Monthly Current Affairs - January 2023 Current Affairs in Hindi | जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी

Monthly Current Affairs - January 2023 Current Affairs in Hindi | जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी

मासिक करेंट अफेयर्स ः जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी

दोस्तों इस पोस्ट में आपके लिए हम जनवरी 2023 की करंट अफेयर्स (January 2023 Current Affairs in Hindi) लेकर आयें हैं। जो कि आने वाले सभी परीक्षाओं में जरूर पूंछे जायेंगे। आपके आने वाले सभी परीक्षाओं जैसे SSC CGL, UPPSC PRE EXAM, UPSC PRE EXAM, ALL STATE EXAMS में जरूर पूंछे जायेंगे। इसलिए इस पोस्ट में दिये हुए सभी प्रश्नों को अपने नोट्स में जरूर शामिल कर लें।



January 2023 Current Affairs in Hindi - SSC CGL, UPPSC PRE Exam

प्रश्न 01. हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में महिला हॉकी अंडर -18 किसने जीता है?

उत्तरः हॉकी हरियाणा महिला अंडर -18 टीम ने

अन्य करंट अफेयर्स- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में महिला हॉकी अंडर-18

  1. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन कहां हुआ - भुवनेश्वर में
  2. सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार किसे मिला- कविता (हरियाणा)
  3. सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार किसे मिला - योगिता वर्मा (मध्य प्रदेश)
  4. सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर का पुरस्कार किसे मिला - मनीषा (हरियाणा)
  5. सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर का पुरस्कार किसे मिला है - भूमिका साहू (मध्य प्रदेश)
  6. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में महिला हॉकी अंडर-18 में हरियाणा ने किसे हराया - मध्य प्रदेश को



प्रश्न 02. हाल ही में 2023 को किस वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तरः अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में

अन्य करंट अफेयर्स -

  1. दुनिया में बाजरा का सबसे अधिक उत्पादक देश कौन सा है- भारत



प्रश्न 03. हाल ही में खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2022 में पुरूष हॉकी अंडर -18 का खिताब किसने जीता है?

उत्तरः मध्य प्रदेश पुरूष अंडर - 18 टीम ने (ओडिशा को हराया)

अन्य करंट अफेयर्स - खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में पुरूष हॉकी अंडर-18

  1. सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार किसे मिला है - रवि (हरियाणा)
  2. सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार किसे मिला है - सुंदरम राजावत (मध्य प्रदेश)
  3. सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर का पुरस्कार किसे मिला है - प्रेम दयाल गिरी (ओडिशा)
  4. सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर का पुरस्कार किसे मिला है - अली अहमद (मध्य प्रदेश)



प्रश्न 04. हाल ही में दिसंबर 2023 तक भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो कहां बनाई जा रही है?

उत्तरः पश्चिम बंगाल ( कोलकाता के ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर में)

  • इसका निर्माण लंदन - पेरिस कॉरिडोर की तर्ज पर किया जा रहा है।



प्रश्न 05. हाल ही में 2023-25 की अवधि के लिए उत्कर्ष 2.0 किसने लांच किया है?

उत्तरः भारतीय रिजर्व बैंक ने



प्रश्न 06. हाल ही में अमित शाह ने किस राज्य में मेगा डेयरी का उद्घाटन किया है?

उत्तरः मांड्या, कर्नाटक



प्रश्न 07. हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रज्ज्वला चैलेंज क्यों लांच किया है?

उत्तरः ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने वाले विचारों, समाधानों और कार्यों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से ।



प्रश्न 08. हाल ही में प्रज्जवला चैलेंज को कहां लांच किया गया है?

उत्तरः नई दिल्ली में



प्रश्न 09. हाल ही में भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर कौन बने है?

उत्तरः कौस्तव चटर्जी



प्रश्न 10. हाल ही में 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गवांने वाले पहले व्यक्ति कौन बने है?

उत्तरः एलन मस्क (Elon Musk)



प्रश्न 11. हाल ही में यूरो मुद्रा को अपनाने वाला 20वां देश कौन बना है?

उत्तरः क्रोएशिया 



प्रश्न 12. हाल ही में कौन सा देश 1 जनवरी 2023 को पासपोर्ट मुक्त शेंगन क्षेत्र में शामिल हो गया है?

उत्तरः क्रोएशिया

शेंगन क्षेत्र क्या है?

  • शेंगन क्षेत्र ऐसे देशों का एक समूह है जिनके बीच आवाजाही के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती। यानी इन देशों के लोग एक दूसरे के यहां आ-जा सकते है, रह सकते हैं, और काम भी कर सकते है। इसके लिए उन्हे ना वीजा की आवश्यकता है और ना किसी परमिट की। 
  • इसमें अभी तक 26 देश शामिल है। हाल ही में क्रोएशिया को भी शामिल किया गया है।



प्रश्न 13. हाल ही में विश्व पारिवारिक दिवस मनाया जाता है?

उत्तरः 1 जनवरी



प्रश्न 14. हाल ही में अमित शाह ने किस राज्य में केंद्रीय जासूस प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी है?

उत्तरः कर्नाटक

अन्य प्रश्न -

  • पहला केंद्रीय जासूस प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना कहां हुई थी - कोलकाता में (1958 में)



प्रश्न 15. हाल ही सीआरपीएफ ने कहां पर छात्रों के साथ जश्न-ए-चिल्लई कलां मनाया है?

उत्तरः श्रीनगर



प्रश्न 16. हाल ही में स्मार्ट कार्यक्रम को किसने लांच किया है?

उत्तरः भारतीय चिकित्सा प्रणाली और सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज द्वारा संयुक्त रूप से

अन्य प्रश्न-

  • स्मार्ट कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है - आयुर्वेदिक चिकित्सा शिक्षा को विनियमित करने और आर्युर्वेद में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 2 जनवरी 2023 को स्मार्ट कार्यक्रम लांच किया।
  • आयुष मंत्रालय की स्थापना कब हुई थी- 9 नवंबर 2014 को



प्रश्न 17. हाल ही में देश में महिलाओं को रोजगार देने में शीर्ष शहर कौन सा है?

उत्तरः चेन्नई



प्रश्न 18. हाल ही में विश्व स्तर पर कौन सा देश तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बना है?

उत्तरः भारत



प्रश्न 19. हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्वोत्तर कृषि कुंभ - 2023 का उद्घाटन कहां किया है?

उत्तरः मेघालय में



प्रश्न 20. हाल ही में वर्ष 2022 में Y20 की मेजबानी किस देश ने की है?

उत्तरः भारत (पहली बार)

अन्य प्रश्न-

  • Y20 क्या है - यह एक ऐसा मंच है जिसमें युवाओं को जी20 प्राथमिकताओं पर अपने दृष्टिकोण और विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता देता है। इसकी शुरूआत 2010 में की गई थी। 



प्रश्न 21. हाल ही में केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है, वे किस राज्य के पूर्व राज्यपाल थे?

उत्तरः पश्चिम बंगाल के



प्रश्न 22. हाल ही में किसे हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर द्वारा वैश्विक नेतृत्व के लिए पुरस्कार से स्म्मानित किया जाएगा?

उत्तरः सीजेआई चंद्रचूड़ को ( भारत के वर्तमान और 50वें मुख्य न्यायाधीश)



प्रश्न 23. हाल ही में देश का पहला पूरी तरह से डिजिटल बैंकिंग वाला राज्य कौन बना है?

उत्तरः केरल



प्रश्न 24. हाल ही में किस देश की सरकार ने पंजाबी भाषा को स्कूलों में शामिल करने का फैसला किया है?

उत्तरः ऑस्ट्रेलिया में



प्रश्न 25. हाल ही मेंह्यूगो लोरिस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया है, वे किस देश की टीम के कप्तान थे?

उत्तरः फ्रांस के



प्रश्न 26. हाल ही में किस राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानूनी अधिकार मिल गया है?

उत्तरः उत्तराखंड में



प्रश्न 27. हाल ही में जनजातीय नृत्य महोत्सव 23-24 जनवरी 2023 को कहां आयोजित किया गया ?

उत्तरः नई दिल्ली में (जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम)

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न
वर्तमान में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कौन है - जनरल अनिल चौहान
वर्तमान में सेनाध्यक्ष कौन है - मनोज पांडे
वर्तमान में वायुसेनाध्यक्ष कौन है - चीफ मार्शल विवेकराम चौधरी
वर्तमान में नौसेनाध्यक्ष कौन है - एडमिरल आर. हरि कुमार



प्रश्न 28. हाल ही में किसान विकास पत्र खाता जमा पर वर्तमान ब्याज दर कितने प्रतिशत है?

उत्तरः 7.2 प्रतिशत



प्रश्न 29. हाल ही में नासा ने किसे मुख्य प्रौद्योगिकीविद् के रूप में नामित किया है?

उत्तरः- एसी चरानिया



प्रश्न 30. हाल ही में 01 जनवरी 2023 को नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिक घरेलू लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न प्रदान करने के लिए नई एकीकृत खाद्य सुरक्षा योजना का नाम क्या रखा गया है?

उत्तरः प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई)



प्रश्न 31. हाल ही में सबरागमुवा विश्वविद्यालय में एक हिंदी पीठ स्थापित करने के लिए समझौता किया गया है, यह विश्वविद्यालय कहां स्थित है?

उत्तरः श्रीलंका में



प्रश्न 32. हाल ही में किसने लाल किले में "जय हिंद - द न्यू लाइट एंड साउंड प्रोग्राम" का उद्घाटन किया है?

उत्तरः गृह मंत्री अमित शाह ने



प्रश्न 33. हाल ही में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ जनवरी का अवॉर्ड किसे मिला है?

उत्तरः पुरूष में हैरी ब्रुक (इंग्लैण्ड) और महिला में एशले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)


दोस्तों हमे जरवरी 2023 में 33 सबसे महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के प्रश्न प्राप्त हुए है, जो कि आपके आने वाले सभी परीक्षाओं में सहायता करेंगे। इसलिए इन 33 सवालों को आपको सही तरीके से याद रखना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने