Most Important May 2023 Current Affairs in Hindi | मई 2023 मासिक करेंट अफेयर्स हिंदी | Monthly Current Affairs in Hindi

Most Important May 2023 Current Affairs in Hindi | मई 2023 मासिक करेंट अफेयर्स हिंदी | Monthly Current Affairs in Hindi

The Most Important Monthly Current Affairs Questions - May 2023

दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट Current Affairs Revise में, इस पोस्ट में आपके लिए मई 2023 के पूरे महीने के जितने भी करेंट अफेयर्स के प्रश्न है, उन सभी को लेकर आये है। इस पोस्ट में शामिल सभी प्रश्न आपकी आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं SSC, BANK, RAILWAY, UPPSC, UPSC, BPSC आदि सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

May 2023 Monthly Current Affairs की इस पोस्ट में हमने सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया है। अगर किसी प्रश्न में आपको त्रुटि मिलती है, तो हमें कमेंट करके जरूर बता दै। ताकि हम उस गलती का सुधार कर सके।

मई 2023 मासिक करेंट अफेयर्स - Monthly Current Affairs in Hindi

प्रश्न 01. हाल ही में IPL 2023 में कौन सी टीम विजेता बनी है?

उत्तरः चेन्नई सुपर किंग्स
  • IPL 2023 की उपविजेता टीम कौन सी है- गुजरात टाइटन्स
  • IPL 2023 में ऑरेंज कैप का पुरस्कार किसे मिला है - शुभमन गिल को (890 रन)
  • IPL 2023 में पर्पल कैप का पुरस्कार किसे मिला है - मोहम्मद शमी को ( 28 विकेट)
  • IPL 2023 में किसे फेयरप्ले ऑफ द सीजन का पुरस्कार मिला है - अजिंक्य रहाणे
  • IPL 2023 में कैच ऑफ द सीजन का पुरस्कार किसे मिला है - राशिद खान को
  • IPL 2023 में सीजन का सबसे लंबा छक्का किसने लगाया - फाफ डू प्लेसिस
  • IPL 2023 में ड्रीम 11 गेमचेंजर ऑफ द सीजन का पुरस्कार किसने जीता - शुभमन गिल ने
  • IPL 2023 में सीजन के सुपर स्ट्राइकर का पुरस्कार किसे मिला है - ग्लेन मैक्सवेल को
  • IPL 2023 में किसे इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है - यशस्वी जायसवाल को


प्रश्न 02. हाल ही में IIFA Awards 2023 में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार किसे मिला है?

उत्तरः दृश्यम 2 को
  • IIFA Awards 2023 में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार किसे मिला है - ऋतिक रोशन को (विक्रम वेधा के लिए)
  • IIFA Awards 2023 में बेस्ट एक्ट्रस का पुरस्कार किसे मिला है - आलिया भट्ट को (गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए)


प्रश्न 03. हाल ही में किसे 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया है?

उत्तरः दामोदर मौजो ( कोंकणी भाषा)
  • 56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे मिला था - नीलमणि फूकन (असमिया भाषा) को


प्रश्न 04. हाल ही में मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2023 का खिताब किसने जीता है?

उत्तरः कार्लोस अल्कराज


प्रश्न 05. हाल ही में मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2023 में महिला का खिताब किसने जीता है?

उत्तरः ए. सबालेंका


प्रश्न 06. हाल ही में किसने लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2023 का खिताब जीत लिया है?

उत्तरः लियोनेल मेसी ने


प्रश्न 07. हाल ही में अप्रैल महीने के लिए मेन्स और वूमेंन्स प्लेयर ऑफ द मंथ कौन बने है?

उत्तरः मेन्स - फखर जमान, व वूमेंन्स - नारूमोल चायवई।


प्रश्न 08. हाल ही में विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023 में भारत का स्थान कौन सा है?

उत्तरः 161वां स्थान
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023 में शीर्ष देश कौन सा है- नॉर्वे
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023 में अंतिम देश कौन सा है - दक्षिण कोरिया


प्रश्न 09. हाल ही में फोर्ब्स की दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियो में कौन शीर्ष पर है?

उत्तरः क्रिस्टियानो रोनाल्डो


प्रश्न 10. हाल ही में साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 में भारत ने कुल कितने स्वर्ण पदक जीते है?

उत्तरः 16 स्वर्ण पदक


प्रश्न 11. हाल ही में इटालियन ओपन 2023 का खिताब किसने जीता है?

उत्तरः डेनियल मेदवेदेव ने


प्रश्न 12. हाल ही में इटालियन ओपन 2023 में महिला खिताब किसने जीता है?

उत्तरः एलेना रिबाकिना ने


प्रश्न 13. हाल ही में रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार बाजार उधारी में शीर्ष राज्य कौन है?

उत्तरः तमिलनाडु (लगातार तीसरी बार)


प्रश्न 14. हाल ही में लीगल एंटिटी आईडेंटिफायर (LEI) सिस्टम किसने शुरू किया है?

उत्तरः सेबी ने
  • सेबी के वर्तमान अध्यक्ष कौन है - अजय त्यागी।


प्रश्न 15. हाल ही में जोमैटो ने जोमैटो यूपीआई किस बैंक के साथ मिलकर लॉन्च किया है?

उत्तरः आईसीआईसीआई बैंक के साथ


प्रश्न 16. हाल ही में किस देश में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया है?

उत्तरः मॉरीशस में ( देवेंद्र फड़नवीस द्वारा)


प्रश्न 17. हाल ही में भारतीय मूल की दक्षिण एशियाई महिला कौन है जो न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला बनी है?

उत्तरः कैप्टन प्रतिमा भुल्लर माल्डोनाडो


प्रश्न 18. हाल ही में पड़ोसी देश नेपाल ने किस वर्ष को “विशेष पर्यटन वर्ष” के रूप में नामित किया है?

उत्तरः 2025 को


प्रश्न 19. हाल ही में भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश को कितने ब्रॉडगेज इंजन सौंपे है?

उत्तरः 20


प्रश्न 20. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितने एफएम रेडियो ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया है?

उत्तरः 91 ट्रांसमीटरों का


प्रश्न 21. हाल ही में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहां पर “बाजरा अनुभव केंद्र” का शुभारंभ किया है?

उत्तरः दिल्ली हाट में


प्रश्न 22. हाल ही में भारतीय सेना में पहली बार पांच महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट (तोपखाना रेजिमेंट) में शामिल किया गया है, इनके नाम क्या है?

उत्तरः लेफिनेंट आकांक्षा (रॉकेट रेजिमेंट), लेफ्टिनेंट महक सैनी (SATA रेजिमेंट), लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे (फील्ड रेजिमेंट), लेफ्टिनेंट अदिति यादव (फील्ड रेजिमेंट), लेफ्टिनेंट पवित्र मुदगल (मीडियम रेजिमेंट)


प्रश्न 23. हाल ही में भारत में पहला केबल स्टे रेल ब्रिज का नाम क्या है?

उत्तरः अंजी खड्ड ब्रिज ( उदमपुर-श्रीनगर-बारामूला-रेल लिंक परियोजना का हिस्सा)


प्रश्न 24. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किस अनुच्छेद के तहत “विवाह के अपरिवर्तनीय टूटने” के आधार पर जोड़ों को तलाक देने का अधिकार दिया गया है?

उत्तरः अनुच्छेद 142 के तहत।


प्रश्न 25. हाल ही में भारत की पहली अंडरसी टनल कहां बनाई गई है?

उत्तरः मुंबई तटीय क्षेत्र में


प्रश्न 26. हाल ही में यूजीसी ने किस तारीख को भारतीय भाषा दिवस मनाये जाने का प्रस्ताव दिया है?

उत्तरः 11 दिसंबर को


प्रश्न 27. हाल ही में राजनाथ सिंह ने कहां पर अपनी तरह के पहले भारतीय वायु सेना हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया है?

उत्तरः चंडीगढ़


प्रश्न 28. हाल ही में “हरित सागर” ग्रीन पोर्ट दिशानिर्देश 2023 किसने लॉन्च किया है?

उत्तरः पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा


प्रश्न 29. हाल ही में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर 2023 के बीच ग्लोबल आयुर्वेद फेस्टिवल 2023 का 5वां संस्करण का आयोजन कहां किया जाएगा?

उत्तरः तिरूवनंतपुरम, केरल


प्रश्न 30. हाल ही में किस मंत्रालय ने सेंटर फॉर प्रोसेसिंग एक्सीलरेटेड कॉर्पोरेट एग्जिट (सी-पेस) की स्थापना की है?

उत्तरः कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने


प्रश्न 31. हाल ही में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई वेबसाइट, UTSAH और PoP पोर्टल किसने लॉन्च किये है?

उत्तरः विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 16 मई 2023 को


प्रश्न 32. हाल ही में 17 मई 2023 को 8वीं अखिल भारतीय पेंशन अदालत का उद्घाटन कहां हुआ है?

उत्तरः नई दिल्ली में


प्रश्न 33. हाल ही में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार किसने संभाला है?

उत्तरः किरण रिजिजू


प्रश्न 34. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां पर इंटरनेशनल म्यूजियम एक्सपो 2023 का उद्घाटन किया है?

उत्तरः प्रगति मैदान, नई दिल्ली


प्रश्न 35. हाल ही में सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति को मापने वाला भारत का पहला शहर कौन बना है?

उत्तरः भोपाल, मध्यप्रदेश


प्रश्न 36. हाल ही में अमित शाह ने कहां पर नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग के स्थाई परिसर की आधारशिला रखी है?

उत्तरः द्वारिका, गुजरात


प्रश्न 37. हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहां पर सतत भूमि प्रबंधन पर उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया है?

उत्तरः देहरादून में


प्रश्न 38. हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने लखनऊ में ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए किस अभियान की शुरूआत की है?

उत्तरः SAMARTH अभियान


प्रश्न 39. हाल ही में भारत सरकार ने सतत नौवहन निर्माण के लिए कितने प्रतिशत सब्सिडी की शूरूआत की है?

उत्तरः 30 प्रतिशत


प्रश्न 40. हाल ही में 28 मई 2023 को नए संसद भवन के उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितने रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया है?

उत्तरः 75 रूपये का


प्रश्न 41. हाल ही में गरीबों के लिए “आसरा पेंशन योजना” की शुरूआत किस राज्य ने की है?

उत्तरः तेलंगाना ने


प्रश्न 42. हाल ही में इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि की घोषणा किस राज्य द्वारा की गई है?

उत्तरः हिमाचल प्रदेश


प्रश्न 43. हाल ही में किस प्रदेश ने डिज्नीलैंड पर आधारित थीम पार्क “रामालैंड” को विकसित करने की योजना बनाई है?

उत्तरः उत्तर प्रदेश में


प्रश्न 44. हाल ही में भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण कहां किया जा रहा है?

उत्तरः जोगीघोपा, असम में


प्रश्न 45. हाल ही में दावकी भूमि बंदरगाह का उद्घाटन कहां किया गया है?

उत्तरः मेघालय में


प्रश्न 46. हाल ही में उत्तर प्रदेश ने कहां पर राज्य के पहले फार्मा पार्क की स्थापना को मंजूरी दी है?

उत्तरः बुंदेलखंड के ललितपुर में


प्रश्न 47. हाल ही में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए रैंकिंग ढांचा स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना है?

उत्तरः केरल


प्रश्न 48. हाल ही में किसानो के लिए Unique Farm ID देने की शुरूआत किस राज्य द्वारा की गई है?

उत्तरः उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा


प्रश्न 49. हाल ही में कहां पर हरे कृष्णा हेरिटेज टॉवर की नींव रखी गई है?

उत्तरः हेदराबाद, तेलंगाना में


प्रश्न 50. हाल ही में कहां पर राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन “होम्योकॉन 2023” का उद्घाटन किया गया है?

उत्तरः देहरादून, उत्तराखण्ड


प्रश्न 51. हाल ही में सबसे अधिक जीआई टैग के मामले में उत्तर प्रदेश का भारत में स्थान कौन सा है?

उत्तरः दूसरा स्थान ( पहला स्थान - केरल का)


प्रश्न 52. हाल ही में भारत का सबसे बड़ा स्काईवॉक पुल का उद्घाटन कहां किया गया है?

उत्तरः तमिलनाडु में


प्रश्न 53. हाल ही में अपनी सार्वजनिक सेवाओं को पूरी तरह से ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म पर चलाने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना है?

उत्तरः केरल।


प्रश्न 54. हाल ही में किस राज्य ने ग्रीन हाइड्रोजन नीति तैयार करने की घोषणा की है?

उत्तरः हिमाचल प्रदेश ने


प्रश्न 55. हाल ही में महाराष्ट्र में स्वच्छ मुख अभियान के लिए “स्माइल एंबेसडर” किसे बनाया गया है?

उत्तरः सचिन तेंदुलकर को


प्रश्न 56. हाल ही में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का आयोजन कहां किया गया है?

उत्तरः उत्तर प्रदेश में ( वाराणसी, नोएडा, गोरखपुर, लखनऊ)
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का शुभंकर क्या है - जीतू ( द बारहसिंघा)


प्रश्न 57. हाल ही में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन कहां किया गया है?

उत्तरः वारसीगुड़ा, सिकंदराबाद


प्रश्न 58. हाल ही में किस राज्य ने प्रधानमंत्री जन धन योजना के 100 प्रतिशत कवरेज को प्राप्त करके वित्तीय समावेशन में मील का पत्थर हासिक किया है?

उत्तरः तेलंगाना 


प्रश्न 59. हाल ही में गोवा सरकार ने पर्यटन सहयोग को मजबूत करने के लिए किसके साथ समझौता किया है?

उत्तरः उत्तराखण्ड सरकार के साथ


प्रश्न 60. हाल ही में सीबीआई का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तरः प्रवीण सूद को
  • सीबीआई की स्थापना - 01 अप्रैल 1963 को हुई थी।


प्रश्न 61. हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तरः मनोज सोनी को
  • Union Public Service Commission - UPSC


प्रश्न 62. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तरः डॉ. के. गोविंदराज को


प्रश्न 63. हाल ही में किसे केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है?

उत्तरः प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को


प्रश्न 64. हाल ही में किस भारतीय को विश्व बैंक का 14वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तरः अजय बंगा।


प्रश्न 65. हाल ही में अमेरिका में घरेलू नीति सलाहकार किस भारतीय को नियुक्त किया गया है?

उत्तरः नीरा टंडन को


प्रश्न 66. हाल ही में अमेरिका में वैश्विक महिला मुद्दो के लिए बड़े पैमाने पर राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तरः गीता राव गुप्ता


प्रश्न 67. हाल ही में जारी राष्ट्रीय विनिर्माण नवाचार सर्वेक्षण में किस राज्य को सबसे “अभिनव” राज्य का दर्जा मिला है?

उत्तरः कर्नाटक को


प्रश्न 68. हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी कोविड वर्ष की स्वास्थ्य सूचकांक रिपोर्ट में बड़े राज्यों में कौन शीर्ष पर रहा?

उत्तरः केरल (दूसरा स्थान - तमिलनाडु)


प्रश्न 69. हाल ही में अजरबैजान ग्रैंड प्रिक्स 2023 किसने जीता है?

उत्तरः सर्जियो पेरेज ने


प्रश्न 70. हाल ही में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय पुरूष युगल जोड़ी कौन बनी है?

उत्तरः सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने


प्रश्न 71. हाल ही में गोल्डन ग्लोब रेस 2022 में किस भारतीय ने दूसरा स्थान हासिल किया है?

उत्तरः अभिलाष टॉमी ( 236 दिन में)


प्रश्न 72. हाल ही में स्नूकर विश्न चैंपियनशिप 2023 का खिताब किसने जीत लिया है?

उत्तरः लुका ब्रेसेल ने


प्रश्न 73. हाल ही में एफआईएम वर्ल्ड जूनियरजीपी चैंपियनशिप में भारत के पहले राइडर कौन बने है?

उत्तरः जेफ्री इमैनुएल


प्रश्न 74. हाल ही में दोहा में आयोजित डायमंड लीग 2023 में किसने जीता हासिल की?

उत्तरः नीरज चोपड़ा ( 88.67 मीटर थ्रो के साथ)


प्रश्न 75. हाल ही में वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन बने है?

उत्तरः बाबर आजम (पाकिस्तान)


प्रश्न 76. हाल ही में मियामी ग्रैंड प्रिक्स 2023 का खिताब किसने जीता है?

उत्तरः मैक्स वेरस्टैपन


प्रश्न 77. हाल ही में आईपीएल में सबसे तेज 13 गेंदों में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड किसने अपने नाम किया है?

उत्तरः यशस्वी जायसवाल


प्रश्न 78. हाल ही में भारत के 82वें ग्रैंडमास्टर कौन बने है?

उत्तरः वुप्पला प्रणीत (तेलंगाना)


प्रश्न 79. हाल ही में पुरूषों की भाला फेंक रैंकिंग में कौन विश्व नंबर 1 खिलाड़ी बन गये है?

उत्तरः नीरज चोपड़ा


प्रश्न 80. हाल ही में मोनाको ग्रैण्ड प्रिक्स 2023 किसने जीती है?

उत्तरः मैक्स वेरस्टपैन


प्रश्न 81. हाल ही में NSC-CAVA महिला वॉलीबॉल चैंलेंज कप 2023 का खिताब किसने जीता है?

उत्तरः भारत ने


प्रश्न 82. हाल ही में “मशीन कैन सी 2023” शिखर सम्मेलन को किसने शुरू किया?

उत्तरः यूएई सरकार ने


प्रश्न 83. हाल ही में 42वां आसियान शिखर सम्मेलन 2023 में कहां शुरू हुआ है?

उत्तरः इंडोनेशिया में


प्रश्न 84. हाल ही में जलवायु परिवर्तन पर पीटरबर्ग संवाद 2023 कहां आयोजित किया गया?

उत्तरः बर्लिन में


प्रश्न 85. हाल ही में छठा हिंद महासागर सम्मेलन 2023 का आयोजन कहां किया गया है?

उत्तरः ढाका, बांग्लादेश में


प्रश्न 86. हाल ही में भारत में आयोजित जी20 का लोगो और थीम क्या है?

उत्तरः वसुधैव कुटुम्बकम


प्रश्न 87. हाल ही में किंग चार्ल्स III ने किसे ब्रिटेन की मानद एमबीई से सम्मानित किया है?

उत्तरः संस्कृत विद्वान डॉ. एमए नंदकुमार को


प्रश्न 88. हाल ही में किसने लीपजिग बुक प्राइज 2023 किसने जीता है?

उत्तरः मारिया स्टेपानोवा ने


प्रश्न 89. हाल ही में जेल में बंद किन तीन ईरानी महिला पत्रकारों ने संयुक्त राष्ट्र का शीर्ष पुरस्कार जीता है?

उत्तरः नीलोफर हमीदी, एलाहेह मोहम्मदी, नरगिस मोहम्मदी।


प्रश्न 90. हाल ही में किसे नई दिल्ली में “शताब्दी पुरूष” (मैन ऑफ द सेंचुरी) की उपाधि दी गई है?

उत्तरः समाजवादी नेता और पूर्व लोकसभा सांसद पंडित रामकिशन को


प्रश्न 91. हाल ही में 2023 में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को


प्रश्न 92. हाल ही में किसे फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवेलियर डी ला लीजन डी ऑनर से सम्मानित किया गया है?

उत्तरः एन. चंद्रशेखरन को ( टाटा संस के अध्यक्ष)


प्रश्न 93. हाल ही में पापुआ न्यू गिनी और फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से किसे नवाजा गया है?

उत्तरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को


प्रश्न 94. हाल ही में किसे अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2023 किसे मिला है?

उत्तरः जॉर्जी गोस्पोडिनोव को ( टाइम शेल्टर के लिए)


प्रश्न 95. हाल ही में पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग ने किसे स्कॉच सिल्वर अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया है?

उत्तरः चंडीगढ़ को


प्रश्न 96. प्रतिवर्ष मजदूर दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

उत्तरः 01 मई को


प्रश्न 97.  हाल ही में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया गया है?

उत्तरः 3 मई को


प्रश्न 98. हाल ही में प्रतिवर्ष विश्व रेड क्रास दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तरः 08 मई को


प्रश्न 99. प्रतिवर्ष विश्व थैलेसीमिया दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तरः 08 मई को


प्रश्न 100. हाल ही में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया गया है?

उत्तरः 11 मई को


प्रश्न 101. हाल ही मे अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस कब मनाया गया है?

उत्तरः 15 मई को ( थीम - जनसांख्यिकी रूझान और परिवार)


प्रश्न 102. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तरः 18 मई को


प्रश्न 103. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस कब मनाया गया है?

उत्तरः 21 मई को


प्रश्न 104.  हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया गया है?

उत्तरः 22 मई को


प्रश्न 105. हाल ही में विश्व कछुआ दिवस कब मनाया गया है?

उत्तरः 23 मई को


प्रश्न 106. प्रतिवर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तरः 31 मई को ( थीम - हमें भोजन चाहिए, तंबाकू नहीं)


प्रश्न 107. हाल ही में किसने एकता एवं श्रद्धांजलि अभियान का आयोजन किया है?

उत्तरः सीमा सड़क संगठन ने


प्रश्न 108. भारत की पहली महिला राफेल पायलट कौन बनी है?

उत्तरः शिवांगी सिंह


प्रश्न 109. हाल ही में नौसेनिक अभ्यास समुद्र शक्ति -23 किन दो देशों के बीच आयोजित हुआ है?

उत्तरः भारत और इंडोनेशिया के बीच


प्रश्न 110. हाल ही में प्रोजेक्ट-75 के तहत निर्मित कलवरी श्रेणी की छठी और अंतिम पनडुब्बी का नाम क्या है, जिसने समुद्री परीक्षण शुरू कर दिये है?

उत्तर- आईएनएस वाघशीर
  • प्रोजेक्ट-75 के तहत शामिल कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी निम्नलिखित है----
  • 1. आईएनएस कलवरी
  • 2. आईएनएस खंडेरी
  • 3. आईएनएस करंज
  • 4. आईएनएस वेला
  • 5. आईएनएस चक्र
  • 6. आईएनएस वाघशीर


प्रश्न 111. हाल ही में भारत सरकार ने किस देश की सहायता हेतु ऑपरेशन करूणा शुरू किया था?

उत्तरः म्यांमार की सहायता हेतु


प्रश्न 112. हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित नौसेना अभ्यास “अल-मोहद-अल-हिंदी 2023” में भारत के किन नौसेना के जहाजों को शामिल किया गया है?

उत्तरः आईएनएस तरकश और आईएनएस सुभद्रा को


प्रश्न 113. हाल ही में कहां के शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का पता लगाने के लिए मशीन लर्निंग टूल को विकसित किया है?

उत्तरः आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने


प्रश्न 114. हाल ही में ग्रामीण भारत के लिए एआई चैटबॉट “जुगलबंदी” किसने लॉन्च किया है?

उत्तरः माइक्रोसॉफ्ट ने


प्रश्न 115. हाल ही में भारत का एआई सुपरकंप्यूटर “एरावत” को विश्व में कौन सा स्थान हासिल हुआ है?

उत्तरः 75वां ( शीर्ष 500 में)


प्रश्न 116. हाल ही में भारत का पहला पोलरिमेट्री मिशन का नाम क्या है, जो कि 2023 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा?

उत्तरः XPoSat ( एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट)
  • यह मिशन रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट, बेंगलुरू और इसरो को सहयोग से तैयार किया जा रहा है।


प्रश्न 117. हाल ही में 29 मई 2023 को इसरो ने श्रीहरिकोटा, आंध्रप्रदेश से किस नेविगेशन सैटेलाइट को लॉन्च किया है?

उत्तरः NVS-01 ( GSLV-F12 रॉकेट द्वारा)


प्रश्न 118. हाल ही में लॉन्च पुस्तक “मेड इन इंडियाः 75 ईयर्स ऑफ बिजनेस एंड एंटरप्राइज” के लेखक कौन है?

उत्तरः अमिताभ कांत


प्रश्न 119. हाल ही में लॉन्च पुस्तक “द्रौपदी मुर्मूः फ्रॉम ट्राइबल हिंटरलैंड टू रायसीना हिल्स” के लेखक कौन है?

उत्तरः कस्तूरी रे 


प्रश्न 120. हाल ही में लांच पुस्तक “द इंडियन मेट्रोपोलिसः डिकंस्ट्रक्टिंग इंडियाज अर्बन स्पेसेस” के लेखक कौन है?

उत्तरः फिरोज वरूण गांधी


प्रश्न 121. हाल ही में लॉन्च पुस्तक “द गोल्डन ईयर्स” के लेखक कौन है?

उत्तरः रस्किन बॉन्ड


प्रश्न 122. हाल ही में म्यांमार के सितवे बंदरगाह का संचालन कौन कर रहा है?

उत्तरः भारत


प्रश्न 123. हाल ही में रीडिंग लाउंज वाला भारत का पहला हवाई अड्डा कौन बना है?

उत्तरः लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा, वाराणसी


प्रश्न 124. हाल ही में मोचा चक्रवात ने भारत के किस राज्य में प्रवेश किया ?

उत्तरः पश्चिम बंगाल


प्रश्न 125. चक्रवात मोचा का नामकरण किस देश ने किया?

उत्तरः यमन ने


प्रश्न 126. हाल ही में पांडवों द्वारा निर्मित तुंगनाथ मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है, यह कहां स्थित है?

उत्तरः रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में


प्रश्न 127. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय किसके सहयोग से STARS कार्यक्रम आयोजित कर रहा है?

उत्तरः विश्व बैंक के सहयोग से


प्रश्न 128. हाल ही में पहला अर्बन क्लाइमेट फिल्म फेस्टिवल कहां हुआ है?

उत्तरः न्यू टाउन, कोलकाता में


प्रश्न 129. हाल ही में किस विदेशी विश्वविद्यालय ने हिंदी पाठ्यक्रम शुरू किया है?

उत्तरः एडिनबर्ग विश्वविद्यालय 


प्रश्न 130. हाल ही में एशिया की पहली सबसी रिसर्च लैब को किसने बनाया है?

उत्तरः एमआईटी- वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे ने


दोस्तों May 2023 Current Affairs in Hindi की इस पोस्ट में हमने मई 2023 के 130 महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया है। इस पोस्ट में शामिल सभी करेंट अफेयर्स प्रश्न आपकी सभी सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। अगर किसी प्रश्न में आपको त्रुटि मिली है तो पोस्ट में नीचे कमेंट जरूर करें। ताकि हम त्रुटि को सुधार सकें।


इन्हें भी पढ़े-------

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने