SSC CGL 2023 PYQs - Important Gk Questions

SSC CGL 2023 PYQs - Important Gk Questions

SET 01- SSC CGL 2023 IMPORTANT 25 GK QUESTIONS

हमारी इस पोस्ट में आपको SSC CGL 2023 PRE EXAM के Previous Year Questions मिलेंगे। इस पोस्ट में हमने Important 25 Gk Questions को लिखा है। जिन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें। पोस्ट के समाप्त होने पर आपको SSC CGL 2023 के इन प्रश्नों का Pdf भी Download कर सकते हैं। Ssc
SSC CGL 2023 PYQs


Important 25 Gk Questions - SSC CGL PYQs

Q. 1 स्तंभों का मिलान कीजिए।


Q.2 टाइगर लीजन' या 'फ्री इंडिया लीजन' के संस्थापक कौन थे?

1. लाला हरदयाल
2. सुभाष चंद्र बोस
3. सोहन सिंह भखना
4. विनायक दामोदर सावरकर
Ans: (2) Subhash Chandra Bose ✔️

Q.3 सुश्री भक्ति प्रदीप कुलकर्णी को निम्नलिखित में से किस खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया?

1. बैडमिंटन
2. कुश्ती
3. टेबल टेनिस
4. शतरंज
Ans: (4) Chess✔️


Q.4 अचल पूंजी के उपभोग को _________ के रूप में भी जाना जाता है।

1. मूल्यह्रास
2. निवल निवेश
3. सकल निवेश
4. मूल्यवृद्धि
Ans: (1) मूल्यह्रास✔️


Q.5 भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा विभाग का प्रशासनिक प्रमुख कौन होता है?

1. महानिदेशक
2. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
3. महालेखाकार
4. प्रधान महालेखाकार
Ans: (2) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक✔️


Q.6 निम्नलिखित में से कौन-सा देश एएफसी महिला एशिया कप फुटबॉल-2022 का आयोजक था?

1. जापान
2. चीन
3. भारत
4. बांग्लादेश
Ans: (3) India✔️


Q.7 जनजातीय जनसंख्या (2011) के आधार पर, उस विकल्प की पहचान कीजिए जो निम्नलिखित राज्यों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करता है।

A. मध्य प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. ओडिशा
1. (C), (B), (A)
2. (B), (C), (A)
3. (B), (A), (C),
4. (C), (A), (B)
Ans: (1) ✔️


Q.8 2018 में गूगल डूडल नेमृणालिनी साराभाई का 100वाँ जन्मदिन मनाया। वह निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली की प्रतिपादक हैं?

1. कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम
2. भरतनाट्यम और कथकली
3. यक्षगान
4. ओडिसी और कथक
Ans: भरतनाट्यम और कथकली✔️


Q.9 निम्नलिखित में से कौन-सा संगीतकार संगीत वाद्य यंत्र सितार पर अपनी महारथ के लिए लोकप्रिय है?

1. विलायत खाँ
2. अमजद अली खान
3. बहादुर खान
4. अली अकबर खाँ
Ans: (1) विलायत खॉं✔️


Q.10 एक प्रजनन रणनीति का नाम बताइए जिसमें परजीवी एक ही प्रजाति या विभिन्न प्रजातियों के अन्य जीवों की देखभाल का लाभ उठाते हैं जिससे वे अपने बच्चों को पाल सकें।

1. क्लैप्टो परजीविता
2. प्रतिस्पर्धी परजीविता
3. लैंगिक परजीविता
4. शाव परजीविता
Ans: (4) शाव परजीविता ✔️


Q.11 ब्रह्मांड की स्थिर अवस्था की संकल्‍पना के बारे में किस वैज्ञानिक ने विचार किया था?

1. हेरोल्ड जेफरी (Harold Jeffrey)
2. ऍडविन हबल (Edwin Hubble)
3. पियरेसाइमन लाप्लास (Pierre-Simon Laplace)
4. फ़्रेड हॉयल (Fred Hoyle)
Ans: Fred Hoyle✔️


Q.12 वैदिक आर्य सप्त-सिंधु नामक क्षेत्र में रहते थे, जिसका अर्थ सात नदियों द्वारा अपवाहित क्षेत्र है। सात नदियों में से एक झेलम नदी है। इसका प्राचीन नाम क्या था ?

1. परुष्णि
2. विपाश
3. अस्किनी
4. वितस्ता
Ans: (4) वितस्ता✔️


Q.13 अक्टूबर 2021 में, 19 वर्षीया ________ ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता।

1. सोनम मलिक
2. सीमा बिसला
3. अंशुमलिक
4. संजूदेवी
Ans: अंशु मलिक✔️


Q.14 भारत में अंग्रेजों द्वारा शुरू की गई राजस्व संग्रह की रैयतवाड़ी व्यवस्था _______ पर आधारित थी।

1. माल्थस के लगान सिद्धांत (Malthusian theory of rent)
2. स्मिथ के लगान सिद्धांत (Smith’s theory of rent)
3. रिकार्ड के लगान सिद्धांत (Ricardian theory of rent)
4. मार्क्स के लगान सिद्धांत (Marx’s theory of rent)
Ans: रिकार्ड के लगान सिद्धांत✔️


Q.15 प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक देखभाल सेवाओं पर ध्यान देने के साथ देश भर में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए शुरू की गई सबसे बड़ी अखिल भारतीय योजना निम्नलिखित में से कौन-सी है?

1. LaQshya
2. PM-MI
3. PM-ABHIM
4. AB-PMJAY
Ans: PM-ABHIM✔️


Q.16 नीति आयोग द्वारा तैयार किए गए और नवंबर 2021 मेंजारी किए गए पहले बहु-आयामी गरीबी सूचकांक (MPI) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य सबसे गरीब राज्य के रूप में उभरा?

1. उत्तर प्रदेश
2. बिहार
3. मिज़ोरम
4. मध्य प्रदेश
Ans: Bihar✔️


Q.17 भरतनाट्यम दक्षिण भारत के धार्मिक विषयों और _______ के आध्यात्मिक विचारों को व्यक्त करता है।

1. जैन धर्म
2. शैव धर्म
3. सूफीवाद
4. बुद्ध धर्म
Ans: शैव धर्म✔️


Q.18 निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार 'टाई ऑफ प्रोटेक्शन' शब्द से जुड़ा है?

1. रक्षाबंधन
2. करवा चौथ
3. छठ पूजा
4. बैसाखी
Ans: रक्षाबंधन✔️


Q.19 भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से अनुच्छेद नागरिकता से संबंधित हैं?

1. अनुच्छेद 5 से 11
2. अनुच्छेद 2 से 4
3. अनुच्छेद 25 से 31
4. अनुच्छेद 15 से 21
Ans: Article 5 to 11✔️


Q.20 एकल के लिए बैडमिंटन कोर्ट की लंबाई कितनी होती है?

1. 13.55 m
2. 13.40 m
3. 13.44 m
4. 14 m
Ans: 13.40 m✔️


Q.21 1901 में 'विलयनों में रासायनिक गतिकी और परासरणी दाब के नियमों की खोज द्वारा प्रदान की गई असाधारण सेवाओं की पहचान' के लिए नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया था?

1. हेनरी मोइसान (Henri Moissan)
2. हरमन एमिल फिशर (Hermann Emil Fischer)
3. स्वांतेऑगस्ट अरहेनियस (Svante August Arrhenius)
4. जैकब्स हेनरिक्स वैन'टी हॉफ (Jacobus Henricus van 't Hoff)
Ans: Jacobus Henricus van't Hoff✔️


Q.22 निम्नलिखित में से किसका उपयोग लार्ज हैड्रो न कोलाइडर (LHC) और MRI स्कैनर तथा NMR स्पेक्ट्रो मीटर में अतिचालक चुम्बकों के लिए शीतलन माध्यम के रूप में किया जाता है?

1. क्लोरीन
2. नियॉन
3. हीलियम
4. आर्गन
Ans: हीलियम✔️


Q.23 निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य तापी बेसिन का हिस्सा नहीं है?

1. राजस्थान
2. महाराष्ट्र
3. गुजरात
4. मध्य प्रदेश
Ans: Rajasthan✔️


Q.24 किस औद्योगिक नीति में अति लघु उद्योग/इकाई के लिए निवेश सीमा बढ़ाकर ₹2 लाख की गई?

1. 1980
2. 1977
3. 1991
4. 1956
Ans: 1980✔️


Q.25 चोल प्रशासन में, ________ गांवों में सदन होती थी जो मुख्य रूप से ब्राह्मणों द्वारा बसाई गई थी।

1. नागराम
2. सभा
3. उर
4. खिल्य
Ans: सभा✔️


You Can Download SSC CGL PYQs Important Questions Pdf

PDF DOWNLOAD NOW

डेली करेंट अफेयर्स और Important Gk Questions के लिए हमारी वेबसाइट Current Affairs Revise पर जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने