UP LEKHPAL BHARTI 2021: SYLLABUS AND EXAM PATTERN | उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2021 का पाठ्यक्रम और परीक्षा कार्यक्रम जारी

UP LEKHPAL BHARTI 2021: SYLLABUS AND EXAM PATTERN | उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2021 का पाठ्यक्रम और परीक्षा कार्यक्रम जारी

UP LEKHPAL BHARTI 2021: SYLLABUS AND EXAM PATTERN

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2021 परीक्षा का पाठ्यक्रम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा अपनी वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया है। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम और परीक्षा कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी यहां हमारी पोस्ट में दी गई है। जो कि निम्नलिखित है........................


यूपी लेखपाल भर्ती 2021ः उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती की संख्या 7882 से अधिक होगी

उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2021 के लिए बेशब्री से इंतजार कर रहे है। 
इस बीच उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तहफ से यूपी लेखपाल भर्ती का पाठ्यक्रम जारी करके एक नई आशा की किरण जाग्रत हुई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आज 08 दिसंबर 2021 को ऑफिशियल नॉटिफिकेशन जारी करके उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए एक नई आशा की किरण दे दी है, कि आने वाले समय में जल्द ही लेखपाल भर्ती का विज्ञापन आयोग की तहफ से देखने को मिल सकता है।
 
 आपको बता दें कि बीते समय में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती कैलेंडर में 7882 पदों पर लेखपाल भर्ती का विज्ञापन निकालने की बात कही गई थी। लेकिन बीते कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश लेखपाल राजस्व परिषद ने सभी जिला मंडलों से प्रत्येक तहसीलों और जिलों और संभागों में खाली लेखपाल पदों का व्योरा मांगा था तो इस आधार पर कह सकते है कि यूपी लेखपाल भर्ती में पदों की संख्या 8000 के आसपास हो सकती है, या फिर इससे जादा भी हो सकती है। 

लेखपाल भर्ती 2021ः लेखपाल भर्ती परीक्षा में कौन- कौन से विषय आयेंगें?

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती परीक्षा का सिलेबस यानी कि पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। और इस पाठ्यक्रम में प्रश्नों की संख्या 100 होगी और प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। तथा परीक्षा के लिए 2 घंटे यानी कि 120 मिनट का समय दिया जायेगा। और 100 प्रश्नों को चार भागों में विभाजित किया गया है। जो कि निम्नलिखित हैं---

क्र0 सं0

विषय

प्रश्नों की संख्या

निर्धारित अंक

01

सामान्य हिंदी

25

25

02

गणित

25

25

03

सामान्य ज्ञान

25

25

04

ग्राम्य विकास एवं विकास

25

25

योग

100

100

 

उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा 2021ः कैसा रहेगा परीक्षा कार्यक्रम?

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा के संबंध में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा जारी नॉटिफिकेशन में सब जानकारी दे दी गई हैं। आयोग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा केवल एक ही पाली में और एक ही दिन में आयोजित कराई जायेगी और आयोग ने यह भी बताया है कि बहुत जल्द लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित कियें जायेंगें। 

लेखपाल भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान किया है, परीक्षा में 1/4 नंबर यानी 0.25 नंबर की मार्किंग की जायेगी प्रति एक गलत प्रश्न पर। इसलिए अगर आप लेखपाल भर्ती परीक्षा में सफल होना चाहते हैं। तो जादा प्रश्न गलत न करें, वरना आपके स्कोर में बहुत फर्क पड़ सकता है। 

लेखपाल भर्ती परीक्षा 2021ः क्या परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन मिलेगा?

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जो नॉटिफिकेशन जारी किया है उसमे साफ-साफ कहा गया है कि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित कराई जायेगी और स्वाभाविक है कि एक ही दिन में होगी क्योंकि अभ्यर्थियों की संख्या भी कम होने वाली है। ऐसी स्थिति में जब किसी भी परीक्षा में केवल एक पाली में और एक ही दिन परीक्षा होती है तो किसी भी प्रकार के नॉर्मलाइजेशन की गुंजाइश नहीं होती है। अतः इस भ्रम में न रहें कि आपको परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन भी मिलेगा।

लेखपाल भर्ती परीक्षा 2021 का विषय़वार पाठ्यक्रम

आपको बता दें कि लेखपाल भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम को चार विषयों या चार भागों में बांटा गया है, जिनका विषयवार विवरण निम्नलिखित है-

लेखपाल भर्ती पाठ्यक्रम 2021
1. हिन्दी
              समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव. संधियां, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, वाक्य त्रुटि से संबंधित प्रश्न, अनेकार्थी शब्द, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न आपकी लेखपाल परीक्षा 2021 में पूंछे जायेंगे।

2. गणित
  • अंकगणित- संक्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ-हानि, सांख्यिकी आंकड़ो का वर्गीकरण, बारम्बारता, बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता, आंकड़ों का निरूपण, दण्ड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता बहुभुज, केंद्रीय माप, समान्तर माध्य, माध्यिका एवं बहुभुज।
  • बीजगणित- ल.स. एवं म.स. और उनमें संबंध, युगपद समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणन खंड, क्षेत्रफल प्रमेय।
  • रेखागणित- त्रिभुज संबन्धी पाईथागोरस प्रमेय, त्रिभुज. आयत. वर्ग. समलम्ब, समान्तर चतुर्भुज, समचतुर्भुज के परिमाप तथा क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल।

3.सामान्य ज्ञान
                सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएँ, भारत का इतिहास भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या, सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोध एवं जानकारी पर होंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने किसी वैज्ञानिक विषय का अध्ययन नहीं किया है।
               भारत के इतिहास के अंतर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्यूुदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य ज्ञान  अपेक्षित है। भारतीय राज व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था के अंतर्गत भारतीय राज व्यवस्था, भारतीय संविधान, भारत की अर्थव्यवस्था तथा नियोजन के व्यापक लक्षणों की जानकारी पर प्रश्न होंगे।
              विश्व भूगोल तथा जनसंख्या में केवल विषयों की सामान्य जानकारी की परख होगी जिसमें भारत के भूगोल में भौतिक या पारिस्थिक, आर्थिक, सामाजिक,जनांकिकीय पक्षों पर विशेष बल दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से उपरोक्त की सामान्य जानकारी अभिज्ञा विशेषतः उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य मे अपेक्षित है।
             कम्प्यूटर के प्रारम्भिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे।
4. ग्राम्य समाज एवं विकास
             ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं एवं प्रबंधन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाएं।

           इस प्रकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से लेखपाल भर्ती परीक्षा 2021 का पूरा पाठ्यक्रम अपनी वेबसाइट में डाल दिया गया है। आप आयोग की वेब साइट में भी जाकर चेक कर सकते हैं।

    Go To UPSSSC Official Site: Click Here

Read Notification:-


        

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने