Gram Samaj aur Gram Vikas Questions in Hindi for up lekhpal (Practice Set-02 ) | Current Affairs Revise

Gram Samaj aur Gram Vikas Questions in Hindi for up lekhpal (Practice Set-02 ) | Current Affairs Revise

Gram Samaj aur Gram Vikas Questions in Hindi for UP Lekhpal Exam 2022 - UP Lekhpal Practice Set 02

दोस्तों आपको बता दें कि जिसने भी PET 2021 की परीक्षा दी है, और वह UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021 का इंतजार कर रहा है तो आपको बता दें कि आपका यह इंतजार बहुत जल्द खत्म  होने वाला है, इस वजह से हम आपके लिए उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती से संबंधित "Gram Samaj aur Gram Vikas Questions" को लेखपाल भर्ती के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए यह प्रैक्टिस सेट आपके लिए बनाया गया है। इसमें आपको ग्राम समाज व ग्राम विकास से संबंधित 25 प्रश्न होंगे, और सभी प्रश्न वनलाइनर होंगें।

UP Lekhpal Bharti 2021: ग्राम समाज व विकास के प्रश्न - प्रैक्टिस सेट 02

प्रश्न 01. एक न्याय पंचायत के सदस्यों की संख्या कितनी होती है।

उत्तरः 10 से 25 तक


प्रश्न 02. उत्तर प्रदेश के किस शहर से कालीनों का सर्वाधिक निर्यात होता है।

उत्तरः भदोही


प्रश्न 03. भूमि अभिलेख में नजूल का क्या अर्थ है।

उत्तरः सरकार की भूमि


प्रश्न 04. भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, कौशाम्बी, प्रयागराज, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर और सोनभद्र में बने कालीनों को बाजारों में किस नाम से बेचा जाता है।

उत्तरः भदोही कालीन


प्रश्न 05. कालीन उद्योग की शुरूआत किनके काल में हुई थी।

उत्तरः 16वीं सदी, मुगल काल में


प्रश्न 06. ग्रामीणों द्वारा उपयोग की जाने वाली गैर कृषि भूमि को क्या कहते है।

उत्तरः लाल डोरा


प्रश्न 07. एक दस्तावेज जो परिवार के सदस्यों या व्यक्तियों की सभी जोत का रिकॉर्ड का वर्णन करता है, उसे क्या कहते हैं।

उत्तरः खाता


प्रश्न 08. उत्तर प्रदेश में मनरेगा की शुरूआत कब हुई थी।

उत्तरः 2006


प्रश्न 09. भारत सरकार द्वारा मनरेगा की शुरूआत कब की गई।

उत्तरः 2 फरवरी 2006


प्रश्न 10. मनरेगा की शुरूआत सबसे पहले किस राज्य में हुई थी।

उत्तरः आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले के बंदलापल्ली गांव से


प्रश्न 11. नरेगा का नाम बदलकर मनरेगा कब किया गया था।

उत्तरः 2 अक्टूबर 2009 को


प्रश्न 12. लंबाई के अनुसार अधिकतम ग्रामीण सड़क वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश का  स्थान कौन सा है।

उत्तऱः तीसरा


प्रश्न 13. भारत में सबसे अधिक ग्रामीण सड़कें किस राज्य में हैं।

उत्तरः महाराष्ट्र


प्रश्न 14. उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए कितनी प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई है।

उत्तरः 33 प्रतिशत


प्रश्न 15. सामाजिक कल्याण योजना आईसीडीएस का पूरा नाम क्या है।

उत्तरः एकीकृत बाल विकास योजनाएं


प्रश्न 16. भारत सरकार द्वारा एकीकृत बाल विकास योजना की शुरूआत कब की गई थी।

उत्तरः 1975 ईं में


प्रश्न 17. क्षेत्र पंचायत में अपने निर्वाचित सदस्य की मृत्यु या इस्तीफे के कारण रिक्त स्थान को भरना पड़ता है, कितने महीने के भीतर।

उत्तरः छह महीने के भीतर


प्रश्न 18. यदि क्षेत्र पंचायत का कोई नवनिर्वाचित सदस्य 2 साल बाद इस्तीफा दे देता है, तो उसके स्थान पर  नवनिर्वाचित सदस्य का कार्यकाल कितने वर्ष का रहेगा।

उत्तरः तीन साल का 


प्रश्न 19. भारत सरकार ने सभी ग्रामीण परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया है। इस लक्ष्य को कब तक हासिल किया जाना है।

उत्तरः 2024 तक


प्रश्न 20. जल जीवन मिशन की शुरूआत कब हुई थी।

उत्तऱः  15 अगस्त 2019 में


प्रश्न 21. एक एकड़ में कितने वर्ग गज होते है।

उत्तरः 4840 वर्ग गज 


प्रश्न 22. एक हेक्टेयर में कितने बीघा होते है।

उत्तऱः 3.95 बीघा


प्रश्न 23. 1 बीघा कितने वर्ग गज के बराबर होता है।

उत्तरः 3025 वर्ग गज


प्रश्न 24. लेखपाल के द्वारा खरीफ की पड़ताल किस माह में की जाती है।

उत्तरः 10 अगस्त से 25 दिसंबर तक


प्रश्न 25. जमाबंदी से क्या तात्पर्य है।

उत्तरः भू-अधिकारों के प्रलेख

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने