UPTET 2021 Child Development Practice Questions for Level 2- UPTET 2019 उच्च प्राथमिक स्तर पेपर के बालविकास के प्रश्न | UPTET Previous Year Paper Questions in Hindi

UPTET 2021 Child Development Practice Questions for Level 2- UPTET 2019 उच्च प्राथमिक स्तर पेपर के बालविकास के प्रश्न | UPTET Previous Year Paper Questions in Hindi

UPTET Exam 2021 (UPTET CDP Practice Set): यदि आप उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं , तो इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्रदेश के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलों में शिक्षकाों की भर्ती हेतु उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है। 

इस पोस्ट में आपके लिए UPTET 2019 की उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूंछे गये बालविकास के प्रश्नों के उत्तर हैं। जो कि आपकी UPTET 2021 Exam के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं। क्योंकि यूपीटीईटी परीक्षा में सबसे ज्यादा पिछले सालों के प्रश्नपत्र से ही प्रश्न रखे जाते हैं। 

Read Now:- 
uptet cdp questions in hindi | uptet balvikas questions in hindi | यूपी टीईटी के लिए बालविकास के महत्वपूर्ण प्रश्न

UPTET 2021 CDP Questions for Level 02 - UPTET 2019 Paper Questions | बालविकास के महत्पूर्ण प्रश्न - यूपीटीईटी परीक्षा 2019 का पिछला पेपर

प्रश्न 01. निम्न में से कौन-सी  शिक्षण विधि प्रजातान्त्रिक नहीं हैं।

उत्तरः व्याख्यान विधि


प्रश्न 02. शैक्षिक उद्देश्यों के ब्लूम के वर्गीकरण के भावात्मक पक्ष से कौन-सा स्तर संबंधित नहीं है।

उत्तरः ज्ञान


प्रश्न 03. कौन सा शिक्षण का स्तर नहीं है।

उत्तरः अभिप्रेरणा स्तर


प्रश्न 04. अधिगम प्रक्रिया उद्दीपन एवं किसके बीच साहचर्य है।

उत्तरः प्रतिक्रिया


प्रश्न 05. कौन सी शिक्षण विधि प्रगतिवादी सिद्धान्तों पर आधारित है।

उत्तरः समस्या समाधान


प्रश्न 06. कौन सा समूह सृजनात्मकता के तत्वों के संबंध में सही है।

उत्तरः प्रवाह, लचीलापन, मौलिकता, विस्तारण


प्रश्न 07. एक चार-पांच वर्ष के बालक मेें अपने पिता की अपेक्षा माता के प्रति अत्यधिक प्रेम की भावना विकसित हो जाती है। बालक के व्यवहार में होने वाले इस परिवर्तन को फ्रॉयड द्वारा क्या नाम दिया गया है।

उत्तरः ओडिपस कॉम्पलेक्स


प्रश्न 08.  कौन सा नियम थॉर्नडाइक के सीखने के गौण नियमों में शामिल नहीं है।

उत्तरः क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम


प्रश्न 09. स्कूटर चलाने वाले व्यक्ति द्वारा कार चलाना सीखते समय उसके पूर्व -अनुभवों का सहायक होना, किस प्रकार के अधिगम स्थानांतरण का उदाहरण है।

उत्तरः धनात्मक स्थानांतरण


प्रश्न 10. सम्प्रेषण संबंधी अक्षमता क्या है।

उत्तरः डिस्फेज्या


प्रश्न 11. मानसिक रूप से मंद बालकों की शिक्षा हेतु कौन-सा उपागम उपयुक्त होगा।

उत्तरः वैयक्तिक अनुदेशन


प्रश्न 12. कौन सा कथन सत्य नहीं है।

उत्तरः विकास एक मात्रात्मक प्रक्रिया है।


प्रश्न 13. क्षेत्र विशेष में बालक की विशिष्ट योग्यता तथा विशिष्ट  क्षमता को क्या कहते है।

उत्तरः अभिक्षमता


प्रश्न 14.  ब्रूनर की प्रतिवबिम्बात्मक अवस्था पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था से मिलती जुलती है।

उत्तरः पूर्व संक्रियात्मक अवस्था


प्रश्न 15. कौन व्यक्ति के शीलगुण सिद्धांत से संबंधित नहीं है।

उत्तरः फ्रॉयड


प्रश्न 16. कौन सा समस्या समाधान में अवरोधक नहीं है।

उत्तरः अंतर्दष्टि 


प्रश्न 17. निम्न में से कौन-सा एक संवेग है।

उत्तरः आमोद


प्रश्न 18. कौन एफ.आई.ए.सी.एस. के साथ मूल रूप से संबंधित है।

उत्तरः फ्लैण्डर 


प्रश्न 19. कौन सा प्रश्न कौशल के लिए सही नहीं है।

उत्तरः हां अथवा नीं उत्तर वाले प्रश्नों की संख्या बढ़ाना


प्रश्न 20. निम्न में से कौन-सी व्यक्तित्व मापन की प्रक्षेपी विधियां है।

उत्तरः प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण


प्रश्न 21. सृजनात्मक समस्या समाधान की वह अवस्था जिसमें व्यक्ति असंगत सूचनाओं पर ध्यान नहीं देता, उसे कहते है।

उत्तरः उद्भवन


प्रश्न 22. बोली जाने वाली भाषा की सबसे छोटी इकाई क्या है।

उत्तरः स्वनिम


प्रश्न 23. किस प्रश्न द्वार सृजनात्मक सोच को सर्वाधिक अच्छे ढंग से अनुमानित किया जा सकता है।

उत्तरः इसे कितने भिन्न तरीकों से हल किया जा सकता है।


प्रश्न 24. सूक्ष्म शिक्षण क्या है।

उत्तरः अवश्रेणीयन शिक्षण


प्रश्न 25. कौन सा अभिक्रमित अनुदेशन का सिद्धान्त नहीं है।

उत्तरः अभ्यास का सिद्धान्त


प्रश्न 26. थॉर्नडाइक के उद्दीपक-अनुक्रिया सिद्धान्त (एस.-आर. थ्योरी) में सीखने की प्रक्रिया में क्या महत्वपूर्ण नहीं है।

उत्तरः क्रिया प्रसत व्यवहार


प्रश्न 27.किस प्रकार के अधिगम को गैग्ने के अधिगम पदानुक्रम में सर्वाधिक निम्न स्थान पर रखा है।

उत्तरः संकेत अधिगम


प्रश्न 28. शिक्षण के दौरान आवाज में उतार- चढ़ाव उदाहरण है।

उत्तरः उद्दीपन- परिवर्तन कौशल


प्रश्न 29. निम्न में से कौन सा संचार प्रक्रिया का तत्व नहीं है।

उत्तरः पुनर्बलन


प्रश्न 30. प्रणोद अवकलन सिद्धान्त किसने दिया ।

उत्तरः सी.एल.हल ने

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने