Uttar Pradesh Election 2022 Dates: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से लेकर 07 मार्च तक सात चरणों में होंगें विधानसभा चुनाव

Uttar Pradesh Election 2022 Dates: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से लेकर 07 मार्च तक सात चरणों में होंगें विधानसभा चुनाव

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 Dates : उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव होंगें सात चरणों में

आज दिनांक 8 जनवरी 2022 को आखिरकार चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत अन्य चार राज्यों में भी चुनाव आयोग ने आचार संहिता की घोषणा कर दी है। क्योंकि 2022 में उत्तर प्रदेश के साथ अन्य चार राज्यों क्रमशः पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में एक साथ चुनाव होने वाले है। आज चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख घोषित करने के साथ साथ इन सभी पांच राज्यों में आचार संहिता की घोषणा भी आज हो गई।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव सात चरणों में होने वाले हैं, उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेंगें, जबकि पंजाब , गोवा,  उत्तराखंड में 14 फरवरी 2022 को मात्र एक चरण में चुनाव सम्पन्न होंगें, जबकि मणिपुर में चुनाव 2 चरणों में 27 फरवरी व 3 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा प्रस्तावित किए गये हैं।

चुनाव आयोग की चुनाव की घोषणा के साथ ही इन पांचों राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है, अभी जिन पांच राज्यों में चुनाव होने है, इन में से अधिकतर राज्यों में बीजेपी की सरकार है, लेकिन इन सभी राज्यों के भाग्य का फैसला 10 मार्च 2022 को चुनाव के वोटों की गिनती के साथ ही हो जायेगा। बीजेपी की नजर सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश पर है जहां वर्तमान में बीजेपी के गद्दावर नेता योगी आदित्यनाथ की सरकार है, उत्तर प्रदेश का महत्व इस वजह से भी जादा है, क्योंकि यहां का लोकसभ और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व भी सभी राज्यों से अधिक है, और पूरे भारतवर्ष में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा प्रदेश भी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 ः फरवरी-मार्च में सात चरणों में होंगें चुनाव

आपको बता दे, कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव सात चरणों मेंं आयोजित किये जाने है, आज 8 जनवरी 2022 को चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों की घोषणा करके सबको बता दिया। और आज से ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। 

👉उत्तर प्रदेश विधानसभा के सातो चरणों के चुनाव इस प्रकार हैं-

1. पहला चरणः- 10 फरवरी 2022

2. दूसरा चरणः- 14 फरवरी 2022

3. तीसरा चरणः- 20 फरवरी 2022

4. चौथा चरणः- 23 फरवरी 2022

5. पांचवा चरणः- 27 फरवरी 2022

6. छठा चरणः- 03 मार्च 2022

7. सातवां चरणः- 07 मार्च 2022

👉उत्तर प्रदेश चुनाव के परिणाम की घोषणाः- 10 मार्च 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 : जिलावार चुनाव तिथि (अलग-अगल चरणों में सभी जिले क्रमवार)

Uttar Pradesh Election 2022: District Wise Date /  All Phase of  Up Election 2022

यूपी चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों में चुनाव के लिए आज चुनाव आयोग ने चुनाव तिथि की घोषणा कर दी है, साथ ही आज से पूरे 75 जिलों में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। आगे हम आपको प्रत्येक चरण के तहत सभी जिलों में होने वाले चुनाव तिथि के बारे में बात करने वाले है। आइये देखते हैं कि आपके जिले में किस चरण में चुनाव प्रस्तावित हैं।

👉Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : Phase 1 (10 फरवरी 2022 ) 

पहले चरण में उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में विधानसभा 2022 के चुनाव है, वे निम्नलिखित हैं-

मेरठ, शामली, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर और आगरा में 10 फरवरी 2022 को वोटिंग होगी।


👉Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : Phase 2 ( 14 फरवरी 2022 )

दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में विधानसभा 2022 के चुनाव है, वे निम्नलिखित हैं-

अमरोहा, संभल, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, में 14 फरवरी 2022 को वोटिंग होगी।

👉Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : Phase 3 ( 20 फरवरी 2022 )

तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में विधानसभा 2022 के चुनाव है, वे निम्नलिखित है-

हाथरस, कासगंज, फर्रूखाबाद, कन्नौज, फिरोजबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर में 20 फरवरी 2022 को वोटिंग होगी।

👉Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : Phase 4 ( 23 फरवरी 2022 )

चौथे चरण में उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में विधानसभा 2022 के चुनाव है, वे निम्नलिखित है-

सीतापुर, हरदोई, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, फतेहपुर, उन्नाव, राजबरेली, बांदा में 23 फरवरी 2022 को वोटिंग होगी।

👉Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : Phase 5 ( 27 फरवरी 2022 )

पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में विधानसभा चुनाव 2022 है, वे निम्नलिखित है-

गोंडा, अयोध्या, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, अमेठी, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ में वोटिंग 27 फरवरी 2022 को वोटिंग होगी।

👉Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : Phase 6 ( 03 मार्च 2022 )

छठे चरण में उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में विधानसभा चुनाव 2022 है, वे निम्नलिखित है-

महाराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबंडकर नगर, गोरखपुर, बलिया, देवरिया और संतकबीर नगर में 03 मार्च 2022 को वोटिंग होगी।

👉Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : Phase 7 ( 07 मार्च 2022 )

सांतवे चरण में उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में विधानसभा चुनाव 2022 होने है, वे निम्नलिखित है-

जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, चंदौली, में 07 मार्च को वोटिंग होगी।

Uttar Pradesh Election 2022 Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम कब घोषित होगा?

उत्तर प्रदेश में सात चरणों की वोटिंग समाप्त होने के तीन बाद 10 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम घोषित किए जाएंगे।







एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने