05 December 2021 Daily Current Affairs in Hindi : 05 दिसंबर 2021 के प्रमुख करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

05 December 2021 Daily Current Affairs in Hindi : 05 दिसंबर 2021 के प्रमुख करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

05 December 2021 Daily Current Affairs Questions in Hindi

दोस्तो स्वागत है आपका हमारी आज की करंट अफेयर्स की पोस्ट में आज 05 दिसंबर 2021 के करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर को लेकर आये हैं, इस प्रश्नों को हमने विभिन्न समाचार पत्रों पत्रिकाओं और अन्य स्टडी वेबसाइट जैसेः e-dristi, adda247, testbook, wifi study और अन्य कई स्टडी प्लेटफार्म का सहारा लेकर खास आपके परीक्षा के पैटर्न को देखकर तैयार किया जाता है। इसलिए हम अपनी करंट अफेयर्स पर पूरा भरोसा करते हैे, कि आपके प्रत्येक आने वाले परीक्षाओँ में हमारी पोस्ट की करंट अफेयर्स से बाहर नहीं जायेंगे प्रश्न। इसलिए सिर्फ आपको रोज हमारी साइट पर विजिट करना है, या फिर हमारा एप करंटपुर को प्लेस्टोर से डाउऩलोड कर सकते है।



हमने इस करंट अफेयर्स में 05 December 2021 के Important Daily Current Affairs Questions को शामिल किया है। जो कि आपकी सभी आगामी परीक्षाओं जैसे रेलवे ग्रुप डी, रेलवे एनटीपीसी सीबीटी 2, एसएससी, यूपीएससी और उत्तर प्रदेश अधिनस्थ चयन आयोग आदि की और से निकलने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। 

आज के प्रमुख करंट अफेयर्स प्रश्न ( Today Top Current Affairs in Hindi)

 प्रश्न 1. हाल ही में कौन चक्रवात ओडिशा, आंध्र और पश्चिम बंगाल से टकराएगा।

उत्तरः जवाद

प्रश्न 2. नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्श्न कंपनी के अध्यक्ष कौन नियुक्त किये गये है।

उत्तरः प्रदीप शाह

प्रश्न 3. ओईसीडी ने वित्त वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी की विकास दर कितना रहने का अनुमान लगाया है।

उत्तरः 9.4 प्रतिशत

प्रश्न 4. दसंवी वार्षिक विश्व सहकारी मॉनिटर रिपोर्ट 2021 में पहले स्थान पर कौन रहा है।

उत्तरः इफ्फको (IFFCO)

प्रश्न 5. असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार किसे मिला है।

उत्तरः रतन टाट

प्रश्न 6. हाल ही में किस भारतीय कंपनी ने INX और  LuxSE में अपने ग्रीन बांड लिस्ट किये है।

उत्तरः भारतीय स्टेट बैंक 

प्रश्न 7. अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस कब मनाया गया है।

उत्तरः 04 दिसंबर 2021 को

प्रश्न 8. राष्ट्रीय नौसेना दिवस कब मनाया गया है।

उत्तरः 04 दिसंबर 2021 को

प्रश्न 9. केद्र सरकार ने 2024 तक कितने परमाणु रिएक्टर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

उत्तऱः 9 परमाणु रिेएक्टर

प्रश्न 10. हाल ही में महिला मित्र प्लस योजना किस बैंक ने लांच की है।

उत्तरः फेडरल बैंक

प्रश्न 11. स्कूली शिक्षा में सुधार लाने के लिए एशियाई विकास बैंक ने भारत को कितना ऋण देने की मंजूरी दी है।

उत्तरः 500 मिलियन डालर

05 दिसंबर के विस्तृत करंट अफेयर्स

1. एडीबी ने भारत के 500 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दीः

एशियाई विकास बैंक ने देश की स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और छात्रों की शिक्षा पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करने में मदद करने के लिए भारत सरकार को 500 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। यह ऋण स्कूली शिक्षा के लिए एकीकृत योजना (समग्र शिक्षा) और शिक्षा मंत्रालय की नई अनुकरणीय स्कूल पहल का समर्थन करता है ताकि समावेशी और न्यायसंगत सीखने के परिणामों पर ध्यान केंद्रित करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।

2. फेडरल बैंक ने महिलाओं के लिए लांच की महिला मित्र प्लस योजना

निजी क्षेत्र के ऋणदाता, फेडरल बैंक ने महिलाओं के लिए एक सुविधा संपन्न बचत प्रोडक्ट लांच किया है। बचत योजना को महिला मित्र प्लस नाम दिया गया है। और यह सुविधाओँ का एक क्यूरेटेड सेट प्रदान करता है, जिसे महिलाओँ के लिए वित्तीय योजना और निवेश को आसान बनाने के लिए डिजाईन किया गया है। फेडरल बैंक की स्थापना 23 अप्रैल 1931 में हुई थी। फेडरल बैंक का मुख्यालय अलुवा, केरल में स्थित है। इसके वर्तमान सीईओ श्याम श्रीनिवासन हैं। 

3. वर्ष 2024 तक देश में होंगे नौ परमाणु रिएक्टर

देश में 2024 तक नौ परमाणु रिएक्टर होंगे और एक नई परमामु परियोजना, उत्तर भारत में पहली, दिल्ली से 150 किलोमीटर दूर हरियाणा के गोरखपुर मेे आएगी, सरकार ने राज्यसभा को सूचित किया। वर्ष 2024 तक, भारत में नौ परमाणु रिएक्टर और 12 नए अतिरिक्त रिएक्टर होंगे, जिन्हें 9000 मेगावाट की क्षमता के साथ कोवड के समय में मंजूरी दी गई थी।

4. गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में दूरदर्शन के अर्थ स्टेशन का उद्घाटन किया गया

केद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मे ंदूरदर्शन केद्र के अर्थ स्टेशन का उद्घाटन किया , इस अवसर पर आकाशवाणी के तीन एफएफ स्टेशनों का भी वस्तुतः उद्घाटन किया गया है। यह उत्तर प्रदेश का दूसरा दूरदर्शन अर्थ स्टेशन होगा और इसे 7 करोड़् रूपये की लागत से बनाया जा रहा है। इटावा, लखीमपुरखीरी व बहराइच में तीनों जगह एक-एक एफएम स्टेशनों का उद्घाटन भी किया गया है।

5. भारतीय नौसेना दिवस 2021

भारत में देस में नोसेना बल की उपलब्धियों और भूमिका का जश्न मनाने के लिए हर साल 04 दिसंबर को राष्ट्रीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय नौसेना दिवस 2021 की थीम स्वर्णिम विजय वर्ष है, जो 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने का प्रतीक है।


Read More:-

04 December 2021 Daily Current Affairs in Hindi

03 December2021 Daily Current Affairs in Hindi

02 December2021 Daily Current Affairs in Hindi

01 December2021 Daily Current Affairs in Hindi

 

 

 

 

 

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने