UP TET 2021 Paper Leak: UP TET 2021 Answer Key ( Primary Level- Hindi)

UP TET 2021 Paper Leak: UP TET 2021 Answer Key ( Primary Level- Hindi)

UP TET 2021 PRIMARY LEVEL ANSWER KEY : PRIMARY LEVEL

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि आज 28 नवंबर 2021 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से  परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। और परीक्षा नियामक प्राधिकरण की तरफ से 1 माह के भीतर पुनः परीक्षा आयोजित करने की बात कही गयी है।


पेपर रद्द की सूचना मिलने के बाद सभी सेंटर में पेपर को ले लिया गया था लेकिन कहीं कहीं पर पेपर को वापस नहीं लिया गया था, जिसकी वजह से हम आप तक आज के पेपर की उत्तर कुंजी पहुंचाने की कोशिस कर रहें है। यह उत्तर कुंजी चंद्रा इंस्टीट्यूट इलाहाबाद की तरफ से जारी की गयी है। जो कि हम आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से बता रहे है।

UP TET 2021 Primary Paper Answer Key

भाग-1 ( हिन्दी )

कृपया इंतजार करें। आपके लिए आज के उत्तर प्रदेश पात्रता परीक्षा के सभी भागों के प्रश्नों को उत्तर उपलब्ध हो गये हैं। जो कि निम्नलिखित हैं---

प्रश्न 1.  कफन कहानी के लेखक कौन हैं।

उत्तरः प्रेमचंद


प्रश्न 2. उदित उदयगिरी मंच पर रघुवर बाल पतंग। बिकसे संत सरोज सब, हरषे लोचन-भृंग ।।

उपर्युक्त पंक्ति में कौन सा अलंकार हैं।

उत्तऱः रूपक अलंकार


प्रश्न 3. उससे बैठा नहीं जाता है. इस वाक्य में कौन सा वाच्य है।

उत्तरः भाववाच्य


प्रश्न 4. राम धीरे-धीरे पढ़ता है। में कौन सा अव्यय है।

उत्तरः क्रियाविशेषण अव्यय


प्रश्न 5. हिमालय से गंगा निकलती है, में किस कारक का प्रयोग हुआ है।

उत्तरः अपादान कारक


प्रश्न 6. वह खेल रहा है, में किस प्रकार की क्रिया है।

उत्तरः सकर्मक


प्रश्न 7. चमचमात चंचल नयन बिच घुंघट पर झीन। मानहु सुरसरिता विमल जल उद्दात युग मीन।

इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है।

उत्तरः उत्प्रेक्षा


प्रश्न 8. सूरज का सातवां घोड़ा व गुनाहों का देवता के लेखक कौन है।

उत्तरः धर्मवीर भारती


प्रश्न 9. व का उच्चारण स्थान क्या है।

उत्तरः दन्तोष्ठ्य


प्रश्न 10. अग्नि का विशेषण क्या है।

उत्तरः आग्नेय


प्रश्न 11.तेजाब में कौन सी संज्ञा है।

उत्तरः द्रव्यवाचक संज्ञा


प्रश्न 12. नाव जल में तैरती है, में कौन सा कारक है।

उत्तरः अधिकरण कारक


प्रश्न 13. महेंद्र का संधि विच्छेद क्या है।

उत्तरः महा+इंद्र


प्रश्न 14. सेर का सवा सेर लोकोक्ति का क्या अर्थ है।

उत्तरः एक से बढ़कर दूसरा


प्रश्न 15. खाने की इच्छा के लिए एक शब्द बताइये।

उत्तरः बुबुक्षा


प्रश्न 16. किंडरगार्डन शिक्षण पद्धति के जन्मदाता शिक्षा शास्त्री कौन थे।

उत्तरः फ्रोबेल


प्रश्न 17. प्रवर का विलोम शब्द क्या है।

उत्तरः अवर


प्रश्न 18. उपचारात्मक शिक्षण में किस अध्यापन प्रक्रिया का प्रयोग अधिक किया जाता है।

उत्तरः सामाजिक


प्रश्न 19. सुखी पिया को जो मैं न देखूं, तो कैसे  काटूं अंधेरी रतियां। ये पंक्तियां किस कवि की है।

उत्तरः अमीर खुसरो की


प्रश्न 20. जूठन आत्मकथा के लेखक कौन है।

उत्तरः ओमप्रकाश वाल्मिकी


प्रश्न 21. सब्ज बाग दिखाना मुहावरे का सही अर्थ क्या होगा।

उत्तरः अच्छी बातें कहकर बहकाना


प्रश्न 22. जब कर्ता एक क्रिया समाप्त करके दूसरी क्रिया में संलग्न होता है, तो पहली क्रिया क्या कहलाती है।

उत्तरः पूर्व कालिक क्रिया


प्रश्न 23. फूले कास सकल महिं हाई। जनु बरसा ऋतु प्रकत बुढ़ाई।। इन काव्य पंक्तियों में कौन सा अलंकार है।

उत्तरः उत्प्रेक्षा अलंकार


प्रश्न 24. घर, पहाड़, और नदी किस संज्ञा भेद के अंतर्गत आएगा।

उत्तरः जातिवाचक संज्ञा


प्रश्न 25. उसने कुछ नहीं खाया, में कुछ किस सर्वनाम का बोधक है।

उत्तरः अनिश्चयवाचक सर्वनाम


प्रश्न 26. निगमन प्रणाली का प्रयोग किस प्रकार के शिक्षण में होता है।

उत्तरः व्याकरण शिक्षण प्रणाली में


प्रश्न 27. आप का तत्सम क्या है।

उत्तरः आत्मा


प्रश्न 28. बौना का तत्सम क्या होगा ।

उत्तरः वामन


प्रश्न 29. धूमकेतू का पर्यायवाची क्या है।

उत्तरः अग्नि


प्रश्न 30. निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए।

आज विज्ञान मनुष्यों के हाथों में अद्भुत और अतुल्य शक्ति दे रहा है, इसका उपयोग एक व्यक्ति और समूह के उत्कर्ष और दूसरे व्यक्ति और समूह के गिराने में होता ही रहेगा। इसलिए हमें उस भावना को जागृत रखना है और उसे जागृत रखने के लिए कुछ ऐसे साधनों को भी हाथ में रखना होगा, जो उस अहिंसात्मक त्याग भावना को प्रोत्साहित करे और भोग भावना को दबाये रखे। नैतिक अंकुश के बिना शक्ति मानव के लिए हितकर नहीं होगी।

उपर्युक्त पंक्ति में कौन मनुष्य के हाथों में अद्भुद और अतुल्य शक्ति दे रहा है।

उत्तरः विज्ञान


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने