16 May 2022 Current Affairs in Hindi | 16 मई 2022 करंट अफेयर्स हिंदी प्रश्न | Daily Current Affairs in Hindi

16 May 2022 Current Affairs in Hindi | 16 मई 2022 करंट अफेयर्स हिंदी प्रश्न | Daily Current Affairs in Hindi

Daily Current Affairs in Hindi - 16 मई 2022 करंट अफेयर्स हिंदी प्रश्नोत्तर

दैनिक करंट अफेयर्स की इस पोस्ट में 16 मई 2022 करंट अफेयर्स के प्रश्नों को शामिल किया है। जो कि आपकी सभी आगामी परीक्षाओँ हेतु अति महत्वपूर्ण है। 

दैनिक करंट अफेयर्स की इस पोस्ट में 16 मई 2022 करंट अफेयर्स के प्रश्नों को शामिल किया है। जो कि आपकी सभी आगामी परीक्षाओँ हेतु अति महत्वपूर्ण है।


16 May 2022 Current Affairs in Hindi - डेली करंट अफेयर्स हिंदी प्रश्न


आज की करंट अफेयर्स की प्रमुख खबरें इस प्रकार है-------

1. Thomas Cup 2022 : भारत ने इतिहास में पहली बार जीता थामस कप 2022 का खिताब। भारतीय बैडमिंटन टीम ने आज इतिहास रच दिया । इंडियन बैंडमिंटन टीम ने थॉमस कप के 73 साल के इतिहास में पहली बार भारत विजेता बना है। थॉमस कप के फाइनल में भारत ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
सौ. गूगल फोटो

2. Chandra Grahan 2022 : वैशाख पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण आज ( 16 मई 2022 को)
आपको ज्ञात हो कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को ही होता है। और जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। तो इस प्रकार की ग्रह दशा को चंद्र ग्रहण कहते है। 
सौ. गूगल फोटो

3. NATO की सदस्यता लेगा फिनलैंड : रूस - यूक्रेन युद्ध अभी समाप्त हुआ नहीं है। वहां एक और यूरोपीय देश नाटो की सदस्यता ग्रहण करने के लिए वहां की सरकार आवेदन करने का मन बना रही है। फिनलैंड की सरकार ने नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन करने का फैसला किया है। फिनलैंड भी रूस का पड़ोसी देश है, जो कि रूस के पश्चिम में स्थित है। 
फिनलैंड की राजधानी- हेलसिंकी
फिनलैंड के पड़ोसी देश- स्वीडन, रूस , नॉर्वे और एस्टोनिया
सौ. गूगल फोटो

4. Andrew Symonds नहीं रहेः ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिक्गज ऑलराउंडर क्रिकेटर एन्ड्रयू सायमंड्स का 14 मई 2022 को एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया । उनको विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक माना जाता है। वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट जगत में एक लीजेंड खिलाड़ी थे। उन्होने 2008 में विवादित भारत ऑस्ट्रेलिया का सिडनी टेस्ट में भारत के खिलाफ नाबाद 162 रन की पारी खेली थी। उन्होने वनडे में 133 विकेट, टेस्ट में 24 विकेट और टी-20 मैचों में  08 विकेट लिए है।
सौ. गूगल फोटो

16 May 2022 Current Affairs in Hindi - Questions And Answers ( करंट अफेयर्स)


प्रश्न 01. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस कब मनाया जाता है।



उत्तरः 15 मई




प्रश्न 02. हाल ही में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के नए निदेशक के रूप में किसने पदभार संभाला है।



उत्तरः राम बाबू प्रसाद




प्रश्न 03. हाल ही में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने वाला पहला राज्य कौन बना है।



उत्तऱः छत्तीसगढ़




प्रश्न 04. हाल ही में स्पेसएक्स रॉकेट 13 मई 2022 को कैलिफॉर्निया से ब्लास्ट करन के बाद स्टारलिंक इंटरनेट तारामंडल के लिए कितने उपग्रहों को कक्षा में ले गया है।



उत्तरः 53 उपग्रह




प्रश्न 05. हाल ही में  मई 2022 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहां केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रोयगशाला परिसर में राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है।



उत्तरः हैदराबाद में




प्रश्न 06. हाल ही में केंद्रीकृत राइट ऑफ ने अनुमोदन के लिए गतिशक्ति संचार पोर्टल किसने लांच किया है।



उत्तरः अश्विनी वैष्णव ने




प्रश्न 07. हाल ही में किसने 14 मई 2022 से अपनी 56 मेगावाट कावास सौर पीवी परियोजना के पहले भाग की क्षमता का वाणिज्यिक संचालन शुरू किया है।



उत्तरः एनटीपीसी ( नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन)




प्रश्न 08. यूएई का राष्ट्रीय खेल क्या है।



उत्तरः ऊंट दौड़




प्रश्न 09. हाल ही में केंद्र द्वरा किस राज्य को केएमएस 2020-21 (रवी फसल) के शेष धान और केएमएस 2021-22 के धान में से एफसीआई के पास कुल 6.05 एलएमटी फोर्टिफाइड उबले हुए चावल जमा करने की अनुमति दी गई है।



उत्तरः तेलंगाना




प्रश्न 10. हाल ही में बिप्लव कुमार देब ने मई 2022 में किस  राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है।



उत्तरः त्रिपुरा

इस पोस्ट में आपको 16 May 2022 Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया है। जो कि आपकी सभी परीक्षाओँ के लिए अति महत्वपूर्ण है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने