UPTET CDP QUESTIONS IN HINDI | यूपीटीईटी बालविकास के प्रश्न हिन्दी में | UPTET 2019 Paper 1 - बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

UPTET CDP QUESTIONS IN HINDI | यूपीटीईटी बालविकास के प्रश्न हिन्दी में | UPTET 2019 Paper 1 - बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

 UPTET CDP Questions in Hindi | बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न हिन्दी में

दोस्तों इस पोस्ट में आपको उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 का प्राथमिक स्तर के पेपर की बाल विकास के प्रश्न शामिल कये गये हैं। जो कि आपकी आगामी आने वाली सभी प्रकार की टीईटी की परीक्षाओं के लिए लाभदायक होंगीं।

यूपी टीईटी 2019 पेपर 1- बालविकास प्रश्न

प्रश्न 01. यदि एक शिक्षक कक्षा में एक छात्र को समस्याग्रस्त पाता है, तो उसे क्या करना चाहिये।

उत्तरः बच्चे को परामर्श प्रदान करना चाहिये।


प्रश्न 02. पाठ्य -सहगामी क्रियाएं मुख्यतः सम्बंधित हैं।

उत्तरः छात्रों के सर्वांगीण विकास से


प्रश्न 03.किसने अधिगम सिद्धान्त का प्रतिपादन नहीं किया ।

उत्तरः बी.एस. ब्लूम


प्रश्न 04.शिक्षा में अवरोधन से क्या तात्पर्य है।

उत्तरः किसी बालक का एक वर्ष से अधिक समय तक एक ही कक्षा में रहना


प्रश्न 05. किस कौशल मे पूर्व ज्ञान का परीक्षण आता है।

उत्तरः प्रस्तुति कौशल


प्रश्न 06. किस सिद्धान्त को पुनर्बलन का सिद्धान्त भी कहते है।

उत्तऱ- क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धान्त ( बीएफ स्किनर)


प्रश्न 07. कौन सा चरण ब्रूनर के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत का हिस्सा नहीं हैं।

उत्तरः अंतःप्रज्ञात्मक चरण


प्रश्न 08. मॉरिसन ने अपने शिक्षण प्रतिमान में पांच चरणों को बोध के स्तर पर वर्णित किया है, जो कि हैं-

उत्तरः 1. अन्वेषण 2.स्तुतीकरण 3.व्यवस्था 4.आत्मसात्करण 5.अनुवाचन


प्रश्न 09. कौन सा संज्ञानात्मक पक्ष से संबंधित नहीं हैं।

उत्तरः अनुमूल्यन


प्रश्न 10. कौन सा अधिगम का वक्र नहीं हैं।

उत्तरः लम्बवत्

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने