Top 50 Up Gk Questions in Hindi - उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न - Part 08

Top 50 Up Gk Questions in Hindi - उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न - Part 08

 Top 50 UP Gk Questions in Hindi - UPSSSC VDO & All Up Sarkari Exams

Top 50 up gk questions in hindi


दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपके लिए Top 50 Up Gk Questions in Hindi को शामिल किया है। जो कि आपके उत्तर प्रदेश के सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में पूंछे जाने वाले प्रश्नों को तैयार करने में मदद करेंगे। 

अगर आप भी उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी बनना चाहते है। तो आपको उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान का अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि उत्तर प्रदेश की सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में UP GK के 5-10 प्रश्न प्रत्येक परीक्षा में पूंछे जाते है। 

इसलिए हमने अपने वेबसाइट Current Affairs Revise के माध्यम से उत्तर प्रदेश जीके की यह श्रंखला शुरू की है। अभी तक हम उत्तर प्रदेश जीके के 7 भागों में लगभग 300+ प्रश्नों का अध्ययन कर चुके है। जिनका अध्ययन आपके लिए भी अत्यंत जरूरी है। 

अगर आपने पिछले 7 भागों को नहीं पढ़ा है, तो अभी पढ़ सकते है। नीचे हमने लिंक दे रखी है, जिन पर क्लिक करके आप आसानी से उत्तर प्रदेश जीके के पिछले भागों को पढ़ सकते है।

Up GK Questions in Hindi - Part 01

UP GK Questions in Hindi - Part 02

UP GK Questions in Hindi - Part 03

UP GK Questions in Hindi - Part 04

UP GK Questions in Hindi - Part 05

UP GK Questions in Hindi - Part 06

Up GK Questions in Hindi- Part 07

उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न - UP VDO Exam & UPSSSC Pet Exam & UPPSC Exam

प्रश्न 01. उत्तर प्रदेश में “पूर्वांचल एक्सप्रेस मार्ग” किस नगर से गुजरता है?


उत्तरः पूर्वांचल एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश के 9 जिलों से गुजरता है। लखनऊ, गाजीपुर, अमेठी, आजमगढ़, फैजाबाद, बाराबंकी, मऊ, अम्बेडकर नगर और सुल्तानपुर।



प्रश्न 02. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की लम्बाई कितनी है?


उत्तरः 302 किमी.



प्रश्न 03. अमौसी हवाई अड्डा जिसका नया नाम चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा हो गया है, कहां स्थित है?


उत्तरः लखनऊ में



प्रश्न 04. लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा कहां स्थित है?


उत्तरः वाराणसी में



प्रश्न 05. खेरिया हवाई अड्डा कहां स्थित है?


उत्तरः आगरा (उत्तर प्रदेश)



प्रश्न 06. बमरौली हवाई अड्डा कहां स्थित है?


उत्तरः प्रयागराज में



प्रश्न 07. जीटी रोट उत्तर प्रदेश में किन जिलों से गुजरती है?


उत्तरः मथुरा-आगरा-फिरोजाबाद-इटावा-कानपुर-फतेहपुर-प्रयागराज-वाराणसी-मुगलसराय



प्रश्न 08. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के उत्तर- दक्षिण तथा पूर्व-पश्चिम गलियारे कहां मिलते है?


उत्तरः झाँसी में



प्रश्न 09. भारत में रेल डिब्बे बनाने के एक नये कारखाने की स्थापना उत्तर प्रदेश में कहां की गई है?


उत्तरः लालगंज, रायबरेली में



प्रश्न 10. गंगा नदी के किस भाग को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है?


उत्तरः प्रयागराज से हल्दिया तक



प्रश्न 11. उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 8 लेन प्रवेश नियंत्रित गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का विस्तार उत्तर प्रदेश के किन दो परस्पर अधिकतम दूरी वाले जनपदों के मध्य प्रस्तावित है?


उत्तरः नोएडा एवं गाजीपुर 



प्रश्न 12. “जनरथ” नाम दिया गया है-----------


उत्तरः उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रारम्भ किये गये निम्न लागत पर ए.सी. बस सेवा को



प्रश्न 13. यमुना एक्सप्रेस वे कहां से कहां तक है?


उत्तरः ग्रेटर नोएडा से आगरा तक



प्रश्न 14. .यमुना एक्सप्रेस वे की लम्बाई कितनी है?


उत्तरः 165 किमी.



प्रश्न 15. उत्तर प्रदेश में लखनऊ मेट्रो प्रथम चरण में कहां से कहां तक चलाई गई थी?


उत्तरः ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक



प्रश्न 16. उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना एक्सप्रेस वे किन दो शहरों को जोड़ने के लिए बनाया गया है?


उत्तरः आगरा और नोएडा



प्रश्न 17. उत्तर प्रदेश में सबसे लंबी ऊँचाई वाली सड़क कहां से कहां तक फैली हुई है?


उत्तरः यूपी गेट से गाजियाबाद में राजनगर विस्तार तक



प्रश्न 18. उत्तर प्रदेश में कौन सी जनजाति दीपावली को शोक के रूप में मनाती है?


उत्तरः थारू जनजाति



प्रश्न 19. थारू जनजाति उत्तर प्रदेश में कहां पायी जातीी है?


उत्तरः तराई क्षेत्रों में ( महाराज गंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइज, लखीमपुर खीरी)



प्रश्न 20. जनगणना 2011 के अनुसार, उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?


उत्तरः गोंड



प्रश्न 21. उत्तर प्रदेश में किस जनपद में “अगरिया” जनजाति निवास करती है?


उत्तरः सोनभद्र में



प्रश्न 22. उत्तर प्रदेश में “भुक्सा” जनजाति किस जिले में पायी जाती है?


उत्तरः बिजनौर में



प्रश्न 23. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या वाला जनपद कौन सा है?


उत्तरः सोनभद्र 



प्रश्न 24. थारू जनजाति किस धर्म को मानती है?


उत्तरः हिन्दू धर्म को



प्रश्न 25. उत्तर प्रदेश में “माहीगीर” जनजाति किस जिले में पायी  जाती है?


उत्तरः बिजनौर में



प्रश्न 26. कौन सी जनजाति मुस्लिम धर्म को मानती है?


उत्तरः माहीगीर जनजाति



प्रश्न 27. बाँदा जिला के पाठा क्षेत्र के मुख्य निवासी है-------


उत्तरः खरवार जनजाति



प्रश्न 28. उत्तर प्रदेश में कोल जनजाति किस जिले में पायी जाती है?


उत्तरः प्रयागराज में



प्रश्न 29. उत्तर प्रदेश में “कोरबा” जनजाति कहां पायी जाती है?


उत्तरः सोनभद्र में



प्रश्न 30. उत्तर प्रदेश की कौन सी जनजाति बहुविवाह व्यवस्था को आचरित करते है?


उत्तरः जौनसारी



प्रश्न 31. भारत के किस राज्य में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या सर्वाधिक है?


उत्तरः उत्तर प्रदेश (20.7 प्रतिशत)



प्रश्न 32. भारत सरकार ने किस वर्ष उत्तर प्रदेश की 10 नई आदिवासी जातियों को अनुसूचित जनजातियों के रूप में सूचीबद्ध किया?


उत्तरः 2003 में



प्रश्न 33. कौन फारसी का प्रथम कवि था जिसने अपनी कविता में भारतीय पर्यावरण को चित्रित किया?


उत्तरः अमीर खुसरो



प्रश्न 34. अमीर खुसरो किस स्थान से संबंधित है?


उत्तरः पटियाली एटा



प्रश्न 35. अमीर खुसरो का वास्तविक नाम क्या था?


उत्तरः अबुल हसन यामीनुद्दीन मुहम्मद



प्रश्न 36. उत्तर प्रदेश में “नौचण्डी मेला” कहां आयोजित किया जाता है?


उत्तरः मेरठ में



प्रश्न 37. उत्तर प्रदेश में “देवा शरीफ मेला ” कहां लगता है?


उत्तरः बाराबंकी में



प्रश्न 38. उत्तर प्रदेश में “हरिदास जयंती मेला” कहां लगता है?


उत्तरः वृन्दावन में



प्रश्न 39. उत्तर प्रदेश में “पशु मेला” कहां लगता है?


उत्तरः बटेश्वर (आगरा मे)



प्रश्न 40. उत्तर प्रदेश में “ ध्रुपद मेला” कहां लगता है?


उत्तरः वाराणसी में



प्रश्न 41. उत्तर प्रदेश में “ गोविन्द साहब मेला” कहां आयोजित किया जाता है?


उत्तरः अम्बेडकर नगर में



प्रश्न 42. उत्तर प्रदेश में “घोषिताराम मठ” किस जिले में स्थित है?


उत्तरः कौशाम्बी में



प्रश्न 43. उत्तर प्रदेश में “रामभर स्तूप” कहां स्थित है?


उत्तरः कुशीनगर में



प्रश्न 44. उत्तर प्रदेश में “धमेक स्तूप” कहां स्थित है?


उत्तरः सारनाथ में



प्रश्न 45. उत्तर प्रदेश में “सहेत-महेत स्तूप” कहां स्थित है?


उत्तरः श्रावस्ती में



प्रश्न 46. उत्तर प्रदेश में “शाकम्भरी देवी मेला” किस जिले में आयोजित किया जाता है?


उत्तरः सहारनपुर में



प्रश्न 47. उत्तर प्रदेश में “सैय्यद सलार मेला” कहां लगता है?


उत्तरः बहराइच में



प्रश्न 48. उत्तर प्रदेश में “कैलाश मेला” कहां लगता है?


उत्तरः आगरा में



प्रश्न 49. उत्तर प्रदेश में “कनक भवन” कहां स्थित है?


उत्तरः अयोध्या में



प्रश्न 50. उत्तर प्रदेश में “कामदगिरी पर्वत” कहां है?


उत्तरः चित्रकूट में



दोस्तों इस पोस्ट में हमने उत्तर प्रदेश के सभी Sarkari Exam में आये हुए उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान के 50 महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया है। जो कि अक्सर आते रहते है। अतः आपको हमारे वेबसाइट में जाकर रोज उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने