UPTET Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र यहां से करें डाउनलोड

UPTET Admit Card 2021 यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र 19 नवंंबर 2021 को दोपहर के बाद जारी होंगे। आप अपने यूपी टीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र को नीचे दिये गये लिंक से आसानी से डाउनलोड कर पायेंगे। लिंक को 19 नवंबर 2021 को सक्रिय कर दिया जायेगा। 


आज दिनांक 18 नवंबर 2021 को परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने ऑफिशियल नाटिस जारी करके UPTET Admit Card 2021 जारी करने की सूचना दी है। और बताया है कि आप उनकी वेबसाइट updeled.gov.in से 19 नवंबर 2021 को दोपहर के बाद आप सभी के Admit Card जारी कर दिये जायेंगे। 

UPTET 2021 Exam Date:

दोस्तो आपकी यूपीटीईटी परीक्षा 2021 के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपकी परीक्षा 28 नवंबर 2021 दिन रविवार को ही जनपद वार आयोजित कराई जायेगी। आपको बता दें कि प्राथमिक स्तर शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन पहली पाली में 10 बजे से लेकर 12.30 बजे तक तथा जूनियर या उच्च प्राथमिक स्तर शिक्षक पात्रता परीक्षा दूसरी पाली में 02.30 से लेकर 5.0 बजे तक आयोजित कराई जायेगी।

UPTET 2021 Syllabus:

दोस्तो वैसे तो आपको यूपीटीईटी परीक्षा का पाठ्यक्रम पता होगा लेकिन अगर नही पता है, तो पाठ्यक्रम निम्नलिखित है-

प्राथमिक स्तर शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 पाठ्यक्रमः

UPTET Exam 2021 में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में पांच विषय आते हैं, जो कि इस प्रकार हैः-

  1. बालविकास एवं शिक्षण शास्त्र                   -30 अंक 
  2. हिन्दी                                                      -30 अंक
  3. संस्कृत या अंग्रेजी (वैकल्पिक विषय)        -30 अंक
  4. गणित                                                     -30 अंक
  5. पर्यावरण                                                 -30 अंक

उच्च प्राथमिक स्तर शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का पाठ्यक्रमः-

UPTET Exam 2021 में उच्च स्तर शिक्षक पात्रता परीक्षा में 4 विषय आते हैं, जो कि इस प्रकार हैंः-
  1. बालविकास एवं शिक्षण शास्त्र                 -30 अंक
  2. हिन्दी                                                    -30 अंक
  3. संस्कृत या अंग्रेजी (वैकल्पिक विषय)      -30 अंक
  4. गणित या विज्ञान या सामाजिक विषय    -60 अंक

UPTET Admit Card 2021 कैसे डाउनलोड करेंः-

आपके यूपी टीईटी 2021 के प्रवेश पत्र दिनांक 19 नवंबर 2021 को दोपहर के बाद पीएनपी की वेबसाइट पर आपके प्रवेश पत्र अपलोड कर दिये जायेंगे। आपको अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपके पास टीईटी का रजिस्ट्रेशन फॉर्म जरूरी चाहिए।
इस प्रकार से करें अपना प्रवेश पत्र डाउऩलोड-
  • सबसे पहले दिये गये लिंक पर क्लिक करें- Download Admit Card
  • फिर अपने रजिस्ट्रेशन फार्म और पासवर्ड से अपने अकाउंट में लागिन करेंं।
  • और इसके बाद बाद आपका प्रवेश पत्र डाउनलोड हो जायेगा।
UPTET Admit Card 2021 Official Notification:-
UPTET Admit Card 2021 यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र 19 नवंंबर 2021 को दोपहर के बाद जारी होंगे। आप अपने यूपी टीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र को नीचे दिये गये लिंक से आसानी से डाउनलोड कर पायेंगे। लिंक को 19 नवंबर 2021 को सक्रिय कर दिया जायेगा।

Watch Video

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने