RRC GROUP D EXAM 17 AUGUST 2022 ALL SHIFT FULL PAPER ANALYSIS & ANSWER KEY - RAILWAY GROUP D CBT EXAM ANSWERKEY

RRC GROUP D EXAM 17 AUGUST 2022 ALL SHIFT FULL PAPER ANALYSIS & ANSWER KEY - RAILWAY GROUP D CBT EXAM ANSWERKEY

RRC GROUP D CBT EXAM ALL QUESTIONS - 17 AUGUST 2022 ALL SHIFT

दोस्तों हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से रेलवे ग्रुप डी के सीबीटी परीक्षा ( Railway Group D CBT Exam) के सभी प्रश्नों के हल आपके लिए लेकर आये हैं। और इस हमारी वेबसाइट में रोज आपके लिए रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के प्रतिदिन के प्रश्नों के हल सभी पालियों के उपलब्ध करायें जायेंगें। इसलिए हमारी वेबसाइट को रोज विजिट जरूर करें। 

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के सभी प्रश्नों के हल हमने अपनी इस पोस्ट में शिफ्ट वाइस आपके लिए प्रस्तुत किये हैं। जिससे आपको अपने परीक्षा को जांचने में आसानी हो। हम यह पोस्ट विश्वसनीय यूट्यूब चैनल्स से लिए गए रेलवे ग्रुप डी के आज के प्रश्नों को एकत्रित करके बना रहे हैं।

आज से रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा शुरू कर दी गई है, और आज यानी Railway Group D 17 August 2022 के All Shift के प्रश्नों को हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, अगर हमारी मेहनत आपको अच्छी लगती है, तो कृपया पोस्ट को शेयर जरूर करें।

RRC GROUP D EXAM - 1ST SHIFT QUESTIONS ( 17 AUGUST 2022)

प्रश्न 01. AIDS का फुल फॉर्म क्या होता है?

उत्तरः एक्वायर्ड एम्यून डिफिसिएंसी सिंड्रोम


प्रश्न 02. किस प्रक्रिया द्वारा सतह का पानी, वर्षा का पानी या बर्फ से पिघला पानी जमीन में रिस जाता है।

उत्तरः Infiltration


प्रश्न 03. पर्यावरण को स्वच्छ रखने या प्रदूषण संकेतक के लिए कौन जिम्मेदार है?

उत्तरः लाइकेन व शैवाल


प्रश्न 04. मांग की लोच किस दिश में बढ़ती है?

उत्तरः इस प्रश्न का उत्तर स्पष्ट नहीं है।
कीमत बढ़ने से मांग घटती है, और कीमत में कमी से मांग बढ़ती है।


प्रश्न 05. दो क्रमागत सजातीय श्रेणी के आणविक द्व्यमान में अंतर कितना होता हैंं?

उत्तरः 14 ( CH2)


प्रश्न 06. पेरियार नदी किस राज्य में बहती है?

उत्तरः केरल


प्रश्न 07. आवर्त सारणी में लिथियम से फ्लोरीन की तरफ जाने पर प्रभावी नाभिकीय आवेश ------- है और परमाणु त्रिज्या------------- है?

उत्तरः बढ़ता और घटता है।


प्रश्न 08. चालो लोकू त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है?

उत्तरः अरूणाचल प्रदेश में


प्रश्न 09. जैन धर्म में ‘जिन’ शब्द का क्या अर्थ होता है?

उत्तरः विजेता


प्रश्न 10. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को कब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया गया है?

उत्तरः 6  अगस्त 2021 को


प्रश्न 11. प्रथम पंचवर्षीय योजना के समय योजना आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तरः पंडित जवाहर लाल नेहरू


प्रश्न 12. सबसे पहले पंचायती राज किस राज्य में शुरू हुआ था?

उत्तरः राजस्थान


प्रश्न 13. 1930 में नमक कर से संबंधित आन्दोलन कौन सा है?

उत्तरः दांडी मार्च ( नवसारी गुजरात से शूरू)


प्रश्न 14. न्यूलैण्ड के अष्टक नियम में प्रथम और अंतिम तत्व कौन सा है?

उत्तरः हाइड्रोजन व थोरियम (56वां तत्व)


प्रश्न 15. वी. अंनंत नागेश्वरन किसके स्थान पर मुुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किये गए हैं?

उत्तऱः के.वी. सुब्रह्मन्यम


प्रश्न 16. निम्न में से कौन सा आपातकाल लगाने के लिए अऩुच्छेद नहीं है?

उत्तरः अनुच्छेद 358


प्रश्न 17. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय और यूनिसेफ के साथ मिलकर 7 मार्च 2022 कौन सा एक अभियान शुरू किया है, जो कि पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं से संबंधित है?

उत्तरः कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव


प्रश्न 18. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन किस राज्य में पाए जाते हैं?

उत्तरः केरल में


प्रश्न 19. वर्तमान में लोकपाल का अतिरिक्त प्रभार किसे दिया गया है?

उत्तरः प्रदीप कुमार मोहंती


प्रश्न 20. फ्यूज तार पतला और लंबा क्यों बनाया जाता है?

उत्तरः पतले तारों में उच्च प्रतिरोध व कम गलनांक होता है।


प्रश्न 21. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय रेसलर कौन बनी है?

उत्तरः अंशु मलिक


प्रश्न 22. कशेरूकियों के लिवर में SER क्या भूमिका निभाता है?

उत्तरः विष और औषधियों का विषहरण करता है।


प्रश्न 23. ओम का नियम क्या है?

उत्तरः V=IR


प्रश्न 24. ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी में किसका प्रयोग किया जाता है?

उत्तऱः सिल्वर ब्रोमाइड का


प्रश्न 25. इनमें से कौन सी क्लोर - क्षार प्रक्रिया है?ट

उत्तरः 2Nacl + 2H2o -------------- 2NaOH + Cl2 + H2


प्रश्न 26. बाल साहित्य पुरस्कार 2021 कितनी भाषाओं में दिया गया है?

उत्तरः 22 भाषाएं


प्रश्न 27. प्रकाश संश्लेषण अभिक्रिया - 
6Co2 + 6H2O -------------------C6H12O6 + 6O2


प्रश्न 28. किसी वस्तु का प्रतिबिंब रेटिना पर नेत्र लेंस द्वारा प्रकाश किरणों के ----- के कारण बनात है?

उत्तरः अपवर्तन 


प्रश्न 29. जब प्रकाश वक्रता केंद्र से होकर गुजरता है तो आपतन और परावर्तन किरण के मध्य कोण कितना होता है?

उत्तरः 0 डिग्री


प्रश्न 30. पर्दे पर किस प्रकार का प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है?

उत्तरः वास्तविक प्रतिबिम्ब


प्रश्न 31. रासायनिक समीकरण को संतुलित करें-

उत्तरः Fe2(So4)3 ---------------- 2FeO2 +So2 +2So3


प्रश्न 32. जिप्सम को जलाने पर कौन सा पदार्थ प्राप्त होता है?

उत्तरः प्लास्टर ऑफ पेरिस


प्रश्न 33. धुंए में किसके कारण प्रकाश दिखाई देता है?

उत्तऱः टिंडल प्रभाव


प्रश्न 34. एक अवतल दर्पण में वस्तु और फोकस और वक्रता केंद्र के बीच रखी जाए तो उसका प्रतिबिम्ब कहां बनेगा?

उत्तरः वक्रता केंद्र से परे


प्रश्न 35. विद्युत मोटर में कुंडली के अर्ध घूर्णन के बाद विद्युत धारा की दिशा उत्क्रमित कौन करता है?

उत्तरः विभक्त वलय


प्रश्न 36. 2021 में पूर्ण रूप से डीआरडीओ द्वारा निर्मित किस स्वदेशी मिसाइल का परीक्षण किया गया?

उत्तरः प्रलय मिसाइल का


प्रश्न 37. राष्ट्रीय आय संबंधित आंकड़े कौन जारी करता है?

उत्तरः केंद्रीय सांख्यिकी संगठन


प्रश्न 38. सांस लेने में वायु का आदान प्रदान हेतु फेफड़ा की सहायता कौन सा अंग करता है?

उत्तरः श्वास नलिका

नोट- इस प्रकार 17 August 2022 के दिन हुए रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के पहली पाली के सभी प्रश्नों को हमने आपके लिए प्रस्तुत किया है।

RRC GROUP D EXAM - 2ND SHIFT QUESTIONS ( 17 AUGUST 2022)

प्रश्न 01. अनुच्छेद 279 (अ) किससे संबंधित है?

उत्तरः जीएसटी परिषद के गठन से संबंधित है



प्रश्न 02. अनुच्छेद 51 (अ) किस भाग से संबंधित है?

उत्तरः भाग 4(अ) (मौलिक कर्तव्य में)



प्रश्न 03. राज्य और संबंधित आधिकारिक भाषा असंगत चुने?

उत्तरः केरल - कन्नड़ (यह विकल्प गलत था)



प्रश्न 04. कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड मध्य प्रदेश के किस सिटी में ग्रीन हाइड्रोजन के निर्माण के लिए एक संयंत्र स्थापित करेगा?

उत्तरः गुना (मध्यप्रदेश ) में



प्रश्न 05. संगाई हिरण किस राज्य का राजकीय पशु है?

उत्तरः मणिपुर



प्रश्न 06. मासिनराम किन पहाड़ियों पर स्थित है?

उत्तरः मेघालय की खासी पहाड़ियों पर



प्रश्न 07. जनवरी 2022 के अऩुसार सबसे ज्यादा बेरोजगारी किस राज्य में है?

उत्तरः हरियाणा में ( 23.4 प्रतिशत)



प्रश्न 08. नवरोज उत्सव किस धर्म के लोग मनाते हैं?

उत्तरः पारसी



प्रश्न 09. मानव विकास सूचकांक 2020 में भारत का स्थान कौ सा है?

उत्तरः 131 वां



प्रश्न 10. कौन सी नदी अमरकंटक की पहाड़ी से निकलती है?

उत्तरः नर्मदा नदी



प्रश्न 11. मृदा अपरदन रोकने के लिए क्या सही रहेगा?

उत्तरः समोच्च रेखीय जुताई, सीढ़ीनुमा (सोपानी) कृषि, वृक्षारोपण



प्रश्न 12. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने योग के माध्यम से पुरानी बीमारियों और जीवनशैली संबंधी विकारों को दूर करने और उन्हें ठीक करने में मदद करने के लिए एक नया स्वास्थ्य और कल्याण ऐप AAYU किस राज्य ने लांच किया है?

उत्तरः कर्नाटक ने



प्रश्न 13. भारतीय मुस्लिम अधिनियम कब पास हुआ था।

उत्तरः 1910 में



प्रश्न 14. भारत की राष्ट्रीय आय को सबसे पहले किसके द्वारा मापा गया था?

उत्तरः दादा भाई नौरोजी द्वारा ( 1876 में)



प्रश्न  15. हाजी अली दरगाह कहां स्थित है?

उत्तरः वर्ली तट, मुंबई



प्रश्न 16. COPRA का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तरः Consumer Protection Act, 1986



प्रश्न 17. टी.पी. ओसेफ को किस क्षेत्र में द्रोणाचार्य पुरस्कार 2021 दिया गया है?

उत्तरः एथलेटिक्स ( हाईजम्प, लोंग जम्प)



प्रश्न 18. संध्या गुरूंग को किस खेल में द्रोणाचार्य अवार्ड दिया गया है?

उत्तरः बॉक्सिंग में



प्रश्न 19. किस राज्य पुलिस ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए पिंक फोर्स शुरू किया है?

उत्तरः गोवा पुलिस ने



प्रश्न 20. पंचायती राज में महिलाओं को कितना आरक्षण प्राप्त है?

उत्तरः 33 प्रतिशत



प्रश्न 21. वक्रता त्रिज्या और फोकस बिंदु के सूत्र पर आधारित प्रश्न ?

उत्तरः R= 2f



प्रश्न 22. 4 ओम और 6 ओम के दो प्रतिरोध को श्रेणीक्रम में जोड़ा है, और 5 वोल्ट की बैटरी से संयोजित है तो 4 ओम वाले प्रतिरोध में कितना वोल्ट प्रवाहित हो रहा है?

उत्तरः V=IR से, 2 ओम



प्रश्न 23. एक अवतल दर्पण से 25 सेमी दूर बिम्ब रखा है, और 30 सेमी दूर उल्टा और वास्तविक प्रतिबिंब बनता है, तो आवर्धन बताओ?

उत्तरः आवर्धन (m) = -v/u से 



प्रश्न 24. एक समान प्रतिरोध R के तार को, यदि 2 समान भागों में विभाजित कर दे तो, प्रत्येक भाग का प्रतिरोध कितना होगा?

उत्तरः R/ 2
R=pL/A सूत्र से, 



प्रश्न 25. फ्लेमिंग के बाये हाथ का नियम अंगूठा और अंगुलिया, किसकी दिशा के बारे में बताते हैं?

उत्तरः यदि बायें हाथ की प्रथम तीन अंगुलियाँ एक - दूसरे के लम्बवत् फैलायी जांय और तर्जनी चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा में हो एवं मध्यमा चालक में बहने वाली धारा की दिशा में हो तो उस चालक पर लगने वाला चुम्बकीय बल अंगुठे की दिशा में होगा।



प्रश्न 26. कौन सा अलैंगिक जनन का प्रकार नहीं है?

उत्तरः अलैंगिक प्रजनन प्रायः 6 प्रकार का होता है- 
  1. विखंडन - अमीबा, पैरामीशियम, लेशमीनिया (द्विखंडन) व प्लाज्मोडियम (बहुविखंडन)होता है।
  2. मुकुलन - हाइड्रा और यीस्ट
  3. बीजाणु का बनना
  4. पुनर्जनन
  5. खंडन
  6. कायिक प्रवर्धन

प्रश्न 27. आलू पर आयोडीन के घोल को गिराएंगे तो जो हिस्सा आयोडीन के घोल के संपर्क में आता है वह किसकी उपस्थति के कारण नीला - काला हो जाता है?

उत्तरः स्टार्च के कारण



प्रश्न 28. पौधे में गैस विनिमय किसके कारण होता है?

उत्तरः पौधों में गैसों का विनिमय  रन्ध्र (स्टोमेटा ) द्वारा होता है।



प्रश्न 29. कौन सा बैक्टीरिया पीने और नहाने के पानी में मल प्रदूषण के प्रसिद्ध संकेतक है?

उत्तरः विशेष रूप से ई-कोलाई या फेकल स्ट्रेप्टोकोकी



प्रश्न 30. साइक्लोहेक्सेन में --------- C बंध तथा ----------- H बंध मिलकर -------------- सहसंयोजक बंध बनाते है?

उत्तरः साइक्लोहेक्सेन अणु में छह कार्बन -कार्बन सिंगल बॉन्ड और बारह कार्बन- हाइड्रोजन सिंगल बॉन्ड होते हैं। इसलिए, साइक्लोहेक्सेन के एक अणु में 18 सहसंयोजक बंध होते हैं।



प्रश्न 31. बुझे हुए चूने पर क्लोरीन की अभिक्रिया कराने पर क्या प्राप्त होता है?

उत्तरः Ca(OH)2 + Cl2 ------------------- CaOCl2(ब्लीचिंग पाउडर) + H2O 



प्रश्न 32. कार्बन में कितने इलेक्ट्रोन कोश मौजूद होते है?

उत्तरः 2



प्रश्न 33. Ar, S, Ne, P निम्नलिखित में से किस तत्व के अणु में उच्चतम परमाणुता है?

उत्तरः सल्फर 



प्रश्न 34. कौन सी रेडाक्स अभिक्रिया नहीं है?

उत्तरः 4AgCl + 2Na2Co3 ------------- 4Ag + 4NaCl + 2Co2 + O2



प्रश्न 35. आवर्त सारणी को किस आधार पर व्यवस्थित किया गया है?

उत्तरः परमाणु क्रमांक के आधार पर ( आधुनिक आवर्त सारणी)



प्रश्न 36. निम्नलिखित में से विद्युत मोटर का कौन सा भाग नहीं है?

उत्तरः मोटर के प्रमुख 4 भाग होते है- आर्मेचर क्वाइल , विभक्त वलय ( कम्यूटेटर), चुम्बकीय क्षेत्र, ब्रुश



प्रश्न 37. पाचन की प्रक्रिया बताएं?

उत्तरः अंतर्रग्रहण ------ पाचन --- अवशोषण ---------- स्वांगीकरण ----- निष्कासन

दोस्तों ये रहे 17 अगस्त 2022 के दिन के रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के दूसरी पाली के प्रश्न जो कि आपके लिए बहुुत मह्तवपूर्ण सिद्ध होंगें।

RRC GROUP D EXAM - 3RD SHIFT QUESTIONS ( 17 AUGUST 2022)

प्रश्न 01. किस जानवर का लिंग आनुवांशिक रूप से उपस्थित नहीं होता है?

उत्तरः घोंघा ( स्नेल)



प्रश्न 02. कौन सा न्युलैंड्स अष्टक का सही उदाहरण है?

उत्तरः लिथियम - सोडियम



प्रश्न 03. Au , Cu, Zn & Hg को अभिक्रियाशीलता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करो?

उत्तरः पोटेशियम >सोडियम> कैल्शियम> मैग्नीसियम> एलुमिनियम >जिंक> आयरन> लेड >हाइड्रोजन >कॉपर >मरकरी (पारा) >चांदी >सोना



प्रश्न 04. विद्युत ऊर्जा का वाणिज्यिक मात्रक क्या होता है?

उत्तरः किलोवाट घंटा



प्रश्न 05. उत्तल दर्पण में यदि फोकस दूरी 2 मीटर वस्तु ध्रुव से 3 मीटर दूर है तो प्रतिबिंब की दूरी और स्थित बताएं?

उत्तरः दर्पण सूत्र 1/f = 1/v +1/u से
उत्तल दर्पण में ध्रुव व फोकस के मध्य रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब सदैव दर्पण के पीछे, छोटा आभासी व सीधा बनात है।



प्रश्न 06. 16 वें ग्रुप में अधात्विक गुण किसमें सर्वाधिक होता है।

उत्तऱः ऑक्सीजन



प्रश्न 07. रासायनिक अभिक्रिया को संतुलित क्यों किया जाता है?

उत्तरः द्व्यमान संरक्षण के लिए 



प्रश्न 08. किस तत्व का नाइट्रेट किसी विलियन के साथ में सफेद अवक्षेप देता है?

उत्तरः चांदी ( AgNo3 + KBr ======= AgBr + KNO3)



प्रश्न 09. फ्लेमिंग के दाये हाथ के नियम का उपयोग किसमें किया जाता है?

उत्तरः प्रेरित चुंबकीय धारा की दिशा
  • प्लेमिग के बाये हाथ के नियम का उपयोग इलेक्ट्रिक मोटर्स में चुंबकीय बल की दिशा को ज्ञात करने के लिए किया जाता है जबकि फ्लेमिंग के दाये हाथ के नियम का उपयोग विद्युत जनरेटर में प्रेरित धारा की दिशा ज्ञात करने के लिए किया जाता है।


प्रश्न 10. कौन सा गर्भनिरोधक गर्भाशय के भीतर शुक्राणुओं के फैगोसाइटोसिस को बढ़ाता है?

उत्तरः IUD (Intrauterine Devices)



प्रश्न 11. तापीय प्रतिरोध किस पर निर्भर करता है?

उत्तरः चालक की लम्बाई और अऩुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर



प्रश्न 12. ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग कहां किया जाता है?

उत्तरः कपड़ा उद्योग में कपास और लिनन के लिए विरंजन एजेंट के रूप में व उद्योगो में ऑक्सीकाकर के रूप में व पानी को कीटाणुरहित बनाने के लिए।



प्रश्न 13. उत्तल लेंस से संबंधित गलत कथन कौन सा है?

उत्तरः उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह प्रकाश किरणों के समानांतर किरण को एक फोकस बिंदु पर अभिसरित करता है।
उत्तल लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है।



प्रश्न 14. रासायनिक समीकरण को संतुलित करें।

उत्तरः Al2(So4)3 + 3BaCl2 ----------- 2AlCl3 + 3BaSo4



प्रश्न 15. नेफ्रान में कोन से पदार्थ पुनः अवशोषित होते है?

उत्तरः ग्लूकोज, अमीनो एसिड, सोडियम क्लोराइड और अन्य आवश्यक लवण मूत्र निर्माण के दूसरे चरण यानी ट्यूबलर पुनर्अवशोषण में पुनः अवशोषित हो जाते हैं।



प्रश्न 16. रक्षक कोशिकाओं का क्या कार्य है?

उत्तरः रक्षक कोशिकाएं रंध्रों को खोलने और बंद करने के लिए आसमायिक दबाव का उपयोग करती हैं, जिससे पौधे अपने भीतर पानी और विलेय की मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं।



प्रश्न 17. अगर  कोई किरण दर्पण के अभिलंब पर आपतित होती है, तो परावर्तन कोण क्या होगा?

उत्तऱः शून्य अंश



प्रश्न 18. श्वसन में कौन सी प्रक्रिया नहीं होती है?

उत्तरः सटीक उत्तर नहीं मिला।



प्रश्न 19. समुद्र पानी का रंग नीला किस प्रकाशीय  घटना के कारण दिखाई देता है?

उत्तरः प्रकीर्णन के कारण



प्रश्न 20. कौन सी रक्त कोशिका अपना आकार बदल लेती है?

उत्तरः श्वेत रक्त कोशिका ( ल्यूकोसाइट)



प्रश्न 21. उपनिषद में उप का क्या अर्थ है?

उत्तरः निकट या समीप



प्रश्न 22. दुर्लभ बीमारी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तरः 28 फरवरी को ( राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दिन)




प्रश्न 23. देश के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल 1 वर्ष कब बढ़ाया गया?

उत्तरः जून 2021 में 




प्रश्न 24.  इनमें सो कौन सा डायरेक्ट टैक्स नहीं है?

उत्तरः Excise Tax ( उत्पाद कर)



प्रश्न 25. पंचायत राज संस्था को संवैधानिक मान्यता किस संविधान संशोधन में दे दी गयी है?

उत्तरः 73वें संविधान संसोधन 1993



प्रश्न 26. भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 22022 में किस बैंक पर नया अकाउंट खोलने पर प्रतिबंध लगाया है?

उत्तरः पेटीएम पेमेंट्स बैंक को



प्रश्न 27. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ( सेल ) की स्थापना कब हुई?

उत्तऱ- 19 जनवरी 1954 को 
वर्तमान सेल की अध्यक्ष - सोमा मंडल



प्रश्न 28. 2011 की जनगणना के अनुसार 8.3 प्रतिशत कौन सी भाषा मातृभाषा के रूप में बोली जाती हैं?

उत्तरः बांग्ला भाषा




प्रश्न 29. 14th Interantional Olympiad on Astronomy and Astrophysics 2021 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?

उत्तरः चार स्वर्ण पदक



प्रश्न 30. बाबा सोहन सिंह भाखना किस पार्टी के  प्रथम अध्यक्ष थे?

उत्तरः गदर पार्टी ( 1913 के)



प्रश्न 31. पद्म श्री अवार्ड 2022 किस पैरा शूटर को दिया गया है?

उत्तरः अवनी लेखरा



प्रश्न 32. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार पैरा शूटिंग में किसे दिया गया है?

उत्तरः मनीश नरवाल को




प्रश्न 33. किस राज्य ने ओपन एयर क्लासरूम प्रोग्राम ‘परय शिक्षालय’ लांच किया है?

उत्तरः पश्चिम बंगाल में



प्रस्न 34. वर्षा ऋतु के बाद ITCZ किस दिशा की तरफ जाता है?

उत्तरः दक्षिण दिशा



प्रश्न 35. हमारा संविधान कब पारित हुआ?

उत्तरः 26 नवंबर 1949 को



प्रश्न 36. GosiKhurd Irrigation Project किस राज्य का है?

उत्तरः महाराष्ट्र



प्रश्न 37. संघीय मतदान प्रणाली किसके अंतर्गत आती है?

उत्तरः संवैधानिक अधिकार



प्रश्न 38. सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के विरूद्ध प्रोटेस्ट क्यो हो रहा है?

उत्तऱः इसकी केचमेंट एसिया में 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा मध्यप्रदेश राज्य का है, बांध की पूरी क्षमता तक जलभराव करने से मध्य प्रदेश के अनेक गांव जलमग्न हो गए हैं, जिसके चलते अनेक लोगों को विस्थापित होना पड़ा, विस्तापित होने से उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा साथ ही साथ बहुत बड़ी मात्रा में कृषि भूमि भी जलमग्न हो गयी है।



प्रश्न 39. प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार कितना योगदान कर रही है?

उत्तरः 50 प्रतिशत


दोस्तो इस प्रकार 17 अगस्त 2022 को हुए रेलवे ग्रुप डी  परीक्षा के तीनों पालियों के प्रश्नों को संकलित करके यह पोस्ट आपके लिए बनाई गई है। अगर यह पोस्ट आपको अच्छी लगती है। तो अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने