RRC GROUP D EXAM 2022 ANSWER KEY | 18 AUGUST 2022 GROUP D ALL SHIFT PAPER ANALYSIS & ANSWER KEY | RAILWAY GROUP D EXAM 2022

RRC GROUP D EXAM 2022 ANSWER KEY | 18 AUGUST 2022 GROUP D ALL SHIFT PAPER ANALYSIS & ANSWER KEY | RAILWAY GROUP D EXAM 2022

RRC GROUP D CBT EXAM ALL QUESTIONS - 18 AUGUST 2022 ALL SHIFT

दोस्तों हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से रेलवे ग्रुप डी के सीबीटी परीक्षा ( Railway Group D CBT Exam) के सभी प्रश्नों के हल आपके लिए लेकर आये हैं। और इस हमारी वेबसाइट में रोज आपके लिए रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के प्रतिदिन के प्रश्नों के हल सभी पालियों के उपलब्ध करायें जायेंगें। इसलिए हमारी वेबसाइट को रोज विजिट जरूर करें। 

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के सभी प्रश्नों के हल हमने अपनी इस पोस्ट में शिफ्ट वाइस आपके लिए प्रस्तुत किये हैं। जिससे आपको अपने परीक्षा को जांचने में आसानी हो। हम यह पोस्ट विश्वसनीय यूट्यूब चैनल्स से लिए गए रेलवे ग्रुप डी के आज के प्रश्नों को एकत्रित करके बना रहे हैं।

आज से रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा शुरू कर दी गई है, और आज यानी Railway Group D 18 August 2022 के All Shift के प्रश्नों को हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से आप तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, अगर हमारी मेहनत आपको अच्छी लगती है, तो कृपया पोस्ट को शेयर जरूर करें।

RRC GROUP D EXAM - 1ST SHIFT QUESTIONS ( 18 AUGUST 2022)

RRC GROUP D SCIENCE QUESTIONS IN HIDNI

प्रश्न 01. बीजाणू निर्माण द्वारा जनन कौन करता है?

उत्तरः मॉस और फर्न 



प्रश्न 02. पौधे में फ्लोएम की दिशा किस ओर है ( चित्र से )।

उत्तरः फ्लोएम में शर्करा की गति की दिशा द्वि- दिशागामी होती है, जबकि जाइलम में जल ऊर्ध्वगामी दिशा में गति करता है।



प्रश्न 03. निम्नलिखित में से सबसे अधिक क्रियाशील धातु कौन सी है?

उत्तरः कैल्सियम 



प्रश्न 04. 1 हॉर्स पावर में कितने वाट होते है?

उत्तरः 746 वाट



प्रश्न 05. ब्लीचिंग पाउडर बनाने की रासायनिक विधि को स्पष्ट करो।

उत्तरः Ca(OH)2 + Cl2 ------------------- CaOCl2 + H2O



प्रश्न 06. ऑक्सीजन का हटना और हाइ़ड्रोजन का जुड़ना क्या कहलाता है?

उत्तरः अपचयन



प्रश्न 07. पौधे ऑक्सीजन कब उत्सर्जित करते है?

उत्तरः दिन के समय प्रकाश संश्लेषण द्वारा



प्रश्न 08. निम्न में कौन सा अजैविक घटक है।

उत्तरः मिट्टी



प्रश्न 09.  जनरेटर किस सिद्धांत पर कार्य करता है।

उत्तरः फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर



प्रश्न 10. बच्चे को यौन शिक्षा क्यो दिया जाता है।

उत्तरः जागरुकता के लिए



प्रश्न 11. अवतल लेंस द्वारा बना प्रतिबिंब कैसा होता है।

उत्तरः आभासी और सीधा



प्रश्न 12. सहसंयोजी यौगिक की प्रकृति कैसी होती है।

उत्तरः उत्तर स्पष्ट नहीं है।



प्रश्न 13. माध्यम का अपवर्तनांक ज्ञात करें यदि आपतन कोण 45 डिग्री है और माध्यम में अपवर्तन कोण 30 डिग्री है।

उत्तरः स्नेल के नियम से 
n= Sin i / Sin r 
= Sin 45/Sin 30 
= 1.41



प्रश्न 14. पेट्रोल डीजल के प्रदूषण को कैसे कम किया जा सकता है।

उत्तरः स्पष्ट नहीं है।



प्रश्न 15. खाने का सोडा के बारे में समीकरण संतुलित करने के लिए प्रश्न

उत्तरः खाने का सोडा - सोडियम बाई कार्बोनेट
धोने वाला सोडा - सोडियम कार्बोनेट



प्रश्न 16. 3 ओम , 3ओम, 3 ओम का प्रयोग त्रिभुज मे हुआ है, इसका तुल्य प्रतिरोध क्या होगा।

उत्तरः 2 ओम



प्रश्न 17. चुम्बकीय बल रेखा में क्या सत्य है।

उत्तरः यह आपस में नहीं काटती है।



प्रश्न 18. चुंबकीय क्षेत्र पर आधारित एक प्रश्न



प्रश्न 19. जब कोई वस्तु कोई लेंस से पर्दे पर f दूरी पर प्रतिबिंब बनाती है तो वस्तु की स्थिति क्या है।

उत्तरः अनंत पर



प्रश्न 20. कौन सा हेक्सेन का संभावित श्रृंखला समावयवी नहीं है।

उत्तरः स्पष्ट नहीं है।

RRC GROUP D GK/GS QUESTIONS IN HINDI

प्रश्न 21. इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे।

उत्तरः हजरत मुहम्मद



प्रश्न 22. मैंग्रोव वन भारत में कहाँ पाया जाता है।

उत्तरः पश्चिम बंगाल >गुजरात में



प्रश्न 23. सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 में प्रथम चरण में कितने राज्य शामिल किए गए है।

उत्तरः 11 राज्य



प्रश्न 24. भारत और किस देश के राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगाँठ को आकार देने के लिए एक स्मारक लोगो का शुभारंभ किया गया है।

उत्तरः इजराइल ने



प्रश्न 25. 1950 में भारत में मुख्य न्यायाधीश के अलावा अन्य न्यायाधीश कितने थे।

उत्तरः 7



प्रश्न 26. पोंगल में किस देवता की पूजा की जाती है।

उत्तरः सूर्य की



प्रश्न 27. आंठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएं है।

उत्तरः 22 भाषाएं



प्रश्न 28. भारत 2010 से 2020 के बीच वन क्षेत्र में औसत वार्षिक शुद्ध लाभ में विश्व स्तर पर किस स्थान पर है।

उत्तरः तीसरे स्थान पर



प्रश्न 29. वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट कौन जारी करता है।

उत्तरः आई एम एफ ( इंटरनेशनल मानिटरी फंड)



प्रश्न 30. किस रेटिंग एजेंसी ने भारत की ग्रोथ रेट वित्त वर्ष 2022 में 9 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2023 में 7.1 प्रतिशत का अनुमान लगाया है।

उत्तरः अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष



प्रश्न 31. किसके प्रयासों ने 1829 में सती प्रथा का अंत किया ।

उत्तरः विलियम बेंटिंक



प्रश्न 32. भूतापीय पावर प्लांट कहां पर स्थित है।

उत्तरः हिमाचल प्रदेश



प्रश्न  33. किस राज्य ने “मुख्यमंत्री वायु स्वास्थ्य सेवा” लांच की है।

उत्तरः ओडिशा ने



प्रश्न  34. पंकज आडवाणी ने 19वीं एशियाई 100 यूपी बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 में किसको हराकर अपना 41वां खिताब जीता है।

उत्तरः ध्रुव सीतवाला को



प्रश्न 35. अंडर - 20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 में लंबी कूद में किसने रजत पदक जीता है।

उत्तरः शैली सिंह ने



प्रश्न 36. अनुच्छेद 51 अ में क्या है।

उत्तरः मौलिक कर्तव्य



प्रश्न 37. ग्रामीण अवसंरचना उन्नयन कौन सी पंच वर्षीय योजना में शुरू की गई।

उत्तरः भारत निर्माण योजना 10वीं पंच वर्षीय योजना में शुरू किया गया। यह 16 दिसंबर 2005 को शुरू किया गया।



प्रश्न 38. सामूहिक विनाश के हथियार और उऩकी आपूर्ति प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियाँ निषेध) संसोधन विधेयक 2022 किस मंत्रालय ने पेश किया है।

उत्तरः विदेश मंत्री एस. जयशंकर प्रसाद



प्रश्न 39. पेटीएम मनी ने भारत का पहला इंटेलिजेंस मैसेंजर पेश किया है उसका नाम क्या है।

उत्तऱः पॉप्स 



प्रश्न 40. निम्न में से किसका नियंत्रण वित्त बजट में नहीं है।

उत्तरः साख नियंत्रण का



प्रश्न 41. पंचायतों का गठन किस संविधान संशोधन के तहत हुआ है।

उत्तरः 73वें संविधान संशोधन 1993 से


इस प्रकार रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2022 के 18 अगस्त 2022 के पहली शिफ्ट के सभी वास्तविक प्रश्नों को आपके लिए हमने प्रस्तुत किया है।

RRC GROUP D EXAM - 2ND SHIFT QUESTIONS ( 18 AUGUST 2022)

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2022 के 18 अगस्त 2022 के दूसरी शिफ्ट के प्रश्न निम्न है-

प्रश्न 01. मार्च 2022 तक मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे।

उत्तरः सुशील चंद्रा
वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त - अनूप चंद्रा पांडेय



प्रश्न 02. 75वां संतोष ट्रॉफी के विजेता कौन है।

उत्तऱः केरल



प्रश्न 03. मेंडलीफ की आवर्त सारणी किस पर आधारित है।

उत्तरः मेंडलीफ की आवर्त सारणी परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम पर आधारित थी।



प्रश्न 04.नीति आयोग के गरीबी सूचकांक 2021 के अनुसार सबसे गरीब राज्य कौन सा है।

उत्तरः बिहार 



प्रश्न  05. मुगलों द्वारा पहला शहर कौन सा है।

उत्तरः फतेहपुर सीकरी ( अकबर द्वारा)
यूनेस्को में 1986 में शामिल किया गया ।



प्रश्न 06. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण किस अऩुच्छेद में वर्णित है।

उत्तरः अनुच्छेद 21 में



प्रश्न 07. गर्भ निरोधक गोलियां कैसे काम करती है और कैसे अनचाही प्रेगनेंसी को रोकती है।

उत्तरः एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन द्वारा ओव्यूलेशन रोकता है।



प्रश्न 08. भारत के किस राज्य में पंचायती राज व्यवस्था मौजूद नहीं है।

उत्तरः नागालैंड , मिजोरम, मेघालय और दिल्ली में




प्रश्न 09. कौन से समजातीय श्रेणी के यौगिक है।

उत्तरः एल्केन(CnH2n+2) , एल्कीन (CnH2n) , एल्काइन (CnH2n-2)




प्रश्न 10. तारे क्यों टिमटिमाते है

उत्तरः अपवर्तन के कारण



प्रश्न 11. भटनागर पुरस्कार 2021 चिकित्सा विज्ञान की श्रेणी में किसे दिया गया है।

उत्तरः डॉ रोहित श्रीवास्तव और डॉ. जीमन पन्नियममकल



प्रश्न 12. सर्वाधिक विद्युत धानात्मक तत्व कौन सा है।

उत्तरः सीजीयम
सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व - फ्लोरीन



प्रश्न 13. कचरा प्रबंधन में 5R से क्या तात्पर्य है।

उत्तरः Refuse, Reduce, Reuse, Repurpose, Recycle.



प्रश्न 14. औपनिवेशिक भारत के समय का सबसे ज्यादा 85 प्रतिशत लोग किस क्षेत्र के अंतर्गत आते है।

उत्तरः कृषि



प्रश्न 15. आय में परिवर्तन के कारण बचत में परिवर्तन के अनुपात को क्या कहते है।

उत्तरः सीमांत बचत प्रवृत्ति ( एम.एस.पी.)



प्रश्न 16. एशियाई शेर सर्वाधिक कहां पाये जाते है।

उत्तरः गिर , गुजरात में



प्रश्न 17. इनमें से राजाराममोहन राय ने किसकी स्थापना की ।

उत्तरः 1814 में आत्मीय सभा 



प्रश्न 18. साल, सागौन, सीसम, कुसुम किस वन के उदाहरण है।

उत्तरः उष्ण कटिबंधीय आर्द्रपर्णपाती वन




प्रश्न 19. भारत सरकार ने 01 फरवरी 2022 से वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के तहत लेखा महानियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार संभालने के लिए किसको नियुक्त किया है।

उत्तरः सोनाली सिंह को




प्रश्न 20. इंग्लैण्ड ओपन 2022 में रजत पदक किसने जीता है।

उत्तरः लक्ष्य सेन ने




प्रश्न 21. ब्लड प्रेसर के इलाज के लिए किस औषधि का उपयोग किया जाता है।

उत्तरः अश्वगंधा



प्रश्न 22. कैल्शियम सल्फेट हेमी हाइड्रेट का सामान्य नाम क्या है।

उत्तरः प्लास्टर ऑफ पेरिस



प्रश्न 23. धावन सोडा का उपयोग किसमें नहीं किया जाता है।

A) Ditergent     B) Washing Clothes    C) Paper & Lugdi      D) Amoniya

उत्तरः अमोनिया में




प्रश्न 24. जनवरी 2022 के अनुसार दुनिया में खीरे का सबसे बड़ा निर्यातक देश कौन सा है।

उत्तरः भारत




प्रश्न 25. 12वां हैदराबाद साहित्यिक महोत्सव 2022 का होस्ट राष्ट्र कौन सा था।

उत्तरः अतिथि देश यूनाइटेड किंगडम था




प्रश्न 26. H2+ O2 ------------------- 2H2O किस प्रकार की अभिक्रिया है।

उत्तरः संयोजन




प्रश्न 27. राजभाषा एक्ट कब लागू हुआ।

उत्तरः 1963 में




प्रश्न 28. q प्रतिरोधकता वाले तार के 4 समान टुकड़े करने पर 1 टुकड़े की प्रतिरोधकता क्या होगी।

उत्तरः प्रतिरोधकता पदार्थ का गुण होने के कारण न तो इसकी लंबाई में परिवर्तन होता है और न ही अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल में परिवर्तन होता है।




प्रश्न 29. दो तार की लंबाई समान है A का प्रतिरोध  B से 9 गुना है तो दोनों तारो की त्रिज्या का अऩुपात ज्ञात करें।




प्रश्न 30. जियो पारसी योजना में कितनी सहायता राशि दी जाती है।

उत्तरः अधिकतम 8 लाख रूपये की



प्रश्न 31. भारत का पहला बायोमास आधारित हाइड़्रोजन संयंत्र मध्य प्रदेश में कहाँ स्थापित होगा।

उत्तरः खंडवा जिला 




प्रश्न 32. गैर बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक से क्या होता है।

उत्तरः 



प्रश्न 33. 6 फेरों वाली कुंडली एकल फेरे वाली कुंडली से कितना ज्यादा चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होगा।

उत्तरः 6 गुना




प्रश्न 34. प्रतिरोध को समानांतर क्रम में जोड़ने पर सही कथन ।




प्रश्न 35. किसमें फोकस दूरी धनात्मक होती है।

उत्तरः उत्तर दर्पण और उत्तर लेंस में




प्रश्न 36. कीटोन क्रियात्मक समूह के प्रथम दो यौगिक कौन से है।

उत्तरः 2 - propanone ( H3C - CO- CH3) - Acetone. & Butanone ( 2 - Butanone).




प्रश्न 37. उत्तल लेंस के आवर्धन का सूत्र क्या है।

उत्तरः m= v/u




प्रश्न 38. डायस्टोलिक हृदय स्थिति में क्या होता है।

उत्तरः ़डायस्टोलिक प्रेसर 120


RRC GROUP D EXAM - 3RD SHIFT QUESTIONS ( 18 AUGUST 2022)

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2022 के 18 अगस्त 2022 के तीसरी शिफ्ट के प्रश्न इस प्रकार है-


प्रश्न 01. चालक तार में बल की दिशा किस नियम से ज्ञात की जाती है।

उत्तरः धारावाही चालक पर चुम्बकीय क्षेत्र के कारण लगने वाले बल की दिशा फ्लेमिंग के बायें हाथ के नियम से ज्ञात की जाती है।



प्रश्न 02. गोलीय दर्पण में किरणे लंबवत आपतित होती है तब ------ सो गुजरती है।

उत्तरः वक्रता केंद्र से



प्रश्न 03. जब किसी चालक तार में धारा बायें से दाये प्रवाहित होती है तो दाये सिरे से देखने पर चुंबकीय क्षेत्र रेखा की दिशा क्या होगी।

उत्तरः एन्टी क्लॉक वाइज ( घड़ी की दिशा के विपरीत)




प्रश्न 04. ऑक्सीजन, फ्लोरीन, क्लोरीन और आयोडीन में किसका परमाणु त्रिज्या अधिक है।

उत्तरः- आयोडीन का



प्रश्न 05. 4 ओम और 3 ओम के प्रतिरोध श्रेणी क्रम मे जुड़े हुए है, यदि V=5 वोल्ट है तो धारा ज्ञात करो।

उत्तरः लगभग 0.7 एम्पियर




प्रश्न 06. सही मिलान करें-
  1. नीबू के रस का पीएच - 2.4
  2. मिल्क ऑफ मैग्नीशिया का पीएच - 10.5
  3. सोडियम हाइड्राक्साइड का पीएच - 14
  4. जठर रस का पीएच  - 1.2


प्रश्न 07. अपसारी लेंस का फोकस दूरी 50 सेमी है, उसकी क्षमता क्या होगी।

उत्तरः P = 100/f से
अपसारी ्लेंस = अवतल लेंस ( जिसकी फोकस दूरी हमेशा ऋणात्मक होती है)

लेंस की क्षमता -2 डायोप्टर होगी।



प्रश्न 08. अवतल दर्पण का आवर्धन -0.5 है तो प्रतिविंब की प्रकृति ज्ञात करें।

उत्तरः आवर्धन = प्रतिबिंब की ऊंचाई / वस्तु की ऊंचाई
आवर्धन जब + होता है तब प्रतिबिंब मुख्य अक्ष के ऊपर बनता है व सीधा बनता है, और आवर्धन जब - होता है, तो प्रतिबिंब मुख्य अक्ष के नीचे बनता है और उल्टा बनाता है।




प्रश्न 09. वसा के पायसीकरण में क्या आवश्यक है।

उत्तरः आहार वसा को पायसीकारी करने के लिए पित्त की आवश्यकता होती है।




प्रश्न 10. आवर्त सारणी में धात्विक गुण बाए से दाए की ओर जाने पर घटने का क्या कारण है।

उत्तरः आवर्त सारणी में बाये से दाये जाने पर धात्विक प्रकृति घटती है।
व बाये से दाये जाने पर धातुओं के इलेक्ट्रान त्यागने की प्रवृति घटती है।




प्रश्न 11. जड़ो से नया पौधा किसमें बनता है।

उत्तरः शकरकंद, डहलिया, ब्लैकबेरी आदि




प्रश्न 12. C2H6 & C3H8 में क्या संबंध है।

उत्तरः समजातीय 




प्रश्न 13. कौन सा उत्सर्जन अंग नहीं है। A) त्वचा  B) वृक्क   C) छोटी आंत    D) फेफड़े

उत्तरः छोटी आंत




प्रश्न 14. अगर पेड़ पौधे प्रकाश संश्लेषण की जगह श्वसन ज्यादा करे तो क्या प्रभाव पड़ेगा।

उत्तरः ऑक्सीजन की कमी




प्रश्न 15. कार्बन सबसे अधिक योगिक कैसे बनाता है।

उत्तरः सहसंयोजक बंध बनाकर




प्रश्न 16. जीन आधारित गलत कथन ?

उत्तरः जीन आनुवांशिकता की मूलभूत शारीरिक इकाई है।




प्रश्न 17. ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते है।

उत्तरः ग्रह अपेक्षाकृत बड़े आकार और पृथ्वी से निकट दूरी के कारण नहीं टिमटिमाते है।



प्रश्न 18. यदि किसी तार में धारा उर्ध्वाधर नीचे की ओर प्रवाहित हो रही है और पश्चिम से पूर्व की ओर एक चुंबकीय क्षेत्र लगाया जाता है, तो तार पर बल की दिशा क्या है।

उत्तरः फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम के अनुसार तार पर बल दक्षिण दिशा की ओर होगा।




प्रश्न 19. सोडियम जब जल से अभिक्रिया करता है तो क्या बनाता है।

उत्तरः सोडियम हाइड्राक्साइड और हाइड्रोजन



प्रश्न 20. मैग्नीशियम रिबन को हवा की उपस्थिति में जलाया जाता है तो सफेद रंग का जो पाउडर बनता है उसका नाम क्या है।

उत्तरः मैग्नीशियम ऑक्साइड ( MgO)




प्रश्न 21. इलेक्ट्रिक हीटर (विद्युत तापीय प्रभाव आधारित) किस कारण गर्म होता है।

उत्तरः इलेक्ट्रिक हीटर का तत्व नाइक्रोम का बना होता है, क्योंकि नाइक्रोम में उच्च प्रतिरोध है और इसलिए जूल के ताप प्रभाव के माध्यम से विद्युत प्रवाह के पारित होने के कारण बड़ी मात्रा में गर्मी उत्पन्न होती है।




प्रश्न 22. पौधों में किस कार्बोहाइड्रेट के रूप में भोजन स्टोर रहता है।

उत्तरः स्टार्च के रूप में




प्रश्न 23. जैव निम्नीकरणीय कचरे संबंधित सही कथन।

उत्तरः



रेलवे ग्रुप डी सामान्य ज्ञान से संबधित प्रश्न

प्रश्न 24. अनुच्छेद 243 (e) किससे संबंधित है।

उत्तरः पंचायतों के कार्य काल से संबंधित




प्रश्न 25. चर्च से संबंधित स्थान सही मिलान करना है।

उत्तरः संता क्रूज चर्च - केरल में
सेन्ट फ्रांसिस चर्च - केरल
वेलाकन्नी चर्च - तमिलनाडु




प्रश्न 26. AVGC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बन गया है।

उत्तरः कर्नाटक सरकार ने महादेवपुरा, बेंगलुरू में भारत का पहला एवीजीसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लांच किया है।




प्रश्न 27. 2022 के भारतीय राष्ट्रीय खेल गुजरात के कितने शहरों में होंगे।

उत्तरः 6 ( अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, बड़ोदरा, राजकोट, भावनगर)




प्रश्न 28. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी।

उत्तरः स्वामी विवेकानंद ने 1897 में



प्रश्न 29. पंजाब नेशनल बैंक का विलय किस बैंक में हुआ है।

उत्तरः ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया 




प्रश्न 30. पहली मारूति सुजुकि 800 कब लांच की गई थी।

उत्तरः 14 दिसंबर 1983 को




प्रश्न 31. IQAir की 2021 की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदूषित राजधानी शहर का दर्जा दिया गया है।

उत्तरः दिल्ली में 




प्रश्न 32. बंधन बैंक की स्थापना कब हुई थी।

उत्तरः 2001 में




प्रश्न 33. नदी विसर्प कैसे बनाती है।

उत्तरः टेढ़े - मेढ़े रास्तों से होकर बहने के कारण नदी विसर्प का निर्माण होता है।




प्रश्न 34. चिपको आन्दोलन से संबंधित नहीं है।

उत्तरः .यह एक हिंसावादी आंदोलन था ( यह गलत है)




प्रश्न 35. त्रिपुरा की भाषा कौन सी है।

उत्तरः बंगाली और कोकबोरोक या त्रिपुरी




प्रश्न 36. भारतीय संविधान में कितने भाग और अनुसूची है।

उत्तरः 25 भाग और 12 अनुूसूची है।




प्रश्न 37. बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना कब लागू की गई है।
 
उत्तरः अप्रैल 2021 में




प्रश्न 38. विश्व के क्षेत्रफल का भारत का क्षेत्रफल कितने प्रतिशत है।

उत्तरः 2.4 प्रतिशत




प्रश्न 39. भारत का प्रथम गणतंत्र दिवस कब मनाया गया था।

उत्तरः 26 जनवरी 1950 को



प्रश्न 40. किस अनुच्छेद के तहत भारत के प्रधानमंत्री का कर्तव्य होगा कि संघ के मामलों के प्रशासन और कानून के प्रस्तावों से संबंधित मंत्रिपरिषद के सभी निर्णय को राष्ट्रपति को सूचित करें।

उत्तरः भारत के संविधान का अऩुच्छेद 78




प्रश्न 41. Tamanna Tools की शुरूआत कब हुई।

उत्तरः सीबीएसई और एनसीईआरटी द्वारा अक्टूबर 2019 में लांच हुआ।
Tamanna - Try And Measure Aptitude And Natural Abilities.




प्रश्न 42. सिडबी बैंक का अऩ्य नाम क्या है।

उत्तरः स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया स्थापना 2 अप्रैल 1990 को मुख्यालय लखनऊ में है।

इस प्रकार ये रहे 18 अगस्त 2022 को आयोजित रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा की सभी पालियों के प्रश्नोत्तर जो कि आपकी तैयारी में बहुत सहायक होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने