04 December 2021 Daily Current Affairs Questions in Hindi: 04 दिसंबर 2021 के प्रमुख करंट अफेयर्स प्रश्न

04 December 2021 Daily Current Affairs Questions in Hindi: 04 दिसंबर 2021 के प्रमुख करंट अफेयर्स प्रश्न

 04 December 2021 Daily Current Affairs Questions in Hindi

दोस्तो स्वागत है आपका हमारी आज की करंट अफेयर्स की पोस्ट में आज 04 दिसंबर 2021 के करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर को लेकर आये हैं, इस प्रश्नों को हमने विभिन्न समाचार पत्रों पत्रिकाओं और अन्य स्टडी वेबसाइट जैसेः e-dristi, adda247, testbook, wifi study और अन्य कई स्टडी प्लेटफार्म का सहारा लेकर खास आपके परीक्षा के पैटर्न को देखकर तैयार किया जाता है। इसलिए हम अपनी करंट अफेयर्स पर पूरा भरोसा करते हैे, कि आपके प्रत्येक आने वाले परीक्षाओँ में हमारी पोस्ट की करंट अफेयर्स से बाहर नहीं जायेंगे प्रश्न। इसलिए सिर्फ आपको रोज हमारी साइट पर विजिट करना है, या फिर हमारा एप करंटपुर को प्लेस्टोर से डाउऩलोड कर सकते है।


हमने इस करंट अफेयर्स में 04 December 2021 के Important Daily Current Affairs Questions को शामिल किया है। जो कि आपकी सभी आगामी परीक्षाओं जैसे रेलवे ग्रुप डी, रेलवे एनटीपीसी सीबीटी 2, एसएससी, यूपीएससी और उत्तर प्रदेश अधिनस्थ चयन आयोग आदि की और से निकलने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। 

आज के प्रमुख करंट अफेयर्स प्रश्न ( Today Top Current Affairs in Hindi)

प्रश्न 1. विकलांगता दिवस कब मनाया गया है।
उत्तरः 03 दिसंबर 2021 को

प्रश्न 2. जी20 ट्रोईका में कौन-कौन से देश शामिल किये गये है।
उत्तरः भारत, इंडोनेशिया और इटली

प्रश्न 3. हाल ही में किसे भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तरः संबित पात्रा

प्रश्न 4. वर्ल्ड एथलेटिक्स ने किसे वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया है.
उत्तरः अंजू बॉबी जॉर्ज को

प्रश्न 5. हाल ही में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेंले के 40वे संस्करण में किस राज्य ने स्वर्ण पदक जीता है।
उत्तरः बिहार ने

प्रश्न 6. हाल ही में हॉर्नबिल महोत्सव नागलैण्ड के किस गांव में मनाया गया है।
उत्तरः किसामा गांव में

प्रश्न 7. हाल ही में सूक्ष्म, लघु, और मध्यम उद्यम को समर्थन देने के लिए वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट ने किस सरकार के साथ समझौता किया है।
उत्तरः मध्यप्रदेश सरकार के साथ

प्रश्न 8. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में पहली भारतीय मूल की महिला जिन्होने डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाला है।
उत्तरः गीता गोपीनाथ

प्रश्न 9. हाल ही में किस प्रदेश की पुलिस को प्रेसीडेंट्स कलर अवार्ड से नवाजा गया है।
उत्तरः हिमाचल प्रदेश

प्रश्न 10. हाल ही में भारत और बांग्लादेश किस दिन मैत्री दिवस के रूप में मनाएंगें।
उत्तरः 06 दिसंबर 2021 को

प्रश्न 11. केद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किस राज्य में शाहपुर दूरदर्शन केंद्र (अर्थ सेटेलाइट स्टेशन) का उद्घाटन किया है।
उत्तरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 

04 दिसंबर 2021 को विस्तृत करंट अफेयर्स 

1.हिमाचल प्रदेश पुलिस को प्रेसीडेंट्स कलर अवार्ड से नवाजा गयाः

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला के ऐतिहासिक रिज ग्राउंड में प्रेसीडेंट कलर पुरस्कार ( President Colour Award ) समारोह आयोजित किया है। राज्यपाल ने इस अवसर राज्य पुलिस को प्रेसीडेंट कलर पुरस्कार प्रदान किया हैे। राज्य पुलिस की और से पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुरस्कार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि राज्यपाल राजेंद्र विश्वाथ अर्लेकर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। 
  प्रेसीडेंट कलर एक विशेष उपलब्धि है, जो यह दर्शाती है कि राज्य पुलिस मानवता की सेवा के साथ-साथ प्रदर्शन, व्यावसायिकता, अखंडता, मानवाधिकार संरक्षण और अन्य कारकों में उच्च रैंक रखती है।

2.हॉर्नबिल महोत्सव नागा के विरासत गांव किसामा में मनाया गयाः

नागालैंड के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन, हॉर्नबिल फेस्टिवसल (Hornbill Festival) ने नागा हेरिटेज गांव किसामा में एक ही छत पर पारंपरिक संगीत, नृत्य और समकालीन की रंगीन प्रस्तुतियों के साथ शुरूआत की है। यह हॉर्नबिल उत्सब का 22वां संस्करण है और नागालैंण्ड के 6 जिलों में मनाया जाएगा।
  नागालैंड के प्रतिष्ठित हॉर्नबिल महोत्सव के इस बात के संस्करण, जिसे व्यापक रूप से त्योहारों का त्योहार (festival of festivals )  कहा जाता है।

3. भारत अंतर्राट्रीय व्यापार मेले के 40वें संस्करण में बिहार ने जीता स्वर्ण पदक पुरस्कार

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय मेला 2021 के 40वें संस्करण का उद्घाटन किया। यह भारत व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा आत्मनिर्भर भारत के विषय के साथ और वोकल फॉर लोकल के विचार को और बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। बिहार 40वें आईआईटीएफ का भागीदार राज्य है और फोकस राज्य उत्तर प्रदेश और झारखंड है।
 बिहार मंडप ने आईआईटीएफ 2021 में मधुबनी, मंजूषा कला, टेराकोटा, हथकरघा और राज्य के अन्य स्वदेशी उत्पादों जैसे हस्तशिल्प के माध्यम से राज्य की कला और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन करके 6वां स्वर्ण पदक जीता है।पीयूष गोयल ने भारत के पांच स्तम्भों को अर्थव्यवस्था, निर्यात, बुनियादी ढांचा, मांग और विविधता के रूप मे सूचीबद्ध किया है।

4. संबित पात्रा को भारत पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष के रूप मे नियुक्त किया गया

कैबिनेट की नियुक्ति द्वार संबित पात्रा को भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी जी. कमला वर्धन राव आईटीडीसी के प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे। भारत पर्यटन विकास निगम पर्यटन मंत्रालय के तहत भारत सरकार के स्वामित्व बाली एक आतिथ्य, खुदरा और शिक्षा कंपनी है। इसेस पहले पात्रा ने ओएऩजीसी के स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य किया था।

5. ट्रोइका में भारत, इंडोनेशिया और इटली के साथ शामिल हुआ

भारत जी20 ट्रोइका में शामिल हो गया है। और जी20 के एजेंडें की निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इंडोनेशिया और इटली के साथ मिलकर काम करेगा। भारत दिसंबर 2022 में इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा और 2023 में पहली बार जी20 लीडर्स समिट का आयोजन करेगा। ट्रोईका जी20 के भीरत शीर्ष समूह को संदर्भित करता है। जिसमें वर्तमान, पिछली और आने वाली प्रेसीडेसी (इंडोनेशिया , इटली और भारत) शामिल है।

Read More:-






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने