Monthly Current Affairs - February 2023 Current Affairs in Hindi | फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी

Monthly Current Affairs - February 2023 Current Affairs in Hindi | फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी

मासिक करेंट अफेयर्स ः फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी

दोस्तों इस पोस्ट में आपके लिए हम फरवरी 2023 की करंट अफेयर्स (February 2023 Current Affairs in Hindi) लेकर आयें हैं। जो कि आने वाले सभी परीक्षाओं में जरूर पूंछे जायेंगे। आपके आने वाले सभी परीक्षाओं जैसे SSC CGL, UPPSC PRE EXAM, UPSC, UPSSSC PET, UPSSSC JUNIOR ASSISTANT, ALL STATE EXAMS में जरूर पूंछे जायेंगे। इसलिए इस पोस्ट में दिये हुए सभी प्रश्नों को अपने नोट्स में जरूर शामिल कर लें।

इस पोस्ट में कुल 125 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स का संग्रह दिया गया है, जो कि सभी द हिन्दू समाचार पत्र से लिए गये है। अगर किसी प्रश्न में त्रुटि मिलती है तो इस पोस्ट के नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें।

february 2023 monthly current affairs in hindi
February 2023 Current Affairs in Hindi

February 2023 Current Affairs in Hindi - SSC CGL, UPPSC, UPSSSC PET

प्रश्न 01. हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने किस राज्य की पुलिस को उसकी असाधारण सेवा के लिए "राष्ट्रपति का रंग (प्रेसिडेंट कलर्स अवॉर्ड) " भेंट किया है?


उत्तरः हरियाणा पुलिस को



प्रश्न 02. हाल ही में यूपीआई लाईट फीचर लांच करने वाला पहला बैंक कौन बना है?


उत्तरः पेटीएम पेमेंट्स बैंक



प्रश्न 03. हाल ही में भारतीय सेना को दुनिया का पहला पूरी तरह से ऑपरेशनल "स्वार्म ड्रोन" सिस्टम मिला है, यह ड्रोन सिस्टम किस कंपनी ने तैयार किया है?


उत्तरः न्यूस्पेस रिसर्च ( बैंगलौर)



प्रश्न 04. हाल ही में भारत का कौन सा शहर दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बना है?


उत्तरः मुंबई 



प्रश्न 05. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए कितनी संस्थाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी है?


उत्तरः 32 संस्थाओं को



प्रश्न 06. हाल ही में एयरो इंडिया 2023 में सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन "सूरज" का अनावरण किस कंपनी ने किया है?


उत्तरः गरूड़ एयरोस्पेस



प्रश्न 07. हाल ही में केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहां पर इफको में नैनो यूरिया प्लांट का उद्घाटन किया है?


उत्तरः उत्तर प्रदेश के आंवला और फूलपुर में



प्रश्न 08. हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड 2023 से किसे सम्मानित किया गया है?


उत्तरः रिकी केज को

  • ग्रैमी अवॉर्ड संगीत के क्षेत्र में दिया जाने वाला शीर्ष पुरस्कार है।



प्रश्न 09. हाल ही में किन 5 नए जजो की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में की गई है?


उत्तरः न्यायमूर्ति पंकज मिथल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति पी वी संजय, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा।

  • इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट में कुल न्यायाधीशों की संख्या ( मुख्य न्यायाधीश सहित) 32 हो गई है।



प्रश्न 10. हाल ही में आई विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2023 में भारत का कौन सा स्थान है?


उत्तरः 136 ( शीर्ष स्थान - फिनलैंड)



प्रश्न 11. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कितने राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है?


उत्तरः 13

  • महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल - रमेश बैस
  • लद्दाख के वर्तमान राज्यपाल (एलजी) - बीडी मिश्रा
  • अरूणाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल - लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक
  • सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल - लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
  • झारखंड के वर्तमान राज्यपाल - सीपी राधाकृष्णन
  • असम के वर्तमान राज्यपाल - गुलाब चंद कटारिया
  • हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल - शिव प्रताप शुक्ला
  • आंध्रप्रदेश के वर्तमान राज्यपाल - न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर
  • छत्तीसगढ़ के वर्तमान राज्यपाल - बिस्वा भूषण हरिचंदन
  • मणिपुर के वर्तमान राज्यपाल - अनुसुईया उईके
  • नागालैण्ड के वर्तमान राज्यपाल - ला गणेशन
  • मेघालय के वर्तमान राज्यपाल - फागू चौहान
  • बिहार के  वर्तमान राज्यपाल - राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेंकर



प्रश्न 12. हाल ही में जनवरी 2023 के लिए किसे आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है?


उत्तरः शुभमन गिल को

  • आईसीसी वीमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ किसे चुना गया है - ग्रेस स्क्रिवेंस (इंग्लैण्ड की)



प्रश्न 13. हाल ही में मध्यप्रदेश में आयोजित 5वें खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2023 में किस राज्य ने सर्वाधिक पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है?


उत्तरः महाराष्ट्र ( 56 स्वर्ण सहित कुल 161 पदक)

  • 5वें खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन मध्य प्रदेश के 8 अलग-अलग शहरों में किया गया है - भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, मंडला और बालाघाट।



प्रश्न 14. हाल ही में 76वें बाफ्टा पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड किसने जीता है?


उत्तरः ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट



प्रश्न 15. हाल ही में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 में फिल्म ऑफ द ईयर का पुरस्कार किसने जीता है?


उत्तरः आर.आर.आर. ने



प्रश्न 16. हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 में बेस्ट फिल्म का खिताब किसने जीता है?


उत्तरः द कश्मीर फाइल्स ने



प्रश्न 17. हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 में बेस्ट एक्टर का खिताब किसने जीता है?


उत्तरः रणबीर कपूर ( फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए)



प्रश्न 18. हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 में बेस्ट एक्ट्रस का खिताब किसने जीता है?


उत्तरः आलिया भट्ट ने ( फिल्म गंगू बाई के लिए)



प्रश्न 19. हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 में बेस्ट डायरेक्टर का खिताब किसने जीता है?


उत्तरः आर. बाल्की ( फिल्म चुप के लिए)



प्रश्न 20. हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 किसे दिया गया है?


उत्तरः रेखा को



प्रश्न 21. हाल ही में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2023 किसे दिया गया है?


उत्तरः टीके रंगराजन को



प्रश्न 22. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित महिला टी-20 विश्व कप 2023 की विजेता टीम का क्या नाम है?


उत्तरः ऑस्ट्रेलिया ( लगातार छठी बार)



प्रश्न 23. हाल ही में यूपीआई लाइट सुविधा शुरू करने वाला पहला भुगतान बैंक कौन बना है?


उत्तरः पेटीएम पेमेंट्स बैंक



प्रश्न 24. हाल ही में RuPay क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करने वाला भारत का पहला फिनटेक कौन बना है?


उत्तरः मोबिक्विक (MobiKwik)



प्रश्न 25. हाल ही में केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार कितने देशों के NRI भी UPI सर्विस का लाभ उठा सकेगें?


उत्तरः 10 देशों के



प्रश्न 26. हाल ही में अडानी समूह ने हाइफा बंदरगाह का अधिग्रहण किया है, यह किस देश में स्थित है?


उत्तरः इजराइल में



प्रश्न 27. हाल ही में गिनी की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन बनी है?


उत्तरः मैनुएला रोका बोटे



प्रश्न 28. हाल ही में भारतीय मूल की किस छात्रा को प्रतिष्ठित हार्वर्ड लॉ रिव्यू का अध्यक्ष चुना गया है?


उत्तरः अप्सरा अय्यर को



प्रश्न 29. हाल ही में गैब्रियल चक्रवात ने किस देश को प्रभावित किया था?


उत्तरः न्यूजीलैण्ड को



प्रश्न 30. हाल ही में बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति कौन बने है?


उत्तरः मोहम्मद शहाबुद्दीन छुपू 



प्रश्न 31. हाल ही में किसे  विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष नामित किया गया है?


उत्तरः अजय बंगा को



प्रश्न 32. हाल ही में राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?


उत्तरः अमृत उद्यान



प्रश्न 33. हाल ही में भारत के पांचवे नैनो यूरिया संयत्र की आधारशिला कहां रखी गई है?


उत्तरः देवघर (झारखंड) में

  • दुनिया के और भारत के पहले नैनो यूरिया संयत्र का उद्घाटन कहां हुआ है - गुजरात



प्रश्न 34. हाल ही में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ कहां किया गया है?


उत्तरः नई दिल्ली में



प्रश्न 35. हाल ही में एयरो इंडिया 2023 का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः बेंगलुरू में



प्रश्न 36. हाल ही में देश में कहां पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बसों की शुरूआत की गई है?


उत्तरः मुंबई में



प्रश्न 37. हाल ही में अफ्रीका महाद्वीप के नामीबिया देश से लाये गये 8 चीतों को किस नेशनल पार्क में छोड़ा गया?


उत्तरः कूनो नेशनल पार्क (मध्य प्रदेश)

  • 8 चीतों में पांच मादा चीता और तीन नर चीता शामिल थे।



प्रश्न 38. हाल ही में जल जन अभियान का शुभारंभ कहां से किया गया?


उत्तरः सिरोही (राजस्थान)



प्रश्न 39. हाल ही में किसने आधार मित्र नामक चैटबॉट शुरू किया है?


उत्तरः भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 



प्रश्न 40. हाल ही में विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद ने किस देश में स्थित इंडिया हाउस में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया है?


उत्तरः सुवा (फिजी)



प्रश्न 41. हाल ही में केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र कहां बनाया जाएगा?


उत्तरः गोरखपुर (हरियाणा) में



प्रश्न 42. हाल ही में अमित शाह ने कहां पर कोल जनजाति महाकुंभ को संबोधित किया?


उत्तरः सतना (मध्यप्रदेश)



प्रश्न 43. हाल ही में केंंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर क्या कर दिया है?


उत्तरः छत्रपति संभाजीनगर



प्रश्न 44. हाल ही में किस शहर को आंध्रप्रदेश की नई राजधानी बनाया गया है?


उत्तरः विशाखापट्टनम



प्रश्न 45. हाल ही में किस राज्य ने विजन फॉर ऑल स्कूल आई हेल्थ प्रोग्राम लांंच किया है?


उत्तरः गोवा



प्रश्न 46. हाल ही में भोपाल के एक गांव इस्लाम नगर का नया नाम क्या किया गया है?


उत्तरः जगदीशपुर



प्रश्न 47. हाल ही में काला घोड़ा कला महोत्सव का आयोजन कहां किया ?


उत्तरः मुंबई (महाराष्ट्र) में



प्रश्न 48. हाल ही में किस राज्य सरकार ने “फैमिली आईडी- वन फैमिली, वन आईडी” की शुरूआत की है?


उत्तरः उत्तर प्रदेश ने



प्रश्न 49. हाल ही में देश का पहला लीथीयम भंडार कहां खोजा गया है?


उत्तरः जम्मू और कश्मीर में



प्रश्न 50. हाल ही में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2022 किसे दिये जाने की घोषणा की गई है?


उत्तरः दत्तत्रेय उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी को



प्रश्न 51. हाल ही में किस राज्य ने अपना राज्यस्तरीय पहला झींगा मेला आयोजित किया है?


उत्तरः पंजाब में



प्रश्न 52. हाल ही में 49वां खजुराहो महोत्सव का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः मध्य प्रदेश में



प्रश्न 53. हाल ही में कृषि क्षेत्र के लिए भारत का पहला एआई चैटबॉट “अमा कुशाई” को किसने और कहां लांच किया है?


उत्तरः कृषि ओडिशा 2023 महोत्सव में ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने



प्रश्न 54. हाल ही में कौन सा हाई कोर्ट अपनी क्षेत्रीय भाषा में फैसलों को प्रकाशित करने वाला भारत का पहला हाई कोर्ट बन गया है?


उत्तरः केरल हाई कोर्ट (क्षेत्रीय भाषा - मलयालम)



प्रश्न 55. हाल ही में सीवेज को साफ करने के लिए रोबोटिक तकनीक का उपयोग करने वाला देश का पहला राज्य कौन बना है?


उत्तरः केरल (रोबोट का नाम - बांदीकूट)



प्रश्न 56. हाल ही में केंद्र सरकार ने पीएम कुसुम योजना की अवधि को कब तक के लिए बढ़ाया है?


उत्तरः मार्च 2026 तक



प्रश्न 57. हाल ही में केंद्र सरकार ने दलदली भूमि के संरक्षण के लिए कौन सा अभियान शुरू किया गया है?


उत्तरः वेटलैंड बचाओ अभियान



प्रश्न 58. हाल ही में 24 फरवरी 2023 को किस योजना ने अपने 4 साल पूरे कर लिए है?


उत्तरः प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( शुरूआत - 24 फरवरी 2019)



प्रश्न 59. हाल ही में प्यूमा इंडिया ने किसे अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?


उत्तरः हरमनप्रीत कौर  को



प्रश्न 60. हाल ही में भारतीय मूल के किस व्यक्ति को यूट्यूब का सीईओ नियुक्त किया गया है?


उत्तरः नील मोहन को



प्रश्न 61. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष किसे चुना गया है?


उत्तरः रूचिरा कंबोज ( जो कि संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि है)



प्रश्न 62. हाल ही में किसे दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता चुना गया है?


उत्तरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को



प्रश्न 63. हाल ही में दूग्थ उत्पादन में शीर्ष देश कौन बना है?


उत्तरः भारत



प्रश्न 64. हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार विमानन सुरक्षा निरीक्षण रैंकिंग में भारत का स्थान कौन सा है?


उत्तरः 55वां



प्रश्न 65. हाल ही में विश्व में सबसे अधिक भुगतान पाने शीर्ष एथलीट कौन बने है?


उत्तरः लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी)



प्रश्न 66. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय आईपी इंडेक्स 2023 में भारत का स्थान कौन सा है?


उत्तरः 42वां



प्रश्न 67. हाल ही में राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है?


उत्तरः आईटीबीपी ने (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस)



प्रश्न 68. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 450 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसने अपने नाम किया है?


उत्तरः भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने



प्रश्न 69. हाल ही में क्रिकेट के तीन प्रारूपों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान कौन बने है?


उत्तरः रोहित शर्मा



प्रश्न 70. हाल ही में महिला प्रीमियर लीग की पहली नीलामी में सबसे मंहगी बिकने वाली खिलाड़ी कौन है?


उत्तरः स्मृति मंधाना



प्रश्न 71. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 25000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी कौन बने है?


उत्तरः विराट कोहली ( पहले - सचिन रमेंश तेंदूलकर)



प्रश्न 72. हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2023 का खिताब किसने जीता है?


उत्तरः सौराष्ट्र ने



प्रश्न 73. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन बने है?


उत्तरः बेन स्टोक्स (इंग्लैण्ड)



प्रश्न 74. हाल ही में मिस्र के काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप 2023 में 10 मीटर एयर राइफल में किसने कांस्य पदक जीता है?


उत्तऱः किशोरी तिलोत्तमा ने



प्रश्न 75. हाल ही में मिस्र के काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप 2023 में 10 मीटर एयर राइफल में किसने स्वर्ण पदक जीता है?


उत्तरः रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने



प्रश्न 76. हाल ही में सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरूष खिलाड़ी पुरस्कार 2022 किसने जीता है?


उत्तरः लियोनेल मेसी ने



प्रश्न 77. हाल ही में 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः अहमदाबाद में



प्रश्न 78. हाल ही में कहां पर यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया है?


उत्तरः लखनऊ में ( उद्घाटन कर्ता - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)



प्रश्न 79. हाल ही में 12वां विश्व हिन्दी सम्मेलन कहां आयोजित किया जायेगा?


उत्तरः फिजी में



प्रश्न 80. हाल ही में किसे इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर पुरस्कार देने की घोषणा की गई है?


उत्तरः डॉ. मनमोहन सिंह को



प्रश्न 81. हाल ही में किसे FIH राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया गया है?


उत्तरः वीके पांडियन को



प्रश्न 82. हाल ही में किस भारतीय कंपनी को यूएसए द्वारा “एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2023” से सम्मानित किया गया है?


उत्तरः एनटीपीसी लिमिटेड को



प्रश्न 83. हाल ही में पत्रकारिता में योगदान के लिए किस पत्रकार को राजा राम मोहन राय राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया है?


उत्तरः ए.वी.के प्रसाद को



प्रश्न 84. हाल ही में किसे यूनेस्को शांति पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है?


उत्तरः एंजेला मर्केल को



प्रश्न 85. हाल ही में किसने विश्व मातृभाषा पुरस्कार प्राप्त किया है?


उत्तरः डॉ. महेंद्र कुमार मिश्रा (ओडिशा)



प्रश्न 86. हाल ही में किसे मार्कोनी पुरस्कार 2023 दिया गया है?


उत्तरः हरि बालाकृष्णन को



प्रश्न 87. हाल ही में इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे ने किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन पुरस्कार के लिए चुना है?


उत्तरः जम्मू और कश्मीर



प्रश्न 88. हाल ही में आर्द्रभूमि दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?


उत्तरः 02 फरवरी को



प्रश्न 89. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस कब मनाया जाता है?


उत्तरः 04 फरवरी को



प्रश्न 90. हाल ही में विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?


उत्तरः 04 फरवरी



प्रश्न 91. हाल ही में विश्व दलहन दिवस कब मनाया जाता है?


उत्तरः 10 फरवरी को



प्रश्न 92. हाल ही में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः 10 फरवरी को



प्रश्न 93. हाल ही में वर्ल्ड रेडियो दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः 13 फरवरी को



प्रश्न 94. हाल ही में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः 12 फरवरी को



प्रश्न 95. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः 13 फरवरी को (सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में)



प्रश्न 96. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः  15 फरवरी को



प्रश्न 97. हाल ही में मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस कब मनाया गया है?


उत्तरः 19 फरवरी को



प्रश्न 98. हाल ही में विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?


उत्तरः 20 फरवरी को



प्रश्न 99. प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?


उत्तरः 21 फरवरी को



प्रश्न 100. प्रतिवर्ष विश्व स्काउट दिवस कब मनाया जाता है?


उत्तरः 22 फरवरी को



प्रश्न 101. प्रतिवर्ष केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस कब मनाया जाता है?


उत्तरः 24 फरवरी को



प्रश्न 102. दुनिया भर में प्रतिवर्ष विश्व एनजीओ दिवस कब मनाया जाता है?


उत्तरः 27 फरवरी को



प्रश्न 103. हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?


उत्तरः 28 फरवरी को



प्रश्न 104. हाल ही में एयरो इंडिया 2023 में किस कंपनी ने सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन “सूरज” का अनावरण किया है?


उत्तरः गरूड़ एयरोस्पेस ने



प्रश्न 105. हाल ही में संयुक्त अभ्यास तारकश किन दो देशों के बीच चेन्नई में सम्पन्न हुआ है?


उत्तरः भारत - अमेरिका (भारत की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और अमेरिका की स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स(SOF) नें संयुक्त रूप से किया है)



प्रश्न 106. हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास “धर्म गार्जियन” किन देशों के बीच हुआ है?


उत्तरः भारत - जापान



प्रश्न 107. हाल ही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने भारतीय त्रि-सेवाओं के लिए अपनी लंबी दूरी की आर्टिलरी वेपन सिस्टम के घरेलू निर्माण और आपूर्ति के लिए किसके साथ समझौता किया है?


उत्तरः इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ



प्रश्न 108. हाल ही में दस्तलिक-2023 सैन्याभ्यास किन दो देशों के बीच आयोजित किया गया है?


उत्तरः भारत और उज्बेकिस्तान (पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड में आयोजन हुआ)



प्रश्न 109. हाल ही में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत की याद में किस देश के श्री मुक्तिनाथ मंदिर में एक घंटी लगाई गई है?


उत्तरः नेपाल



प्रश्न 110. हाल ही में 2023 में मालाबार बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः ऑस्ट्रेलिया
मालाबार अभ्यास क्वाड देशों द्वारा किया जाता है - भारत , ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका।



प्रश्न 111. हाल ही में किस गृह के 12 और नए चंद्रमाओं की खोज की गई है, जिससे वह सबसे अधिक चंद्रमाओं वाला ग्रह बन गया है?


उत्तरः बृहस्तपति ( 92 चंद्रमा)
शनि ग्रह 82 चंद्रमा के साथ दूसरे स्थान पर है।



प्रश्न 112. हाल ही में नासा और इसरो ने मिलकर कौन सा पृथ्वी अवलोकन उपग्रह तैयार किया है?


उत्तरः निसार (NISAR - नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार)



प्रश्न 113. हाल ही में इसरो ने EOS-07, JANUS-01 और आजादीसैट-2 उपग्रहों को किस रॉकेट से पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया है?


उत्तरः SSLV-D2 ( स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल)



प्रश्न 114. हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “विक्ट्री सिटी” के लेखक कौन है?


उत्तरः सलमान रुश्दी



प्रश्न 115. हाल ही में लांच पुस्तक “मोदीः शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स” के लेखक कौन है?


उत्तरः विदेश मंत्री एस. जयशंकर 



प्रश्न 116. हाल ही में 6 फरवरी 2023 को लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि मनाई गई, लता मंगेशकर को भारत रत्न किस वर्ष दिया गया था?


उत्तरः 2001 में



प्रश्न 117. हाल ही में जैवविविधता अधिनियम के तहत लद्दाख का पहला जैव विविधता विरासत स्थल किसे घोषित किया गया है?


उत्तरः याया त्सो झील ( चुमाथांग गांव, लद्दाख)



प्रश्न 118. हाल ही में हरित बॉन्ड जारी करने वाला देश का पहला शहरी निकाय कौन बना है?


उत्तरः इंदौर नगर निगम



प्रश्न 119. हाल ही में स्कल्पचर पार्क का उद्घाटन कहां किया गया है?


उत्तरः बीकानेर हाउस, नई दिल्ली में



प्रश्न 120. हाल ही में भारत का पहला “फ्रोजन-लेक मैराथन” का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः पैंगोंग त्सो, लद्दाख में



प्रश्न 121. हाल ही में दिव्य कला मेला 2023 का आयोजन कहां किया गया है?


उत्तरः मुंबई में



प्रश्न 122. हाल ही में भारत का पहला वर्चुअल शॉपिंग एप “मूमेंटम 2.0” को लांच करने की घोषणा किसने की है?


उत्तरः दिल्ली मेट्रो ने



प्रश्न 123. भूटान की आधाकारिक भाषा का क्या नाम है?


उत्तरः जोंगखा



प्रश्न 124. इसरो के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?


उत्तरः एस. सोमनाथ



प्रश्न 125. इसरो की स्थापना कब की गई थी?


उत्तरः 15 अगस्त 1969 में


दोस्तों इस पोस्ट में फरवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के प्रश्नों को शामिल किया गया है। इस पोस्ट में आपको 125 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के प्रश्नों का संग्रह दिया गया है। जो कि सभी The Hindu सामाचार पत्र की खबरों से लिये गये है। अगर आपको किस प्रश्न में त्रुटि पता चलती है, तो हमें कमेंट करके बतायें, हम उस प्रश्न में सुधार करेगें।


इसे भी पढ़े-----

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने