Top 20 Daily Current Affairs - 06 February 2022 Current Affairs in Hindi | 06 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स

Top 20 Daily Current Affairs - 06 February 2022 Current Affairs in Hindi | 06 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स

Top 20 Daily Current Affairs - 06 February 2022 Current Affairs in Hindi

आज की 06 फरवरी 2022 करंट अफयेर्स की पोस्ट में हमने आज के 10 बहुत महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया है. जो कि आपकी परीक्षाओं में पूंछे जा सकते है, इसलिए इस करंट अफयेर्स की पोस्ट में शामिल सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़े और अपनी नोटबुक में जरूर लिख लें। ताकि आगे आने वाले समय में आपको रिवीजन करने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इस डेली करंट अफयेर्स की पोस्ट में प्रतिदिन नये - नये करंट अफेयर्स के प्रश्नों को शामिल किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य, राष्ट्रीय परिदृश्य, नवीनतम मुद्दे, नवीनतम नियुक्तियां, नवीनतम पुरस्कार और खेल संबंधी नित नये आ रहे नवीनतम प्रश्नों को जागरूक रखते हुए आपकी परीक्षा पैटर्न को देखते हुए इस पोस्ट को तैयार किया जाता है।

Top 20 Daily Current Affairs Questions - 06 February 2022 (वनलाइनर)

प्रश्न 01. हाल ही में 216 मी. ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी नामक प्रतिमा का अऩावरण कहां किया गया है।


उत्तरः हैदराबाद ( रामानुजाचार्य की बैठी हुई प्रतिमा)




प्रश्न 02. हाल ही में 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया है, इस दिवस की थीम क्या थी।


उत्तरः क्लोज द केयरगैप




प्रश्न 03. हाल ही में अमेरिका ने किस देश को गैर नाटो सहयोगी देश का दर्जा देने की घोषणा की है।


उत्तरः कतर को




प्रश्न 04. हाल ही में मिस पाकिस्तान यूनिवर्शल 2022 का खिताब किसने जीता है।


उत्तरः डॉ. शफाक अख्तर




प्रश्न 05. हाल ही में भारत और किस देश के बीच नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर द्विपक्षीय परामर्श वार्ता आयोजित की गई है।


उत्तरः रूस के  साथ





प्रश्न 06. हाल ही में किसे प्रतिष्ठित 2022 लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है।


उत्तरः नीरज चोपड़ा




प्रश्न 07. हाल ही  में भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलुरू ने भारत के किस सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर में से एक को स्थापित और चालू किया है।


उत्तरः परम प्रवेगा को




प्रश्न 08. हाल ही में भारत की नई लेखा महासचिव कौन बनी है।


उत्तरः सोनाली सिंह




प्रश्न 09. 24वें शीतकालीन ओलंपिक 2022 का आयोजन कहां किया जा रहा है।


उत्तरः बीजिंग चीन में




प्रश्न 10.ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई, स्वच्छता के लिए क्लैप अभियान को किस राज्य की सरकार ने शुरू किया है।


उत्तरः आंध्रप्रदेश




प्रश्न 11. हाल ही में आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2021 किसने जीता है।


उत्तऱः डेरिल मिशेल ने




प्रश्न 12. हाल ही में आईयूसीएन ने किसे भारत का पहला अन्य प्रभावी क्षेत्र आधारित संरक्षण उपाय साइट घोषित किया है।


उत्तरः अरावली जैव विविधता पार्क, गुरूग्राम (हरियाणा)




प्रश्न 13. हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की लघु फिल्म पुरस्कार किस लघु फिल्म को मिला है।


उत्तरः स्ट्रीट स्टूडेंट (तेलुगु)




प्रश्न 14. हाल ही में लांच पुस्तक इंडिया, दैट इज भारतः कॉलोनियलिटी, सिविलाइजेशन, कॉन्स्टिट्यूश्न के लेखक कौन हैं।


उत्तरः जे साई दीपक




प्रश्न 15. हाल ही में किसे हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला का निदेशक नियुक्त किया गया है।


उत्तरः जीए श्रीनिवास मूर्ति




प्रश्न 16. हाल ही में वगीर का समुद्री परीक्षण किया गया है, यह क्या है।


उत्तरः स्कॉर्पीन पनडुब्बी




प्रश्न 17. हाल ही में इंडिगो के नए प्रबंध निदेशक कौन बने है।


उत्तरः राहुल भाटिया




प्रश्न 18. हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है।


उत्तरः एम जगदीश कुमार को




प्रश्न 19. हाल ही में ग्राफिक उपन्यास अथर्वः द ओरिजिन के मोशन पोस्टर में किसका फोटो जारी किया गया है।


उत्तरः महेन्द्र सिंह धोनी का




प्रश्न 20. हाल ही में लांच गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के लेखक कौन हैं।


उत्तऱः नवदीप सिंह गिल

दोस्तों आज की इस टॉप 20 करंट अफेयर्स की पोस्ट में हमने 06 फरवरी 2022 के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को कवर किया है, जो प्रश्न छूट गये होंगें। उनको हम आने वाली पोस्ट में कवर कर लेंगें। 


हमारा प्रयास है आपकी परीक्षा में आने वाला हर करंट अफयेर्स का प्रश्न हमारी करंट अफेयर्स की पोस्ट से ही गुजर कर जाये। इसलिए हम कोशिस करते हैं। कि आपको आसान भाषा में वनलाइनर करंट अफेयर्स उपलब्ध करा सकें।

धन्यवाद।


अगर आपको पोस्ट अच्छी लगती है, तो पोस्ट को शेयर जरूर करें। और अपने सुझाव कमेंट करें।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने