महिला के तौर पर शीर्ष स्थान हासिल हुआ है, वहीं रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है। महामारी के दौरान, उनके फाउंडेसन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म - जियोेहेल्थहब के माध्यम से 25 लाख लोगों को टीका लगाने की जिम्मेदारी ली थी। उन्होने हर सर्कल- अ रिलायंस फाउंडेशन इनिशिएटिव शुरू की है। 

Read More:-

05 December 2021 Daily Current Affairs in Hindi

04 December 2021 Daily Current Affairs in Hindi

03 December2021 Daily Current Affairs in Hindi

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने