03 December 2021 Daily Current Affairs Questions in Hindi - पढ़े आज के मुख्य समाचार

03 December 2021 Daily Current Affairs Questions in Hindi - पढ़े आज के मुख्य समाचार

03 December 2021 Daily Current Affairs Questions in Hindi

 दोस्तो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओँ के हाल के परीक्षा पैटर्न को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि करंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता का महत्व काफी बढ़ गया है। जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछते समय, परीक्षक का मूल ध्यान रटकर सीखने से अब वैचारिक और विश्लेषणात्मक स्पष्टता पर स्थानांतरित हो गया है। इस पोस्ट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विषयों जैसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कल्याण योजनाओं आदि का इंपोस्टेंस बढ़ गया है। उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि वे इस बात से अवगत हों कि दुनिया भर में क्या हो रहा है क्योंकि इससे उन्हें सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। टेस्टबुक इस लेख में दैनिक जीके और करंट अफेयर्स प्रदान कर रहा है, आप सभी महत्वपूर्ण समाचारों को स्क्रीनसॉट के रूप में भी डाउनलोड कर सकते है। इसके  अलावा, आप अपनी तैयारी को ट्रैक करने के लिए करेंट अफेयर्स क्विज का भी प्रयास कर सकते है। इस लेख में 3 दिसंम्बर 2021 का करंट अफेयर्स ( Current Affairs 3 December 2021 in Hindi) के बारे में पढ़े।

करंट अफेयर्स रिवाइस महत्वपूर्ण घटनाओं का अध्ययन करने के लिए करंट अफेयर्स प्रदान करता है। करंट अफेयर्स 03 दिसंबर 2021 में महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जाने, जो आपकी परीक्षाओँ में पूंछे जा सकते है। हमनें अपनी इस पोस्ट में आपके लिए आज के मुख्य समाचारों को समाहित करके वनलाइनर करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी बनाने का प्रयास किया है। जिससे आपको याद करने में कोई परेशानी न हो और आपको आसान शब्दों में सभी प्रश्नो को याद करने मे सहायता मिले।


आइये पढ़ते है 03 दिसम्बर 2021 के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को जो कि आपकी आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। निम्नलिखित प्रश्नोत्तर इस प्रकार हैं-

03 दिसम्बर 2021 करंट  अफेयर्स प्रश्न

प्रश्न 1. राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2021 कब मनाया गया है।

उत्तऱः 02 दिसंबर 2021

प्रश्न 2. महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने किसके साथ समझौता किया है।

उत्तरः उषा इंटरनेशनल लिमिटेड 

प्रश्न 3. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस कब मनाया गया है ।

उत्तऱः 02 दसंबर 2021 को

प्रश्न 4. विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया गया है।

उत्तरः 02 दिसंबर 2021 को

प्रश्न 5. हाल ही में एनआईएफ बुक प्राइज 2021 नौरोजीः पायनियर ऑफ इंडियन नेशनलिज्म को मिला है, इस पुस्तक के लेखक कौन है।

उत्तरः दिनयार पटेल

प्रश्न 6. हाल ही में 2017-19 का 7वां डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार किसने जीता है।

उत्तऱः वी प्रवीण राव ने

प्रश्न 7. हाल ही में लांच द अंबुजा स्टोरी आत्मकथा किसकी है।

उत्तऱः नरोत्तम सेखसरिया

प्रश्न 8. इंडिया रेटिंग्स और रिचर्स ने भारत की जीडीपी का अनुमान लगाया है।

उत्तऱः 9.4 प्रतिशत

प्रश्न 9. हाल ही में जारी लिंविंग इंडेक्स 2021 के अनुसार दुनिया में रहने के लिए सबसे महंगा शहर कौन सा है।

उत्तरः तेल अवीव, इजराइल

प्रश्न 10. GUVI की ब्रांड एम्बस्डर कौन बनी है।

उत्तरः स्मृति मंधाना

आज के प्रमुख विस्तृत करंट अफेयर्स (03 दिसंबर 2021)

1.राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2021

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है। 1984 में भोपाल गैस त्रासदी में मारे गये लोगों के जीवन को मनाने के लिए इस दिन को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के रूप में मनाया जाता  है। इस वर्ष 37वां राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाएगा। 

2. एसबीआई ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उषा इंटरनेशनल के साथ किया समझौता 

भारतीय स्टेट बैंक ने वित्तीय सहायता प्रदान करके महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। संयुक्त देयता समूह मॉडल के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह यूआईएल और एसबीआई के बीच अपनी तरह का पहाल सहयोग है जो देश के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति के उत्थान के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर और वित्तीय विकास और समावेश को प्राप्त करने के लिए समान अवसर प्रदान करने के लिए एक साथ आगे आ रहा है।

3. अंतर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवसः 2 दिसंबर

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1986 से 2 दिसंबर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। इस दिन का फोकस गुलामी के समकालीन रूपों, जैसे व्यक्तियों की तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम के सबसे खराब रूप, जबरन विवाह और सशस्त्र संघर्ष में बच्चों की जबरन भर्ती के उन्मूलन पर है।

4. विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2021

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस हर साल 2 दिसंबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन को विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है। ताकि दुनिया भर में कम सेवा वाले समुदायों में जागरूकता पैदा की जा सके और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जा सके। यह दिन विशेष रूप से बच्चों और महिलाओँ में तकनीकी कौशल को बढ़ावा देता है, और इसका उद्देश्य उन्हें और अधिक सीखने और कंप्यूटर के उपयोग से अपने काम को आसान बनाने के लिए प्रेरित करना है। विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के बारे में अधिक जानने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए लेख को पढ़ने की सलाह दी जाती है।

5. नागालैंड ने मनाया अपना 59वां स्थापना दिवस

नागालैंड 1 दिसंबर 2021 को अपना 59वां स्थापना दिवस मना रहा है। 1 दिसंबर 1963 को नागालैंड को राज्य का दर्जा दिया गया और कोहिमा को इसकी राजधानी घोषित किया गया । इससे पहले नागा नेताओं और केंद्र सरकार ने 1957 में नागा हिल्स का एक अलग क्षेत्र बनाने का समझौता किया था। नागालैंड राज्य अधिनियम, 1962, इस प्रकार संसद द्वारा नागालैंड को राज्य का दर्जा देने के लिए अधिनियमित किया गया था।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने