Monthly Current Affairs 2023 : January 2023 Monthly Current Affairs in Hindi | SSC CGL, SSC MTS, RAILWAY, BANK, MP POLICE, UP POLICE, BPSC, BIHAR POLICE, ALL EXAMS |

Monthly Current Affairs 2023 : January 2023 Monthly Current Affairs in Hindi | SSC CGL, SSC MTS, RAILWAY, BANK, MP POLICE, UP POLICE, BPSC, BIHAR POLICE, ALL EXAMS |

Monthly Current Affairs 2023 - मासिक करेंट अफेयर्स 2023

दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट Current Affairs Revise में, आज हम अपनी वेबसाइट में आपके लिए जनवरी 2023 (January 2023) के मासिक करेंट अफेयर्स (Monthly Current Affairs in Hindi) के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये है। इस पोस्ट में शामिल सभी करेंट अफेयर्स के प्रश्न आपकी सभी आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

इस पोस्ट में हमने अंतर्राष्ट्रीय समाचार (International News), राष्ट्रीय समाचार (National News), वित्त समाचार (Finacial News), खेल-कूद समाचाार, नवीन पुस्तके, नवीन लेखक, महत्वपूर्ण त्योहार, महत्वपूर्ण दिवस, महत्वपूर्ण सूचकांक, महत्वपूर्ण सम्मेलन, महत्वपूर्ण पुरस्कार आदि सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को शामिल किया गया है।


January 2023 Monthly Current Affairs in Hindi


January 2023 Current Affairs Questions - जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स प्रश्न

प्रश्न 01. हाल ही में जनवरी 2023 में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 में कितने अप्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया जायेगा?


उत्तरः 27



प्रश्न 02. हाल ही में 8-10 जनवरी 2023 तक प्रवासी भारतीय दिवस 2023 का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः इंदौर ( मध्यप्रदेश ) में

  1. 17 वें प्रवासी भारतीय दिवस 2023 की थीम - अमृतकाल में भारत की प्रगति में विश्वनीय भागीदार
  2. प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है - 9 जनवरी को प्रतिवर्ष
  3. प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की घोषणा कब की गई थी - 2002
  4. प्रवासी भारतीय दिवस पहली बार कब मनाया गया था - 2003
  5. भारत का सबसे स्वच्छ शहर कौन सा है - इंदौर ( लगातार 6वीं बार)



प्रश्न 03. हाल ही में 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन कहां किया गया ?


उत्तरः भोपाल में

  1. खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2022 का शुभंकर क्या है- आशा
  2. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का थीम सांग क्या है - हिंदुदस्तान का दिल धड़का दो...
  3. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल का नाम क्या रखा गया है - अमरकंटक



प्रश्न 04. हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में कौन - कौन से नए खेल शामिल किये गये है?


उत्तरः वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कायाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवार बाजी।



प्रश्न 05. हाल ही में विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः 10 जनवरी को

  1. पहली बार विश्व हिन्दी का सम्मेलन कब और कहां किया गया था - 10 जनवरी 1975 को नागपुर में।



प्रश्न 06. हाल ही में गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2023 में किस भारतीय गाने को बेस्ट सॉन्ग का पुरस्कार मिला है?


उत्तरः नाटू नाटू ( RRR फिल्म का गाना)



प्रश्न 07. हाल ही में जारी हेनले पासपोस्ट इंडेक्स 2023 में भारत का स्थान कौन सा है?


उत्तरः 85वां

  1. हेनले पासपोस्ट इंडेक्स 2023 में शार्ष स्थान किस देश का है - जापान का



प्रश्न 08. हाल ही में राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः 12 जनवरी को

  1. राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 की थीम क्या है - विकसित युवा, विकसित भारत।



प्रश्न 09. हाल ही में मिस यूनिवर्स 2022 कौन बनी है?


उत्तरः आर. बोनी. गैब्रिएल ( अमेरिका)



प्रश्न 10. हाल ही में क्रिटिक्स च्वाइस सुपर अवार्ड 2023 में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवार्ड किसने जीता है?


उत्तरः आर.आर.आर. 

  1. आर. आर. आर. फिल्म के निर्देशक कौन है - एस.एस. राजामौली



प्रश्न 11. हाल ही में क्रिटिक्स च्वाइस सुपर अवार्ड 2023 में सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार किस गाने ने जीता है?


उत्तरः नाटू नाटूू (आर.आर.आर. फिल्म का)



प्रश्न 12. हाल ही में दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन बना है?


उत्तरः अमेजन

  1. दुनिया का दूसरा सबसे मूल्यवान ब्रांड - एप्पल



प्रश्न 13. हाल ही में ब्रांड सरक्षकता सूचकांक 2023 में भारत में शीर्ष व्यक्ति कौन है?


उत्तरः मुकेश अंबानी



प्रश्न 14. हाल ही में पराक्रम दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः 23 जनवरी को  

  1. पराक्रम दिवस क्यों मनाया जाता है - सुभाष चंद्र बोस की याद में
  2. सुभाष चंद्र बोस का जन्म कब हुआ था - 23 जनवरी 1897 को कटक (उड़ीसा) में हुआ था।



प्रश्न 15. हाल ही में 2022 के लिए आईसीसी टी-20 महिलाओं की टीम में कौन - कौन भारतीय महिला खिलाड़ी शामिल किये गये है?


उत्तरः स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, रेणुका सिंह।



प्रश्न 16. हाल ही में 2022 के लिए आईसीसी टी-20 पुरूषोंं की टीम में कौन - कौन से भारतीय शामिल किये गये है?


उत्तरः विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या।



प्रश्न 17. हाल ही में पद्म पुरस्कार 2023 में कुल कितने लोगो को पुरस्कार दिये गये है?


उत्तरः 106 लोगों को 

पद्म विभूषण - 06 लोगों को
1.बालकृष्ण दोशी
2. जाकिर हुसैन
3. एस. एम. कृष्णा
4.दिलीप महालनोबिस (मरणोपरांत) - बांग्लादेश की आजादी की जंग के दौरान शरणार्थियों की सेवा हेतु
5. श्रीनिवास वर्धन
6. मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)

पद्म भूषण - 09 लोगों को
1.एस. एल. भैरप्पा
2. कुमार मंगलम बिड़ला
3. दीपक धर
4. वाणी जयराम
5. स्वामी चिन्ना जीयर
6. सुमन कल्याणपुर
7. कपिल कपूर
8.सुधा मूर्ति
9. कमलेश डी पटेल

पद्म श्री -91 लोंगों को



प्रश्न 18. हाल ही में 26 जनवरी 2023 को कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया गया है?


उत्तरः 74वां

  1. गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है - 26 जनवरी 1950 को भारत ने संविधान को अपनाया था।
  2. संविधान सभा का पहला सत्र कब शुरू हुआ था - 9 दिसंबर 1946 को
  3. संविधान सभा में कितनी महिलायें शामिल थी - 9 महिलायें।



प्रश्न 19. हाल ही में आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 का पुरस्कार किसे मिला है?


उत्तरः बाबार आजम (पाकिस्तान)



प्रश्न 20. हाल ही में आईसीसी मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 का पुरस्कार किसे मिला है?


उत्तरः बेन स्टोक्स ( इंग्लैण्ड) को



प्रश्न 21. हाल ही में आईसीसी टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 का पुरस्कार किसे मिला है?


उत्तरः सूर्यकुमार यादव



प्रश्न 22. हाल ही में आईसीसी महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 का पुरस्कार किसे मिला है?


उत्तरः रेणुका सिंह (भारत)



प्रश्न 23. हाल ही में “उत्कर्ष 2.0” नामक नियामक और पर्यवेक्षी तंत्र की शुरूआत किसने की है?


उत्तरः भारतीय रिजर्व बैंक ने



प्रश्न 24. हाल ही में “जहां बंधन, वहां ट्र्स्ट” अभियान किस बैंक ने शुरू किया है?


उत्तरः बंधन बैंक ने



प्रश्न 25. हाल ही में भारत का सबसे अमीर फिनटेक कौन है?


उत्तरः फोनपे



प्रश्न 26. हाल ही में “निधि आपके निकट” कार्यक्रम की शुरूआत किसने की है?


उत्तरः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नें



प्रश्न 27. हाल ही मेंं वर्तमान में ब्राजील के राष्ट्रपति कौन है?


उत्तरः लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा



प्रश्न 28. हाल ही में किस देश ने अपनी कुना मुद्रा को छोड़कर “यूरो” को मुद्रा के रूप में अपना लिया है?


उत्तरः क्रोएशिया ने



प्रश्न 29. हाल ही में एशिया में हाइड्रोजन संचालित ट्रेनों को लांच करने वाला पहला देश कौन बना है?


उत्तरः चीन

  1. हाइड्रोजन ट्रेनों की शुरूआत करने वाला विश्व का पहला देश कौन बना - जर्मनी



प्रश्न 30. हाल ही में किस देश की सरकार ने स्कूलों मेंं पंजाबी भाषा को शामिल करने का फैसला लिया है?


उत्तरः पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया ने



प्रश्न 31. हाल ही में भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किस देश को “पेंटावेलेंट वैक्सीन” की 12500 खुराक दान करने की घोषणा की है?


उत्तरः क्यूबा को

  1. पेंटावेलेंट वैक्सीन बच्चे को 5 बीमारियों से सुरक्षा देती है- डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस, हेपेटाइटिस बी और हिब।



प्रश्न 32. हाल ही में कौन अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली भारतीय अमेरिकी लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी है?


उत्तरः अरूणा मिलर (हैदराबाद में जन्मी)



प्रश्न 33. हाल ही में अमित शाह ने कहां पर “केंद्रीय जासूसी प्रशिक्षण संस्थान” की आधारशिला रखी ?


उत्तरः देवनहल्ली (कर्नाटक)



प्रश्न 34. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहां पर ”संविधान पार्क” का उद्घाटन किया है?


उत्तरः जयपुर में



प्रश्न 35. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में दुनिया का सबसे लंबा नदी क्रूज का शुभारंभ किया है, क्रूज का नाम क्या है?


उत्तरः एमवी गंगा विलास क्रूज

  1. गंगा विलास क्रूज, वाराणसी से लेकर डिब्रूगढ़ (असम) तक कुल 4000 किलोमीटर की दूरी 50 दिनों में पूरी करेगा। जिसमें 27 नदी प्रणालियों को पार करना होगा। और यह क्रूज बांग्लादेश से होते हुए असम पहुंचेगा।



प्रश्न 36. हाल ही में पूर्वोत्तर कृषि कुंभ - 2023 का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः मेघालय में



प्रश्न 37. हाल ही में छात्रों द्वारा आयोजित भारत का सबसे बड़ा त्योहार “सारंग- 2023” का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः आई.आई.टी. मद्रास में



प्रश्न 38. हाल ही में किसने भारत का पहला राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक, परख (PARAKH) लांच किया है?


उत्तरः नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने



प्रश्न 39. हाल ही में सांसद खेल महाकुंभ - 2023 का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः बस्ती (उत्तर प्रदेश) में 



प्रश्न 40. हाल ही में U-WIN नामक नया कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?


उत्तरः गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण और टीकाकरण के उद्देश्य से



प्रश्न 41. हाल ही में सियोम पुल का उद्घाटन कहां किया गया है?


उत्तरः अरूणाचल प्रदेश में



प्रश्न 42. हाल ही में गान - नगाई त्योहार किस राज्य में मनाया गया है?


उत्तरः मणिपुर में



प्रश्न 43. हाल ही में “दीदीर सुरक्षा कवच” अभियान किस राज्य ने चलाया है?


उत्तरः पश्चिम बंगाल ने



प्रश्न 44. हाल ही में मुख्यमंत्री आवासीय भूमि अधिकार योजना की शुरूआत किस राज्य ने की ?


उत्तरः टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश )



प्रश्न 45. हाल ही में ताड़ के पत्तों का दुनिया का पहला पांडुलिपि संग्रहालय कहां खोला गया है?


उत्तरः तिरूवनंतपुरम (केरल)



प्रश्न 46. हाल ही में देश का पहला पर्पल फेस्टिवल का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः गोवा में



प्रश्न 47. हाल ही में बैंकिंग सेक्टर को पूरी तरह से डिजिटल करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना है?


उत्तरः केरल



प्रश्न 48. हाल ही में छेरछेरा (चेरचेरा) उत्सव किस राज्य में मनाया गया है?


उत्तरः छत्तीसगढ़



प्रश्न 49. हाल ही में भारत में ऑनलाइन गेंमिंग के मामले में कौन सा राज्य शीर्ष पर है?


उत्तरः उत्तर प्रदेश



प्रश्न 50. हाल ही में देश का पहला संविधान साक्षर जिला कौन बना है?


उत्तरः कोल्लम (केरल) का



प्रश्न 51. हाल ही में चर्चा में रहा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?


उत्तरः बस्तर (छत्तीसगढ़)

  1. कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के पराली बोडल गांव में केले के बागान में “पेटेंड बैट” के नाम से जाने जाने वाला एक दुर्लभ नारंगी रंग का चमगादड़ देखा गया है। इसका वैज्ञानिक नाम केरीवौला पिक्टा है।



प्रश्न 52. हाल ही में सभी आदिवासियों को आधार कार्ड, राशनकार्ड, जैसी बुनियादी दस्तावेज और सुविधाएं प्रदान करने वाला देश का पहला जिला कौन बना है?


उत्तरः वायनाड (केरल)



प्रश्न 53. हाल ही में “स्कूल ऑफ एमिनेंस” नामक परियोजना की शुरूआत किसने की है?


उत्तरः पंजाब ने



प्रश्न 54. हाल ही में संतरा उत्सव का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः नागालैंड में



प्रश्न 55. हाल ही में अंधता नियंत्रण करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?


उत्तरः राजस्थान



प्रश्न 56. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक छात्रों को दी जाने वाली “पढ़ो परदेश स्कीम” को बंद कर दिया गया है?


उत्तरः अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वाराा



प्रश्न 57. हाल ही में हॉकी पुरूष विश्वकप 2023 का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः भुवनेश्वर (ओडिशा) में



प्रश्न 58. हाल ही में निर्वाचन आयोग ने किसे अपना स्टेट आइकन बनाया है?


उत्तरः मैथिली ठाकुर (बिहार की लोक गायिका)



प्रश्न 59. हाल ही में किसने एशियन पैसिफिक पोस्टल यूनियन के महासचिव का पदभार ग्रहण किया है?


उत्तरः डॉ. विनय प्रकाश सिंह



प्रश्न 60. हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं को सर्वाधिक रोजगार देने के मामले में कौन सा राज्य शीर्ष पर है?


उत्तरः चेन्नई



प्रश्न 61. हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार 2022 में भारत का सर्वाधिक शहर कौन सा रहा?


उत्तरः राजधानी दिल्ली



प्रश्न 62. हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में महिला अंडर -18 हॉकी का खिताब किसने जीता है?


उत्तरः हरियाणा ने  ( मध्य प्रदेश को हराकर)

  1. फाइनल मैच का आयोजन - भुवनेश्वर में किया गया था।



प्रश्न 63. हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में पुरूष अंडर - 18 हॉकी का खिताब किसने जीता है?


उत्तरः मध्य प्रदेश ने ( ओडिशा को हराकर)

  1. फाइनल मैच का आयोजन - भुवनेश्वर में किया गया था।



प्रश्न 64. हाल ही में अल्माटी, कजाकिस्तान में आयोजित एफआईडीई वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में रजद पदक किसने जीता है?


उत्तरः कोनेरू हम्पी ने



प्रश्न 65. हाल ही में भारत के 78वें ग्रैंड मास्टर कौन बनै है?


उत्तरः कौस्तव चटर्जी



प्रश्न 66. हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2022 के विजेता कौन बने है?


उत्तरः सौराष्ट्र



प्रश्न 67. हाल ही में सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा की है, वे किस खेल से संबंधित है?


उत्तरः टेनिस से



प्रश्न 68. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन बन गये है?


उत्तरः सूर्य कुमार यादव



प्रश्न 69. हाल ही में नेशनल स्के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल किसने जीता है?


उत्तरः फलक मुमताज ने (जम्मू कश्मीर की)



प्रश्न 70. हाल ही में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज कौन बने है?


उत्तरः शुभमान गिल (208 रन)



प्रश्न 71. हाल ही में क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज हासिम अमला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है, वे किस देश के लिए खेलते थे?


उत्तरः दक्षिण अफ्रीका



प्रश्न 72. हाल ही में वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी कौन बने है?


उत्तरः रोहित शर्मा



प्रश्न 73. हाल ही में 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहां किया है?


उत्तरः नागपुर विश्वविद्यालय में

  1. 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहां किया गया था - बेंगलुरू में



प्रश्न 74. हाल ही में “जल विजन 2047” पर एक दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः भोपाल, मध्य प्रदेश



प्रश्न 75. हाल ही में जी-20 2023 का आयोजन कहां किया जा रहा है?


उत्तरः भारत

  1. जी-20 2023 की पहली बैठक किस राज्य में आयोजित की जायेगी? - पुडुचेरी में



प्रश्न 76. हाल ही में असम सरकार ने राज्य के सर्वोच्च सम्मान “असम वैभव” से किसे सम्मानित किया है?


उत्तरः डॉ. तपन सैकिया



प्रश्न 77. हाल ही में वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ पुलिस ईकाई का खिलाब किसने जीता है?


उत्तरः जालना जिला पुलिस और नागपुर शहर पुलिस (महाराष्ट्र)



प्रश्न 78. हाल ही में किसे “वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार” के लिए चुना गया है?


उत्तरः भारत के 50वें मुख्य न्यायााधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को



प्रश्न 79. हाल ही में किस फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है?


उत्तरः द कश्मीर फाइल्स को



प्रश्न 80. हाल ही में ऑस्कर में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग श्रेणी के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने वाला गाना कौन है?


उत्तरः आर.आर.आर. का गाना “नाटू- नाटू”



प्रश्न 81. हाल ही में दुनिया भर में वर्ष 2023 को किस रूप में मनाया जा रहा है?


उत्तरः बाजरा वर्ष के रूप में



प्रश्न 82. हाल ही में विश्व शांती दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः 01 जनवरी को ( विश्व पारिवारिक दिवस भी कहा जाता है)



प्रश्न 83. हाल ही में विश्व ब्रेल दिवस कब मनाया जाता हैं?


उत्तरः 04 जनवरी को



प्रश्न 84. हाल ही में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः 16 जनवरी को



प्रश्न 85. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?


उत्तरः 24 जनवरी को



प्रश्न 86. हाल ही में राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?


उत्तरः 24 जनवरी को



प्रश्न 87. हाल ही में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः 25 जनवरी को



प्रश्न 88. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया जाता है?


उत्तरः 26 जनवरी को



प्रश्न 89. हाल ही में दुनिया भर में डेटा गोपनीयता दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः 28 जनवरी को



प्रश्न 90. हाल ही में DRDO ने 01 जनवरी 2023 को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है?


उत्तरः 65वां स्थापना दिवस

  1. वर्तमान में DRDO के अध्यक्ष - समीर वी. कामत



प्रश्न 91. हाल ही में दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला सेना अधिकारी कौन बनी है?


उत्तरः कैप्टन शिवा चौहान



प्रश्न 92. हाल ही में कौन भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर है जो कि देश के बाहर होने वाले हवाई युद्धाभ्यास में शामिल होंगी?


उत्तरः अवनी चतुर्वेदी (सुखोई-30MKI)



प्रश्न 93. हाल ही में वीर गार्जियन - 2023 युद्धाभ्यास किन देशों के बीच हुआ है?


उत्तरः भारत और जापान



प्रस्न 94. हाल ही में सीमा सड़क संगठन में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली भारतीय सेनाा की पहली महिला अधिकारी कौन बनी है?


उत्तरः कैप्टन सुरभि जखमोला



प्रश्न 95. हाल ही में वरूण युद्धाभ्यास किन देशों के बीच किया गया है?


उत्तरः भारत और फ्रांस



प्रश्न 96. हाल ही में साइक्लोन - 1 युद्धाभ्यास किन देशों के बीच हुआ है?


उत्तरः भारत और मिस्र



प्रश्न 97. हाल ही में किस भारतीय -अमेरिकी विशेषज्ञ को नासा का नया मुख्य प्रौद्योगिकीविद् नियुक्त किया गया है?


उत्तरः एसी. चरानिया को



प्रश्न 98. हाल ही में गूगल के एआई चैटबॉट का नाम क्या है, जिसे ChatGPT को टक्कर देने के लिए बनाया है?


उत्तरः स्पैरो (Sparrow)



प्रश्न 99. हाल ही में देश में अपनी तरह की पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन इकोवैक को किस कंपनी ने बनाया है?


उत्तरः भारत बायोटेक ने



प्रश्न 100. हाल ही में लांच पुस्तक “चीफ मिनिस्टर्स डायरी नबंर 1” के लेखक कौन है?


उत्तरः हेमंत बिस्वा सरमा


मित्रों ये रहे जनवरी 2023 के मासिक करेंट अफेयर्स के 100 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के प्रश्न जो कि आपकी सभी आगामी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण है। 


हमने जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के 50 महत्वपूर्ण प्रश्नों की पोस्ट भी अपनी वेबसाइट में डाल दी है। आप उसे भी जाकर अवश्य पढ़े। क्योंकि कुछ प्रश्न हो सकता है इस पोस्ट में छूट गये हों तो हमने उस पोस्ट में कवर करने की कोशिश की है। कुछ प्रश्न आपको डबल मिलेंगे। जिससे आपको यह पता करने में आसानी होगी की आपको कितना जनवरी 2023 का करेंट अफेयर्स याद हुआ है।

जनवरी 2023  करेंट अफेयर्स 50 महत्वपूर्ण प्रश्न

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने