uptet cdp questions in hindi | uptet balvikas questions in hindi | यूपी टीईटी के लिए बालविकास के महत्वपूर्ण प्रश्न

uptet cdp questions in hindi | uptet balvikas questions in hindi | यूपी टीईटी के लिए बालविकास के महत्वपूर्ण प्रश्न

UPTET Child Development Questions in Hindi | UPTET बालविकास महत्वपूर्ण प्रश्न

यूपीटीईटी के बालिविकास के महत्वपूर्ण प्रश्न आपकी सभी शिक्षक भर्ती परीक्षाओँ के लिए हैं। यह प्रश्न उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के पिछले प्रश्न पत्र से लिए गए हैं। हमने आपके लिए इन प्रश्नों को वनलाइनर बनाकर पेस किया है। 
uptet cdp questions in hindi


बालविकास महत्वपूर्ण प्रश्न - UPTET CDP Important Questions in Hindi

प्रश्न 01. किसके अनुसार व्यवहार के कारण व्यवहार में परिवर्तन ही अधिगम हैं।

उत्तरः गिलफोर्ड


प्रश्न 02. अधिगम नए ज्ञान और नई प्रतिक्रियाओँ को अर्जित करने की प्रक्रिया है, किसने कहा।

उत्तरः वुडवर्थ


प्रश्न 03. अधिगम प्रगतिशील व्यवहार अनुकूलन की एक प्रक्रिया है, यह किसने कहा है।

उत्तरः बी. एफ. स्किनर


प्रश्न 04. आधारभूत शिक्षण प्रतिमान का सिद्धान्त किसने दिया है।

उत्तरः ग्लेजर


प्रश्न 05. सम्प्रत्यय उपलब्धि शिक्षण प्रतिमान का सिद्धान्त किसने दिया है।

उत्तरः ब्रूनर


प्रश्न 06. अग्रिम संघठक शिक्षण प्रतिमान का सिद्धान्त किसने दिया है।

उत्तरः ऑसुबेल


प्रश्न 07. सायनोक्टिक्स शिक्षण प्रतिमान का सिद्धान्त किसने दिया है।

उत्तरः गॉर्डन 


प्रश्न 08. समस्या समाधान का प्रथम चरण क्या है।

उत्तरः समस्या की पहचान


प्रश्न 09. बच्चों का सीखना सर्वाधिक प्रभावशाली कब होगा।

उत्तरः बच्चों का संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोक्रीयात्मक क्षेत्र का विकास होगा


प्रश्न 10. स्मृति एवं बोध स्तर के शिक्षण प्रतिमानों की संंरचना में कौन-सा वाक्य विन्यास महत्वपूर्ण हैं।

उत्तरः प्रस्तुतीकरण 


प्रश्न 11. मानव विकास का प्रारम्भ कब होता है।

उत्तरः गर्भावस्था से


प्रश्न 12. द कंडीशनस ऑफ लर्निंग पुस्तक के लेखक कौन हैं।

उत्तरः आर. एम. गेने


प्रश्न 13. किशोरावस्था बड़े संघर्ष , तनाव, क्रोध व विरोध की अवस्था है, यह कथन किसका है।

उत्तरः स्टेनले हॉल


प्रश्न 14. सूक्ष्म शिक्षण के भारतीय प्रतिमान में कुल कितना समय लगता है।

उत्तरः 36 मिनट


प्रश्न 15. सीखने का पठार सीखने की प्रक्रिया के मुख्य अभिलक्षण हैं जो उस स्थिति को प्रकट करते हैं जिसमें सीखने की प्रक्रिया में कोई उन्नति नहीं होती। यह कथन किसका है।

उत्तरः रॉस


प्रश्न 16. एनिमल इंटैलिजेंस के लेखक कौन हैं।

उत्तरः थॉर्नडाइक


प्रश्न 17. पुनर्बलन की अनुसूची के लेखक कौन है।

उत्तरः स्किनर


प्रश्न 18. सारगर्भिता का नियम के लेखक कौन है।

उत्तरः गेस्टॉल्ट


प्रश्न 19. अनुकूलन के लेखक कौन है।

उत्तरः पियाजे


प्रश्न 20. विकास कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है, यह कथन विकास के किस सिद्धान्त से संबंधित है।

उत्तऱः निरन्तरता का सिद्धान्त


प्रश्न 21. संविधान के किस संशोधन से शिक्षा एक मौलिक अधिकार बन गई है।

उत्तरः 86वें संविधान संशोधन


प्रश्न 22. अभिप्रेरणा के मूल-प्रवृत्ति सिद्धान्त के प्रतिपादक कौन थे।

उत्तरः मैक्डूगल


प्रश्न 23. विकास की किस अवस्था को कोल तथा ब्रूस ने संवेगात्मक विकास का अऩोखा काल कहा है।

उत्तरः बाल्यावस्था


प्रश्न 24. किसने बहुबुद्धि का सिद्धांत दिया है।

उत्तरः गार्डनर


प्रश्न 25. डिस्लेक्सिया में कठिनाई होती है।

उत्तरः पढ़ने में असफलता


प्रश्न 26. समावेशी कक्षा में कौन सी शिक्षक की भूमिका नहीं है।

उत्तरः शिक्षक को अधिगम निःश्क्त बच्चों पर ध्यान नहीं देना चाहिए


प्रश्न 27. कक्षा में बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए क्या करना चाहिए।

उत्तरः प्रेरित करना चाहिए


प्रश्न 28. बच्चे की वृद्धि मुख्यतः किससे संबंधित है।

उत्तरः शारीरिक विकास से


प्रश्न 29. सही और गलत के बीच अंतर जानने की क्षमता के विकास को संदर्भित करने वाला सिद्धांत कौन सा है।

उत्तरः नैतिक विकास


प्रश्न 30. भाषा की एक हानि जो संचार करने की क्षमता को प्रभावित करता है, क्या कहलाता है।

उत्तरः अफेज्या


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने